Samsung Galaxy S26 Ultra की लॉन्च डेट आते ही 21000 रुपये सस्ता हुआ Galaxy S25 Ultra, खरीदने से पहले ये 5 फीचर जरूर देखें
Samsung ने जैसे ही Samsung Galaxy S26 Ultra की लॉन्च डेट की घोषणा की है, वैसे ही सामने आ रहा है कि कंपनी का पिछला फ्लैगशिप Samsung Galaxy S25 Ultra बेहद सस्ता हो चुका है। असल में, Samsung Galaxy S26 Ultra को 25 फरवरी को लॉन्च किया जाने वाला है। इस सैमसंग फोन के लॉन्च से पहले ही Galaxy S25 Ultra का प्राइस बेहद कम हो चुका है। Amazon India पर यह फोन अब अपने लॉन्च प्राइस से लगभग 21,000 रुपये कम में खरीदने के लिए ऑनलाइन उपलब्ध हो चुका है। अगर आप ‘लेटेस्ट मॉडल’ के बजाय ‘वैल्यू डील’ की तलाश कर रहे हैं तो यह ऑफर आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। आइए Samsung Galaxy S25 Ultra के नए ऑनलाइन प्राइस के अलावा इसपर मिलने वाले बैंक ऑफर के साथ साथ सैमसंग के इस फोन के 5 सबसे खास फीचर्स के बारे में भी जानते हैं, जो इसे एक दमदार वैल्यू फॉर मनी डिवाइस बना देते हैं।
SurveySamsung Phone की नई कीमत और बैंक ऑफर
Samsung Galaxy S25 Ultra का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में 1,29,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया था। फिलहाल Amazon पर यह 1,11,990 रुपये के प्राइस में खरीदने के लिए मिल रहा है। इसके अलावा Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 3,359 रुपये तक का एक्स्ट्रा लाभ भी मिल सकता है। Titanium Gray वेरिएंट पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिख आसानी से देखा जा सकता है।
खरीदने से पहले जानें इसके सैमसंग फोन के 5 बड़े फीचर
सैमसंग फोन में मिलता है 200MP क्वाड कैमरा सिस्टम
फोन में 200MP प्राइमरी सेंसर के साथ 50MP अल्ट्रावाइड, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 10MP टेलीफोटो लेंस मिलता है। लो-लाइट और जूम फोटोग्राफी में यह अभी भी फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस देने वाला फोन है। सैमसंग फोन के फ्रंट पर एक 12MP का कैमरा सेटअप भी मिलता है।
6.9-इंच की Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले
सैमसंग फोन में कंपनी की ओर से 120Hz रिफ्रेश रेट और प्रीमियम ब्राइटनेस के साथ दमदार डिस्प्ले दी गई है, यह डिस्प्ले वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिए शानदार कही जा सकती हा। स्क्रीन को Corning Gorilla Armor 2 से प्रोटेक्ट किया गया है।
Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर वाला सैमसंग फोन
फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलता है, जो हैवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स को आसानी से संभाल सकता है। Adreno 830 GPU ग्राफिक्स परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाता है।
5000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग
सैमसंग इस फोन में ग्राहकों को एक 5000mAh बैटरी मिलती है, जो 45W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है, इस फोन की बैटरी लगभग लगभग 1 दिन आराम से चलती है, फास्ट चार्जिंग के चलते कम समय में फोन चार्ज हो जाता है।
7 साल तक मिलेगा Android अपडेट
फोन Android 15 पर बेस्ड है और Samsung ने 7 मेजर Android अपडेट का वादा किया है। यानी यह डिवाइस लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में भी मजबूत रहेगा।
किन यूजर्स के लिए खास है ये डील?
Samsung Galaxy S26 Ultra की लॉन्चिंग की डिटेल्स के आते ही Samsung Galaxy S25 Ultra पर आया यह डिस्काउंट उन यूजर्स के लिए सुनहरा मौका हो सकता है, जो प्रीमियम कैमरा, बड़ी डिस्प्ले और पावरफुल परफॉर्मेंस चाहते हैं लेकिन थोड़ा बजट बचाना भी चाहते हैं।
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile