HIGHLIGHTS
आप ऐप पर प्रीमियम मेम्बरशिप के लिए साइन अप करने के बाद अपनी पसंद के अनुसार प्लान चुन सकते हैं.
अगर आपने हाल ही में हॉट्स्टार ऐप इस्तेमाल करना शुरू किया है और इसकी प्रीमियम मेम्बरशिप के बारे में जानना चाहते हैं तो आप यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं. हॉट्स्टार प्रीमियम मेम्बरशिप एक मासिक सब्सक्रिप्शन सर्विस है. प्रत्येक बिल की अवधि 30 दिनों की होती है और इसकी पेमेंट के लिए आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और पेटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Survey✅ Thank you for completing the survey!
हम इस आर्टिकल में हॉट्स्टार ऐप पर प्रीमियम मेम्बरशिप पाने का तरीका बता रहे हैं. आप ऐप पर प्रीमियम मेम्बरशिप के लिए साइन अप करने के बाद अपनी पसंद के अनुसार प्लान चुन सकते हैं.
- अपने स्मार्टफोन में हॉट्स्टार ऐप खोलें.
- किसी भी एक प्रीमियम कंटेंट पर टैप करें.
- यहाँ मौजूद गो प्रीमियम बटन पर टैप करें.
- एक महीने के फ्री ट्रायल के लिए स्टार्ट योर फ्री ट्रायल बटन पर टैप करें.
- साइन इन करने के लिए फॉर्म में पूछी गई ज़रूरी जानकारी भरें.
- अब आप अपनी पसंद के अनुसार प्लान चुन सकते हैं.
I have a keyboard and I'm not afraid to use it, because I have a license to quill. View Full Profile



