HIGHLIGHTS
इस ऐप को खास तौर पर जियोफ़ोन के लिए बनाया गया है. इस पर फेसबुक न्यूज़ फीड, वीडियो जैसा कंटेंट देखा जा सकता है.
जैसा कि, आप सब जानते ही हैं कि, जियोफ़ोन पर अब फेसबुक ऐप भी काम करेगा. अब जियोफ़ोन पर फेसबुक ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है. इस ऐप को जियोस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है, जो कि इस डिवाइस में पहले से ही इनस्टॉल आता है. अगर आप भी अपने जियोफ़ोन में इस फेसबुक ऐप को चलाना चाहते हैं तो आपको नीचे मौजूद कुछ आसान से निर्देशों का पालन करना होगा.
Survey✅ Thank you for completing the survey!
अमेज़न पर मोटोरोला के फोंस पर मिल रहा है डिस्काउंट
कैसे करें जियोफ़ोन में फेसबुक ऐप इनस्टॉल?
- सबसे पहले आपको अपने जियोफ़ोन में जियोस्टोर को ओपन करना होगा.
- अब आपको जियोस्टोर में मौजूद 'सोशल' सेक्शन में जाना होगा.
- अब आपको 'सोशल' सेक्शन में फेसबुक ऐप को खोजना होगा. जब आप इस फेसबुक ऐप के आइकॉन पर क्लिक करेंगे तो यहाँ आपको इसे इनस्टॉल करने का ऑप्शन दिखाई देगा. ऐप के इनस्टॉल होते ही आपको पता चल जायेगा.
- इनस्टॉल होने के बाद इस ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है. यह ऐप फेसबुक लाइट ऐप की तरह ही है. इसे छोटी स्क्रीन के हिसाब से ही बनाया गया है. इस ऐप के जरिये ही यूजर अपने मैसेज का भी रिप्लाई कर सकता है. इस ऐप पर न्यूज़ फीड, वीडियो, फोटोज आदि चीजें देखी जा सकती हैं.
I have a keyboard and I'm not afraid to use it, because I have a license to quill. View Full Profile