Vivo T5 Lite vs OnePlus N6 vs Nothing Phone 3a Lite: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Vivo का नया बजट 5G स्मार्टफोन Vivo T5 Lite 5G हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 6,500mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ आता है। इसका मुकाबला इसी प्राइस सेगमेंट में पहले से मौजूद OnePlus N6 और Nothing Phone 3a Lite से माना जा रहा है। अगर आप 20,000 रुपये के आसपास अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां इन तीनों फोन्स के बीच सभी बड़े अंतर जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस आर्टिकल में हम नए Vivo T5 Lite, OnePlus N6 और Nothing Phone 3a Lite के डिज़ाइन, डिस्प्ले, स्पेक्स, कीमत और अन्य डिटेल्स की तुलना कर रहे हैं।
SurveyVivo T5 Lite vs OnePlus N6 vs Nothing Phone 3a Lite
डिज़ाइन और डिस्प्ले
Vivo T5 Lite 5G में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस और IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आता है।
OnePlus N6 5G का डिजाइन कंपनी की Nord सीरीज से प्रेरित है। इसमें भी ऊपर बाईं ओर स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, लेकिन इसका बैक पैनल ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है। यह फोन IP65 रेटिंग के साथ धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें 6.8 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।

वहीं Nothing Phone 3a Lite में 6.77 इंच का Full-HD+ Flexible AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR में 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 387ppi पिक्सल डेंसिटी और 2160Hz PWM डिमिंग को सपोर्ट करता है। फोन में IP54 रेटिंग के साथ फ्रंट और बैक दोनों तरफ Panda Glass प्रोटेक्शन दिया गया है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Vivo T5 Lite 5G में 6nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का विकल्प है, जिसे microSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसे 2 OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।
OnePlus N6 5G में 6nm आधारित MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट दिया गया है। यह फोन Android 16 आधारित OxygenOS 16.0 के साथ आता है। कंपनी इस फोन के लिए 2 साल के Android OS अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी पैच उपलब्ध कराएगी।
जबकि Nothing Phone 3a Lite में MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट मिलता है। इसमें 8GB RAM, 256GB तक स्टोरेज, 8GB वर्चुअल RAM और microSD कार्ड के जरिए 2TB तक स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प दिया गया है। यह Nothing OS 3.5 पर चलता है, जो Android 15 पर आधारित है। कंपनी तीन बड़े Android अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

कैमरा में किसका दबदबा?
Vivo T5 Lite 5G में 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
दूसरी ओर OnePlus N6 5G के रियर में 50MP का मेन कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर मौजूद है। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
Nothing Phone 3a Lite ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक तीसरा सेंसर शामिल है। फ्रंट में 16MP कैमरा मिलता है। यह 4K 30fps और 1080p 120fps स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।
बैटरी और चार्जिंग
Vivo T5 Lite 5G में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। OnePlus N6 5G में इससे भी बड़ी 8,000mAh बैटरी मिलती है। इसे भी 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। वहीं Nothing Phone 3a Lite में 5,000mAh बैटरी मिलती है, जिसमें 33W फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

भारत में कीमत
Vivo T5 Lite 5G की कीमत 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये, 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 21,999 रुपये और 6GB + 256GB मॉडल के लिए 24,999 रुपये रखी गई है। 22 जुलाई को यानी आज पहली सेल में इस फोन पर चुनिंदा बैंक कार्ड्स के जरिए 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
OnePlus N6 दो स्टोरेज विकल्पों में आता है। इसका 4GB + 128GB मॉडल 22,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है।
आखिर में Nothing Phone 3a Lite को भारत में 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 20,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन हालिया प्राइस हाइक के बाद अब यह फोन 24,999 रुपये में आता है।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile