Vivo T5 Pro vs Realme 15 Pro vs OnePlus Nord CE 6: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
मिड रेंज स्मार्टफोन्स में नए-नए फीचर्स आने लगे हैं, जहां इस सेगमेंट में मुश्किल से कुछ अच्छे ऑप्शंस मिल पाते थे वहीं आज बाज़ार में इस सेगमेंट के स्मार्टफोन्स का अलग ही जलवा है. इन स्मार्टफोन्स में से कुछ हैं Vivo T5 Pro, Realme 15 Pro और Oneplus Nord CE 6. ये स्मार्टफोन्स फीचर्स में बेस्ट हैं और अकसर ग्राहक इनकी वजह से एक अच्छे स्मार्टफोन का चुनाव नहीं कर पाते हैं. अगर ये दमदार स्मार्टफोन्स आपकी भी विशलिस्ट में हैं तो आज आप जान जाएंगे कि आपके लिए कौन सा स्मार्टफोन बेस्ट रहेगा. आपका चुनाव आसान बनाने के लिए यहां हमने इन तीनों के स्पेक्स, डिज़ाइन और कीमत आदि की तुलना की है.
SurveyVivo T5 Pro vs Realme 15 Pro vs OnePlus Nord CE 6
डिस्प्ले और डिज़ाइन में कौन बादशाह?
जहां Vivo T5 Pro और Realme 15 Pro अपनी स्टाइलिश ग्लॉसी फिनिश के साथ ग्राहकों का दिल जीत लेते हैं वहीं Oneplus Nord CE 6 अपने मैट लुक के साथ काफी स्लीक और थोड़ा हटकर दिखता है. Vivo T5 Pro एक बड़ी बैटरी के साथ आने के बाद भी हाथ में काफी लाइट रेहता है और हाथ पर कम ज़ोर पड़ता है, वहीं OnePlus Nord CE 6 अपने स्लीक डिज़ाइन के साथ ही बढ़िया प्रोटेक्शन के साथ के साथ आता है और Realme 15 Pro का भी कुछ ऐसा ही हाल है.

डिस्प्ले के मामले में इन तीनों ही फोन्स में काफी दमदार डिस्प्ले देखने को मिलते हैं. Vivo T5 Pro में एक 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है और इसमें 144Hz का दमदार रिफ्रेश रेट भी मिलता है. वहीं Realme 15 Pro में एक बढ़िया 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 6500 निट्स की होश उड़ा देने वाली पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. OnePlus Nord CE 6 में एक शानदार Sunburst AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ ही 144Hz का रिफ्रेश रेट भी साथ लाता है.
परफॉरमेंस में कौन है सबसे दमदार?
ये तीनों ही स्मार्टफोन्स परफॉरमेंस के मामले में एक जैसे हैं क्योंकि इन तीनों में ही Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलता है. ये तीनों स्मार्टफोन्स ओक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल करते हैं. जहां Vivo T5 Pro और OnePlus Nord CE 6 में Adreno 810 GPU मिलता है वहीं Realme 15 Pro में Adreno 722 GPU देखने को मिलता है. Vivo T5 Pro और Realme 15 Pro में 8 से 12GB की LPDDR4X RAM का ऑप्शन मिलता है और वहीं मई में आए Nord CE 6 में 8GB की LPDDR5 RAM मिलती है. परफॉरमेंस में ये तीनों ही स्मार्टफोन्स काफी हद तक मेल खाते हैं.
कैमरा क्वालिटी में कौन बेहतर?

Vivo T5 Pro अपने 50MP + 2MP के प्राइमरी रियर कैमरा के साथ Realme 15 Pro के 50MP + 50MP रियर कैमरा के सामने फीका पड़ जाता है और वहीं OnePlus Nord CE 6 अपने 50MP + 2MP रियर कैमरा के साथ Realme से पीछे रह जाता है. फ्रंट कैमरा के मामले में भी Realme 15 Pro अपने 50MP कैमरा के साथ तस्वीरों में चार चाँद लगा देता है. वहीं Vivo T5 Pro और OnePlus Nord CE 6 के फ्रंट कैमरा 32MP के हैं और अच्छी फोटो खीच लेते हैं.
बैटरी और चार्जिंग की रेस में कौन आगे?
जहां Realme 15 Pro में 7000mAh की बड़ी बैटरी 80W तक की अल्ट्रा चार्जिंग के साथ मिलती है, वहीं Nord CE 6 में 8000mAh की दमदार बैटरी 80W तक की क्विक चार्जिंग का साथ देखने को मिलती है. लेकिन इन तीनों में से सबसे बेहतरीन बैटरी Vivo T5 Pro की 9020mAh की बैटरी है जो 90W तक की क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

भारत में कीमत
फिलहाल Vivo T5 Pro का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 30,560 रुपये का आ रहा है और वहीं इसका 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 34,500 रुपये का मिल रहा है.
Realme 15 Pro के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट का दाम 30,399 रुपये है और वहीं इसका 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 34,199 रुपये का मिल रहा है.
OnePlus Nord CE 6 का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 29,999 रुपये का आ रहा है और वहीं इसका 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 32,999 रुपये का मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Pro vs Vivo V70 FE vs Nothing Phone 4a Pro: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
