मई 2026 में 45000 रुपये के अंदर नहीं मिलेंगे इनसे बेहतर स्मार्टफोन, तगड़े हैं कैमरा-बैटरी

मई 2026 में 45000 रुपये के अंदर नहीं मिलेंगे इनसे बेहतर स्मार्टफोन, तगड़े हैं कैमरा-बैटरी

अगर आप एक नया दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन्स खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कौन-सा फोन लें, तो यहां हम आपके लिए 5 बेहतरीन स्मार्टफोन ऑप्शंस लेकर आए हैं जो मई 2026 में बाजार में 45,000 रुपये से कम की कीमत में उपलब्ध हैं. इन स्मार्टफोन्स में बेहतरीन डिज़ाइन से लेकर परफॉर्मेंस और अच्छा कैमरा मौजूद है. ये फ़ोन्स सही मायनों में पैसा वसूल हैं. बहुत महंगा फ़ोन खरीदने से बेहतर है कि एक वैल्यू फॉर मनी फोन खरीदा जाए, जो आपको अच्छा यूज़र एक्सपीरियंस भी दे. इस लिस्ट के सभी डिवाइसेज़ इन पैरामीटर्स पर खरे उतरते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Motorola Edge 70 Pro 5G (Rs 36,999)

Motorola Edge 70 Pro

Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच का 1.5K (1272 × 2772 पिक्सल) एक्सट्रीम AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह फोन क्वाड-कर्व्ड डिज़ाइन के साथ आता है और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i से प्रोटेक्टेड है। इसमें MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलता है। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Poco X8 Pro Max (Rs 42,999)

Poco के इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो 68B कलर्स दिखाने में सक्षम है. इसके अलावा इस फोन में 3500 निट्स ब्राइटनेस लेवल और 120Hz का रिफ्रेश रेट भी है. इसमें परफॉर्मेंस के लिए Mediatek Dimensity 9500s चिपसेट भी है और यह स्मार्टफोन Hyper OS पर चलता है. इस स्मार्टफोन में 50MP + 8MP का रियर कैमरा और एक 20MP का बेहतरीन सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 8500mAh की बैटरी दी गई है जो 100W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

iQOO 15R (Rs 44,999)

iQOO 15R

iQOO 15R स्मार्टफोन में 6.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो 1B कलर्स दिखाने में सक्षम है. इसके अलावा इस फोन में 5000 निट्स के ब्राइटनेस लेवल और 144Hz का रिफ्रेश रेट भी है. इसमें परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट भी है और यह स्मार्टफोन OriginOS 6 पर चलता है. इस स्मार्टफोन में 50MP + 8MP का रियर कैमरा सेटअप और एक 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 7600mAh की बैटरी भी मिलती है.

Vivo V70 FE (Rs 37,999)

Vivo V70 FE स्मार्टफोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो 1B कलर्स दिखाने में सक्षम है. इसके अलावा इस फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट भी है. इसमें परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7360 चिपसेट भी है और यह स्मार्टफोन OriginOS 6 पर चलता है. इस स्मार्टफोन में 200MP + 8MP का रियर कैमरा सेटअप है और एक 32MP का बेहतरीन सेल्फी कैमरा दीया गया है. इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी भी मिलती है.

Redmi Note 15 Pro+ 5G (Rs 39,999)

Redmi Note 15 Pro+ में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजोल्यूशन मिलता है। फोन Android 15 आधारित HyperOS 2 पर काम करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। स्मार्टफोन में 6,500mAh बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोटो लेने के लिए 200MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: iQOO Neo 10 vs Realme 16 vs OnePlus Nord 6: डिस्प्ले, कैमरा, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile