Lumio Vision 9 बनाम Lumio Vision 7 (2026): 55-इंच के दो टीवी में आपके लिए कौन सा बेस्ट

HIGHLIGHTS

Lumio ने Vision 9 और Vision 7 के नए 55-इंच वेरिएंट इंडिया में लॉन्च किए हैं।

दोनों टीवी में Android 14 और 64GB स्टोरेज मिलता है।

4 जून से दोनों ही टीवी Amazon और Flipkart पर खरीदने के लिए मिलने वाले हैं।

Lumio Vision 9 बनाम Lumio Vision 7 (2026): 55-इंच के दो टीवी में आपके लिए कौन सा बेस्ट

अगर आप इस समय एक दमदार 55-इंच Smart TV खरीदने की सोच रहे हैं तो Lumio ने आपके लिए एक नहीं बल्कि एक साथ दो ऑप्शन इंडिया के बाजार में पेश कर दिए हैं। Lumio ने अपने Vision 9 (2026) और Vision 7 (2026) स्मार्ट टीवी को इंडिया के बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, दोनों में ही आपको 55-इंच स्क्रीन मिलती है। कंपनी इससे पहले इन्हीं दोनों टीवी के 65-इंच मॉडल भी लॉन्च कर चुकी है, जो अप्रैल में लॉन्च हुए थे। अब इन दोनों ही मॉडल के 55-इंच वैरिएन्ट भी इंडिया के बाजार में पेश किए जा चुके हैं। अब सवाल यह उठता है कि इन दोनों में से आखिर कौन सा टीवी आपके लिए ज्यादा बेस्ट होने वाला है? क्या Vision 9 की ज्यादा कीमत आपके लिए फीचर्स के हिसाब से अच्छी है, या आपको Lumio Vision 7 के साथ जाना चाहिए? हम यहाँ दोनों ही 55-इंच वैरिएन्ट के स्पेक्स की तुलना आपके लिए करने वाले हैं। यह देखकर आपको पता चल जाने वाला है कि आपके लिए कौन सा स्मार्ट टीवी बेस्ट होने वाला है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Lumio Vision 9 बनाम Vision 7: डिस्प्ले की तुलना

दोनों ही स्मार्ट टीवी के बीच इसी मामले में सबसे बड़ा अंतर नजर आता है। असल में, Lumio Vision 9 (2026) में QD-Mini LED डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जो इसे Vision 7 की स्क्रीन से बेहतर माना जा सकता है, इस पैनल में 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जो अंधेरे और तेज रोशनी दोनों ही माहौल में एक शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देने की क्षमता रखती है। दूसरी ओर, Lumio Vision 7 (2026) में QLED पैनल दिया गया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 400 निट्स तक की है, जो Vision 9 के मुकाबले आधी है। हालाँकि, Vision 7 में 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट दिया गया है, जो कलर रिप्रोडक्शन के मामले में इसे काफी बेहतर ऑप्शन बना रहा है। इसके अलावा Vision 7 में Dolby Vision का सपोर्ट भी मिलता है, जो Vision 9 में नहीं है।

यह भी पढ़ें: Vivo T5 Pro vs Realme 15 Pro vs OnePlus Nord CE 6: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Lumio Vision 9 बनाम Vision 7: परफॉरमेंस की तुलना

Vision 9 में MediaTek Pentonic 700 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3GB DDR4 RAM के साथ काम करता है। यह प्रोसेसर खासतौर पर प्रीमियम स्मार्ट टीवी के लिए डिजाइन किया गया है और 4K कंटेंट को बेहद स्मूद तरीके से हैंडल करता है। वहीं, Vision 7 के बारे में कंपनी ने प्रोसेसर की जानकारी अलग से नहीं दी है, लेकिन यह भी Android 14 पर रन करता है। दोनों ही टीवी में 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जो ऐप्स और डेटा स्टोर करने के लिए ठीक ठाक है।

Lumio Vision 9 बनाम Vision 7: गेमिंग फीचर्स की तुलना

अगर आप एक गेमर हैं और टीवी को गेमिंग के लिए भी इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह सेक्शन आपके लिए बेहद जरूरी है। Vision 9 में 4K रेजोल्यूशन पर 144Hz और 1080p पर 240Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके साथ ही VRR, ALLM और QMS जैसे एडवांस गेमिंग फीचर्स भी दिए गए हैं। ये फीचर्स खासकर उन लोगों के लिए काम के हैं जो PS5 या Xbox Series X को टीवी से कनेक्ट करके खेलते हैं। Vision 7 में इस तरह के डेडिकेटेड गेमिंग फीचर्स का जिक्र कंपनी ने नहीं किया है। तो अगर गेमिंग आपकी जरूरत है, तो Vision 9 ही आपका असली साथी बन सकता है।

फीचरLumio Vision 9 (2026)Lumio Vision 7 (2026)
स्क्रीन साइज55 इंच55 इंच
पैनल टाइपQD-Mini LEDQLED
पीक ब्राइटनेस800 निट्स400 निट्स
कलर गैमट100% DCI-P3
HDR सपोर्टDolby Vision
रिफ्रेश रेट4K@144Hz / 1080p@240Hz
गेमिंग फीचर्सVRR, ALLM, QMS
प्रोसेसरMediaTek Pentonic 700
RAM3GB DDR4
स्टोरेज64GB64GB
ऑडियो50W DGS 2.2 (6 ड्राइवर + 2 सबवूफर)Dolby Atmos
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 14Android 14
स्पेशल फीचरTLDR 2.0TLDR 2.0
MRP₹51,999₹39,999
लॉन्च ऑफर प्राइस₹44,999₹34,999

Lumio Vision 9 बनाम Vision 7: साउंड की तुलना

दोनों ही टीवी में Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है, लेकिन Vision 9 यहाँ भी थोड़ा आगे है। Vision 9 में 50W का DGS 2.2 स्पीकर सेटअप दिया गया है, जिसमें छह ड्राइवर्स और दो सबवूफर शामिल हैं। यानी थिएटर जैसा साउंड एक्सपीरियंस घर बैठे मिलने वाला है। Vision 7 में साउंड के बारे में कंपनी ने अलग से डिटेल नहीं दी है, लेकिन Dolby Atmos का सपोर्ट होना अच्छी बात है।

Lumio Vision 9 बनाम Vision 7: TLDR 2.0 फीचर

एक खास बात यह है कि दोनों ही टीवी में कंपनी का TLDR 2.0 फीचर दिया गया है। यह फीचर आपके कंटेंट देखने के एक्सपीरियंस को स्मार्ट तरीके से बेहतर बनाता है। यह फीचर दोनों मॉडल में कॉमन है, इसलिए इस मामले में दोनों बराबर हैं।

Lumio Vision 9 बनाम Vision 7: प्राइस की तुलना

Lumio Vision 9 (2026) की MRP 51,999 रुपये है, लेकिन लॉन्च ऑफर के साथ इसे 44,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं Lumio Vision 7 (2026) की MRP 39,999 रुपये है और इसे शुरुआती सेल में 34,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। दोनों टीवी 4 जून से Amazon India और Flipkart पर खरीदने के लिए मिल रहे हैं।

कौन सा टीवी खरीदना चाहिए?

अगर आप बजट में रहकर एक अच्छा QLED टीवी खरीदना चाहते हैं जिसमें Dolby Vision और Dolby Atmos जैसे फीचर्स हों, तो Vision 7 आपके लिए एकदम सही ऑप्शन है। लेकिन अगर आप थोड़ा और पैसा लगाकर बेहतर ब्राइटनेस, दमदार साउंड और गेमिंग फीचर्स वाला टीवी लेना चाहते हैं तो Vision 9 आपके लिए बेस्ट होगा।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Pro+ vs Vivo V70 vs Samsung Galaxy A57: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile