इन स्टेप्स को फॉलो कर के आप फेसबुक मैसेंजर पर ऑडियो या वीडियो कॉल कर सकते हैं.
ऑडियो या वीडियो कॉल के लिए वैसे तो कई ऐप्स बाज़ार में मौजूद हैं लेकिन अगर फेसबुक यूज़र्स की बात की जाए तो कई यूज़र्स मैसेंजर ऐप के ज़रिए अपने दोस्तों और परिवार से ऑडियो और खासकर वीडियो कॉल करके बातचीत करते हैं. कुछ यूज़र्स को इसकी क्वालिटी अन्य ऐप्स से ज़्यादा बेहतर लगती है और बातचीत के लिए लोग फेसबुक मैसेंजर का उपयोग करते हैं.
Surveyफ्लिपकार्ट इन हेडफोंस पर दे रहा है डिस्काउंट
जो लोग शुरुआत में फेसबुक का उपयोग शुरू करते हैं उन्हें इसके सारे फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं होती है और कुछ यूज़र्स नहीं जानते हैं कि किस तरह फेसबुक मैसेंजर द्वारा ऑडियो या वीडियो कॉल कर के अपने दोस्तों से बातचीत की जा सकती है. आज हम इस आर्टिकल के ज़रिए फेसबुक मैसेंजर ऑडियो या वीडियो कॉल करने का तरीका बता रहे हैं. इन स्टेप्स को फॉलो कर के आप फेसबुक मैसेंजर पर ऑडियो या वीडियो कॉल कर सकते हैं.
- जिस दोस्त के साथ आप ऑडियो या वीडियो कॉल करना चाहते हैं उसके नाम पर टैप करें.
- ऊपर दिए गए फोन के आइकॉन पर टैप कर के ऑडियो कॉल शुरू की जा सकती है और कैमरा आइकॉन पर टैप कर के वीडियो कॉल की जा सकती है.
- इस तरह आप फेसबुक पर अपने किसी भी दोस्त के साथ ऑडियो या वीडियो कॉल कर सकते हैं.
I have a keyboard and I'm not afraid to use it, because I have a license to quill. View Full Profile

