पेटीएम से ऐसे करें मोबाइल रिचार्ज

HIGHLIGHTS

इन स्टेप्स को फॉलो कर के आप पेटीएम के ज़रिए अपना मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं.

पेटीएम से ऐसे करें मोबाइल रिचार्ज

अगर आप आज भी मोबाइल शॉप पर जाकर ही अपना मोबाइल रिचार्ज करते है तो आप अपना बहुत सा कीमती वक्त बर्बाद कर रहे हैं. हम आपको आज यहाँ बता रहे हैं कि कैसे आप पेटीएम के जरिये बहुत ही आसानी के साथ अपना मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं. या आप अपने पोस्टपेड नंबर का बिल बहुत ही आसानी के साथ पे कर सकते हैं. तो चलिए आप भी जान लें क्या है ये प्रक्रिया.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

1. सबसे पहले आपको अपने फ़ोन में मौजूद पेटीएम ऐप को ओपन करना होगा और वहां मौजूद "मोबाइल" ऑप्शन को क्लिक करना होगा.

2. इसके बाद आपको प्रीपेड या पोस्टपेड ऑप्शन में से एक को सेलेक्ट करना होगा. इसके बाद नीचे आपको अपना मोबाइल नंबर, मौजूदा ऑपरेटर और अमाउंट भरना होगा. अब अपक सबसे नीचे मौजूद ऑप्शन "प्रोसीड टू रिचार्ज" पर क्लिक करना होगा.

3. अब आपके पास एक नया पेज ओपन होगा. अब आपको सबसे नीचे "प्रोसीड टू पे" पर क्लिक करना होगा.

4. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, जहाँ अपक पेमेंट ऑप्शन मिलेंगे. आप नेटबैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से पे कर सकते हैं. अब आपको "पे नाउ" पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी नंबर आएगा. आप जैसे ही ओटीपी नंबर को इस फॉर्म में डालेंगे. आपका पेमेंट प्रोसेस कम्पलीट हो जाएगी और आपका रिचार्ज हो जायेगा.

 

 

 

 

I have a keyboard and I'm not afraid to use it, because I have a license to quill. View Full Profile