Vivo T5 Lite बनाम Realme P4R: कीमत, डिजाइन, कैमरा, बैटरी और अन्य की तुलना, 20 हजार में कौन सा बेस्ट

HIGHLIGHTS

Vivo T5 Lite को अभी कुछ समय पहले ही लॉन्च किया गया था।

Vivo के Vivo T5 Lite को कंपनी ने 20000 रुपये के प्राइस के अंदर एक दमदार फोन के तौर पर पेश किया है।

Realme P4R स्मार्टफोन Vivo T5 Lite को टक्कर देता है, यहाँ दोनों की तुलना मिलेगी।

Vivo T5 Lite बनाम Realme P4R: कीमत, डिजाइन, कैमरा, बैटरी और अन्य की तुलना, 20 हजार में कौन सा बेस्ट

20,000 रुपये के प्राइस-बजट में एक 5G फोन को खरीदना इस समय उतना आसान नहीं रहा है। इस सेगमेंट में भी इतने फोन की लॉन्चिंग हो चुकी है कि अब किसी एक फोन को चुनना मुश्किल साल लगता है। हालांकि, अगर इस सेगमेंट के सबसे बेहतरीन दो फोन्स को देखा जाए तो जाहिर तौर पर यह Vivo T5 Lite और Realme P4R होने वाले हैं। दोनों ही फोन्स में कुछ समानता है तो दोनों कुछ विभिन्नताओं के साथ भी आते हैं। ये दोनों ही Vivo-Realme Phones 5G सपोर्ट से लैस हैं। इसके अलावा प्रोसेसर के मामले में भी दोनों एक ही जैसे हैं। बैटरी भी दोनों ही फोन्स में बड़ी मिलती है। यहाँ आपको इन दोनों ही फोन्स की कीमत, डिजाइन, कैमरा, बैटरी और अन्य की तुलना देखने को मिलने वाली है। आइए जानते है कि आपको 20000 रुपये के अंदर के प्राइस में किस फोन को खरीदना चाहिए।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कीमत में क्या अंतर

Vivo T5 Lite का 4GB+128GB मॉडल अगर आप खरीदना चाहते हैं तो यह आपको 19,999 रुपये की कीमत में मिलने वाला है। हालांकि, अगर Realme P4R को देखा जाए तो यह Vivo Phone के मुकाबले कुछ सस्ता मालूम पड़ता है। इस फोन को इसी स्टॉरिज के साथ 18,999 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकता है, जाहिर है कि दोनों ही फोन्स के बीच 1000 रुपये का अंतर है।

इसके अलावा अगर दूसरे मॉडल को देखा जाए तो 6GB+128GB में Vivo T5 Lite को 21,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं, इसी मॉडल वाले Realme P4R को देखें तो यह आपको 21,999 रुपये के प्राइस में मिलने वाला है। इसके अलावा 6GB+256GB में Vivo का फोन 24,999 रुपये और Realme का फोन इसी मॉडल में 22,999 रुपये के प्राइस में मिल जाने वाला है। यहाँ साफतौर पर देखा जा सकता है कि Realme का फोन कीमत के मामले में सस्ता है।

दोनों फोन्स के डिजाइन में कितना अंतर

दोनों फोन के डिजाइन में कुछ समानता नजर आती है, जैसे दोनों ही Flat-Edged Frame से लैस हैं और दोनों में ही Military-Grade Durability के साथ IP65 Rating मिलती है। T5 Lite का के कैमरा मॉड्यूल को देखा जाए तो यह चौकोर है जबकि P4R में यही कैमरा मॉड्यूल अलग डिजाइन में नजर आता है। दोनों में एक मजेदार फीचर को भी देखा जा सकता है, यह दोनों में मौजूद Ring-Shaped LED है, जो फोन उल्टा रखने पर कॉल्स और नोटिफिकेशन आदि की जानकारी देती है।

डिस्प्ले के मामले में कौन सा फोन मार रहा बाजी

Vivo T5 Lite को देखा जाए तो इस फोन में एक 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz Refresh Rate से लैस है, इसमें 1200 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है, इसके अलावा दोनों में ही Eye-Comfort Certification मिलता है, इसका मतलब है कि फोन को इस्तेमाल करते हुए आपकी आँखों को ज्यादा नुकसान नहीं होने वाला है।

दूसरी ओर, Realme P4R को देखा जाए तो इस फोन में एक बड़ी 6.8 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसके अलावा यह 1200 निट्स की ब्राइटनेस से भी लैस है। इसमें आपको Panda-1681 Glass का प्रोटेक्शन भी मिलता है। दोनों में Resolution एक जैसा HD+ है तो Videos और Text लगभग एक जैसे दिखाई देने वाले हैं। लेकिन 144Hz का मतलब है कि Scrolling और Supported Games में P4R थोड़ा ज्यादा Smooth महसूस कराने वाला है। Realme P4R में Punch-Hole Camera की मौजूदगी Vivo T5 Lite में Dew Drop Notch से मिलती जुलती नहीं, लेकिन दोनों फोन्स को अलग अलग कर रही हैं।

परफॉरमेंस के मामले में कौन है राजा

दोनों फोन्स को देखा जाए तो दोनों ही MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर है, दोनों में 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 Storage के साथ आते हैं। इसका मतलब है कि दोनों में स्पीड, एप लोडिंग से लेकर मल्टीटास्किंग आदि एक जैसी है। लेकिन Realme P4R में एक 5,300 Square mm का Vapour Chamber Cooling System है जो गेमिंग के शौकीनों के लिए बेस्ट मानी जा सकती है, ज्यादा गेमिंग के बाद भी फोन हीट नहीं करता है। दूसरी ओर, Vivo T5 Lite में Standard Cooling Setup मिलता है।

Battery किस फोन की ज्यादा दिन चलती है

Vivo T5 Lite में कंपनी की ओर से 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W FlashCharge Support से लैस है। दूसरी ओर, Realme P4R में एक बड़ी मान्स्टर बैटरी मिलती है, यह फोन एक 8000mAh की बैटरी से लैस है, इस सेगमेंट में इसे सबसे बड़ी बैटरी कहा जा सकता है, यह बैटरी 45W की चार्जिंग क्षमता के साथ आती है। दोनों फोन्स की बैटरी क्षमता देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि बैटरी के मामले में कौन सा फोन ज्यादा बेहतर है?

कैमरा में भी अंतर देखें

Vivo T5 Lite एक बढ़िया कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हुआ है। इसमें एक 50MP का Primary Rear Camera सेटअप है, और इसके अलावा फोन में एक Auxiliary Lens भी मिलता है, फोन के फ्रन्ट पर कपानी की ओर से एक 5MP का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा Realme P4R को देखा जाए तो इसका कैमरा भी दमदार नजर आता है। फोन में एक 50MP का Main Camera और इसके साथ एक 2MP का Depth Sensor मिलता है, फोन के फ्रन्ट पर कंपनी ने एक 8MP के सेल्फ़ी कैमरा को जगह दी है। कैमरा के मामले में भी यहाँ मुझे Realme P4R ही आगे निकलता नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें: Vivo T5 Lite vs OnePlus N6 vs Nothing Phone 3a Lite: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile