HIGHLIGHTS
अगर आप भी इस ऐप की सेटिंग्स बदलने का तरीका जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल पर नज़र डाल सकते हैं.
अपने एंड्राइड फोन में मौजूद ऐप्स को लॉक करने के लिए अगर आप ऐप लॉक ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करते हैं तो ज़ाहिर कि ऐप का पासवर्ड भी सिक्योर होना चाहिए. अगर आपने हाल ही में इस ऐप का इस्तेमाल करना शुरू किया है और इसकी सेटिंग्स के बारे में जानना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है.
Surveyहम इस आर्टिकल में आपको ऐप लॉक ऐप्लिकेशन की सेटिंग्स के बारे में बता रहे हैं. अगर आप भी इस ऐप की सेटिंग्स बदलने का तरीका जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल पर नज़र डाल सकते हैं.
मेक पैटर्न विज़िबल
मेक पैटर्न विज़िबल को इनेबल करने पर जब ही आप ऐप अनलॉक करने के लिए पैटर्न बनाएँगे तो वो दिखाई देगा.
टच वाइब्रेट
इस विकल्प को इनेबल करने पर ऐप अनलॉक करते समय वाइब्रेशन होगा.
पासवर्ड
पासवर्ड बटन पर टैप कर के आप पैटर्न लॉक के बजाए पासवर्ड सेट कर सकते हैं.
सिक्योरिटी सेटिंग्स
सिक्योरिटी सेटिंग्स में जाकर आप ईमेल आईडी और सिक्योरिटी क्वेश्चन बदल सकते हैं.
फिंगरप्रिंट लॉक
फिंगरप्रिंट लॉक फीचर को इनेबल कर के आप फिंगरप्रिंट के ज़रिए ऐप्स को अनलॉक कर सकते हैं.
I have a keyboard and I'm not afraid to use it, because I have a license to quill. View Full Profile