The Family Man Season 4: जल्द मिलेगा हर सवाल का जवाब, जानें रिलीज़ टाइमलाइन से लेकर स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

The Family Man Season 4: जल्द मिलेगा हर सवाल का जवाब, जानें रिलीज़ टाइमलाइन से लेकर स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

The Family Man के चौथे सीजन को लेकर फैंस के बीच तब से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है जब से तीसरा सीज़न खत्म हुआ है। अब यह लगभग साफ हो चुका है कि श्रीकांत तिवारी की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है और शो का नया चैप्टर जल्द दर्शकों के सामने आ सकता है। सीज़न 3 के बाद मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फैंस के साथ बातचीत के दौरान चौथे सीजन को लेकर बड़ा संकेत दिया था। एक यूजर ने सीजन 3 के क्लाइमैक्स को लेकर सवाल पूछा तो एक्टर ने जवाब देते हुए लिखा, “सबका जवाब 4th सीज़न में होगा! जल्दी मिलते हैं।” उनके इस जवाब ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

एक अन्य बातचीत में मनोज बाजपेयी ने लिखा, “अब सब 4th सीज़न में! मार काट खल्लास!!” यह स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इससे साफ संकेत मिलता है कि आने वाला सीजन पिछली कहानी के अधूरे सवालों को पूरा करेगा और एक बड़े लेवल का ड्रामा देखने को मिलेगा।

इन संकेतों के बाद से आधिकारिक तौर पर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, शो के मेकर्स पहले से ही इसे मल्टी-सीजन फ्रेंचाइज़ी के रूप में आगे बढ़ाने की योजना बना चुके थे। यही वजह है कि तीसरे सीजन का अंत कई अनसुलझे सवालों के साथ किया गया था ताकि कहानी को अगले भाग में आगे बढ़ाया जा सके। मनोज बाजपेयी भी कई बार यह स्वीकार कर चुके हैं कि दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ चुकी हैं, लेकिन वह फिर से श्रीकांत तिवारी के किरदार में लौटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

सीजन 3 के क्लिफहैंगर से आगे बढ़ेगी कहानी

‘द फैमिली मैन सीज़न 3’ का प्रीमियर 21 नवंबर 2025 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर हुआ था। इस सीजन में श्रीकांत तिवारी को नॉर्थ-ईस्ट इंडिया में एक बेहद खतरनाक मिशन पर दिखाया गया, जहां वह निजी जिंदगी और देशभक्ति के बीच लगातार संघर्ष करता नजर आया। इस बार कहानी में जयदीप अहलावत और निम्रत कौर जैसे नए कलाकारों की एंट्री ने राजनीतिक और इमोशनल ड्रामा को और मजबूत बना दिया।

सीजन 3 का अंत एक बड़े क्लिफहैंगर पर हुआ था, जिसने श्रीकांत की प्रोफेशनल और फैमिली लाइफ दोनों को संकट में छोड़ दिया। इसके बाद से ही फैंस लगातार यह अंदाजा लगाने में जुटे हैं कि आगे क्या होने वाला है। अब मनोज बाजपेयी के स्टेटमेंट्स ने यह लगभग तय कर दिया है कि अगले सीजन में इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे।

The Family Man Season 3 Update check 5 similar web series to watch today

कब रिलीज होगा The Family Man Season 4?

फिलहाल चौथे सीजन की आधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं आई है। हालांकि इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी स्क्रिप्टिंग, शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन में लंबा समय लग सकता है। ऐसे में दर्शकों को नए सीजन के लिए एक से दो साल तक इंतजार करना पड़ सकता है। पहले की तरह ‘द फैमिली मैन सीज़न 4’ भी अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होने की उम्मीद है। यह भारत के साथ-साथ दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम किया जाएगा।

जो दर्शक अभी तक इस सीरीज को नहीं देख पाए हैं, उनके लिए इसके तीनों सीजन फिलहाल प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हैं। ऐसे में फैंस के पास श्रीकांत तिवारी की अब तक की यात्रा को दोबारा देखने का पूरा मौका है।

यह भी पढ़ें: मई 2026 में 45000 रुपये के अंदर नहीं मिलेंगे इनसे बेहतर स्मार्टफोन, तगड़े हैं कैमरा-बैटरी

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile