ऐसे करें गूगल डुओ पर अकाउंट सेटअप

HIGHLIGHTS

अगर आप इस ऐप का उपयोग नहीं करते हैं और इसे सेटअप करने का तरीका जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल पर नज़र डाल सकते हैं.

ऐसे करें गूगल डुओ पर अकाउंट सेटअप

गूगल डुओ ऐप का उपयोग करने के लिए यूज़र्स को अपनी ईमेल आईडी या गूगल अकाउंट की आवश्यकता नहीं है, बल्कि यूज़र्स अपने फोन नंबर के ज़रिए इस ऐप का फायदा उठा सकता हैं. अपने दोस्तों से बात चीत करने के लिए यूज़र्स इस ऐप का फायदा उठा सकते हैं और वीडियो कॉल्स कर के अपने दोस्तों से कॉन्टेक्ट कर सकते हैं. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अगर आप इस ऐप का उपयोग नहीं करते हैं और इसे सेटअप करने का तरीका जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल पर नज़र डाल सकते हैं. हम इस आर्टिकल में गूगल डुओ पर अकाउंट सेटअप करने का तरीका बता रहे हैं.

  • अपने फोन में गूगल डुओ ऐप खोलें और गिव एक्सेस पर टैप करें. 

 

 

  • यहाँ आपको कुछ परमिशंस को अलाउ (एक्सेप्ट) करना होगा. 
  • जिस नंबर से आप वीडियो कॉल्स शुरू करना चाहते हैं वो मोबाइल नंबर एंटर करें और नेक्स्ट बटन दबाएँ. 

 

 

  • नेक्स्ट बटन पर टैप करने के तुरंत बाद आपका नंबर वेरीफाई हो जाएगा और इसके बाद आप इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

I have a keyboard and I'm not afraid to use it, because I have a license to quill. View Full Profile