Vivo X300 FE Vs Oppo Find X9s Vs OnePlus 15: डिस्प्ले, कैमरा, कीमत और अन्य की तुलना

Vivo X300 FE Vs Oppo Find X9s Vs OnePlus 15: डिस्प्ले, कैमरा, कीमत और अन्य की तुलना

भारत में कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स का बाजार एक बार फिर तेजी से दिलचस्प होता जा रहा है। हाल ही में लॉन्च हुए Vivo X300 FE और Oppo Find X9s प्रीमियम कैमरा, दमदार हार्डवेयर और बड़ी बैटरी को कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पिछले साल लॉन्च हुआ OnePlus 15 अपनी परफॉर्मेंस, गेमिंग क्षमता और फास्ट चार्जिंग के दम पर अब भी मजबूत दावेदार बना हुआ है। तीनों स्मार्टफोन प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट में आते हैं, ऐसे में सही विकल्प चुनना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है। आइए जानते हैं इन तीनों फोन्स में क्या बड़ा अंतर है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo X300 FE Vs Oppo Find X9s Vs OnePlus 15:

डिजाइन और डिस्प्ले

Oppo Find X9s में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें डॉल्बी विज़न सपोर्ट, 3840Hz PWM डिमिंग और 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले क्वालिटी के मामले में यह फोन काफी प्रीमियम अनुभव देने का दावा करता है।

OPPO Find X9s with 7025mAh battery launched in India price specifications

दूसरी तरफ Vivo X300 FE और भी ज्यादा कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है। इसमें 6.31 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है। छोटे साइज़ के फ्लैगशिप फोन पसंद करने वाले यूजर्स के लिए यह फोन खास आकर्षण बन सकता है। कंपनी के अनुसार इसकी पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक जाती है।

वहीं OnePlus 15 में बड़ा 6.78 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। गेमिंग और मल्टीमीडिया इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह डिस्प्ले सेटअप सबसे ज्यादा दमदार माना जा सकता है।

परफॉर्मेंस और बैटरी

OnePlus 15 में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। हाई-एंड परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए यह फोन काफी मजबूत नजर आता है।

Vivo X300 FE में भी फ्लैगशिप लेवल का Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। वहीं Oppo Find X9s में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर मिलता है।

Vivo X300 FE price and features and offers

बैटरी की बात करें तो तीनों फोन इस मामले में काफी प्रभावशाली दिखाई देते हैं। OnePlus 15 में सबसे बड़ी 7300mAh की बैटरी दी गई है। Oppo Find X9s में 7025mAh की बैटरी मिलती है, जबकि Vivo X300 FE में 6500mAh की बैटरी दी गई है।

कैमरा फीचर्स

Oppo Find X9s में हैसलब्लैड ट्यूनिंग के साथ ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल हैं। डॉल्बी विज़न वीडियो सपोर्ट और बेहतर कलर कैलिब्रेशन इसे कंटेंट क्रिएटर्स के लिए आकर्षक बना सकते हैं।

वहीं Vivo X300 FE कैमरा फोटोग्राफी पर ज्यादा फोकस करता दिखाई देता है। इसमें Zeiss ऑप्टिक्स, पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और अतिरिक्त ज़ूम लेंस सपोर्ट जैसी खूबियां दी गई हैं। कैमरा एक्सपेरिमेंट और एडवांस फोटोग्राफी पसंद करने वाले यूजर्स के लिए यह फोन खास हो सकता है।

OnePlus 15 में भी ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप मिलता है। इसके साथ 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, डॉल्बी विज़न और LUT सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

OnePlus 15 (

कीमत का अंतर

अब जहां तक कीमत की बात है, Oppo Find X9s और Vivo X300 FE दोनों को भारत में 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है. जबकि OnePlus 15 भारत में 12GB/256GB शुरुआती वेरिएंट के साथ 72,999 रुपये की थोड़ी कम कीमत में आता है.

कौन सा फोन खरीदना बेहतर रहेगा?

  • अगर आपकी प्राथमिकता हाई परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और गेमिंग है, तो OnePlus 15 सबसे मजबूत विकल्प साबित हो सकता है।
  • अगर आप कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ बेहतर कैमरा अनुभव चाहते हैं, तो Vivo X300 FE ज्यादा आकर्षक दिखाई देता है।
  • वहीं संतुलित फ्लैगशिप अनुभव की बात करें, तो Oppo Find X9s तीनों में सबसे ऑलराउंडर विकल्प के तौर पर लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: The Family Man Season 4: जल्द मिलेगा हर सवाल का जवाब, जानें रिलीज़ टाइमलाइन से लेकर स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile