Samsung Galaxy S26 Ultra की लॉन्चिंग तय..देखें किस दिन कितने बजे देगा दस्तक, संभावित प्राइस और टॉप 5 फीचर भी देखें

Samsung Galaxy S26 Ultra की लॉन्चिंग तय..देखें किस दिन कितने बजे देगा दस्तक, संभावित प्राइस और टॉप 5 फीचर भी देखें

सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि उसकी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ Samsung Galaxy S26 Ultra को 25 फरवरी 2026 को Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। यह इवेंट रात 11:30 बजे (IST) से लाइव स्ट्रीम होगा और इसे Samsung की आधिकारिक वेबसाइट, न्यूज़रूम पोर्टल और कंपनी के YouTube चैनल्स पर देखा जा सकता है। इस ईवेंट में ही कंपनी अपने अन्य फोन्स यानि Samsung Galaxy S26 Series के फोन्स को भी लॉन्च करने वाली है, इस सीरीज में अन्य फोन्स के तौर पर Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26 Plus भी लॉन्च हो सकते हैं। आइए अब लॉन्च डिटेल्स पर बारीकी से नजर डालते हैं। इसके अलावा फोन के टॉप 5 फीचर्स को भी लॉन्च से पहले ही देख लेते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

लॉन्च डेट और लॉन्च टाइम

Samsung Galaxy S26 Ultra 25 फरवरी को रात 11:30 बजे भारत में आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा। सैमसंग का यह ग्लोबल इवेंट टेक इंडस्ट्री के लिए साल की बड़ी लॉन्चिंग्स में से एक माना जा रहा है। ईवेंट में कंपनी अपने Samsung Galaxy S26 Series के फोन्स को उतार सकती है।

सैमसंग गैलक्सी एस26 अल्ट्रा की संभावित कीमत

यूरोप में सैमसंग के इस फोन की शुरुआती कीमत करीब 1,469 यूरो के आसपास हो सकती है, इसे अगर इंडिया के रुपयों में देखा जाए तो यह लगभग लगभग 1,58,000 रुपये के आसपास बैठती है। हालांकि, एक अन्य जानकारी ऐसा कहती है कि भारत में सैमसंग के इस फोन की कीमत लगभग 1,34,999 रुपये से 1,49,999 रुपये के बीच हो सकती है, अभी तक के लिए फोन के आधिकारिक लॉन्च प्राइस की कोई जानकारी कंपनी के ओर से नहीं दी गई है, ऐसे में इस जानकारी को अभी के लिए सही मानना गलत हो सकता है। सैमसंग फोन की असल कीमत के लिए आपको इसके लॉन्च तक का इंतज़ार करना चाहिए।

Samsung Galaxy S26 Ultra के टॉप 5 संभावित फीचर

6.9-इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले से लैस होगा फोन

सैमसंग फोन में 3120×1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ एक बड़ा और ब्राइट डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह डिस्प्ले नई ‘Privacy Display’ टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती सकती है, ऐसा भी माना जा रहा है कि इसमें स्क्रीन व्यूइंग एंगल को कंट्रोल किया जा सकता है।

Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर बनाएगा Samsung फोन को दमदार

ग्लोबली यह डिवाइस Qualcomm के लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 से लैस हो सकता है, जो गेमिंग, AI टास्क और मल्टीटास्किंग के लिए टॉप क्लास माना जा सकता है, इसके अलावा ऐसा भी कहा जा सकता है कि यह कंपनी का लेटेस्ट प्रोसेस है।

200MP का प्राइमरी कैमरा होगा दमदार

फोटोग्राफी इस फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट होने वाला है। सैमसंग फोन में एक 200MP मेन सेंसर के साथ 50MP अल्ट्रावाइड, 50MP 5x पेरिस्कोप और 10MP 3x टेलीफोटो कैमरा सेटअप मिल सकता है। लो-लाइट और जूम परफॉर्मेंस की अगर बात करें तो फोन में यह भी बेहद खास होने वाला है, इसे लेकर भी कैमरा में बड़े बदलाव हो सकते हैं।

5,000mAh बैटरी के साथ 60W की फास्ट चार्जिंग

सैमसंग फोन में एक 5,000mAh बैटरी होने की पूरी पूरी उम्मीद है, इस बैटरी को कंपनी 60W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दी जा सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि फोन को पूरे दिन इस्तेमाल करने के बाद भी यह आपका एक दिन आराम से निकालने वाली है।

स्टॉरिज मॉडल और साइज़

फोन का साइज़ 7.9mm होने वाला है, इसके अलावा इस फोन के वजन की बात करें तो यह 214 ग्राम के आसपास होने वाला है, इसके अलावा फोन एक स्लिम प्रोफाइल के साथ तो आने वाला है, लेकिन इसके बाद भी इसे ऐसे डिजाइन किया गया है कि यह काफी मजबूत लगता है। सैमसंग की ओर से फोन को 12GB/16GB RAM और 256GB से 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि, अभी के लिए आधिकारिक तौर पर इस विषय में भी ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है।

Samsung फोन की किन अन्य फोन्स से होगी सीधी भीड़न्त

Samsung की यह लॉन्चिंग प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में सीधी टक्कर Apple और अन्य फ्लैगशिप ब्रांड्स से होगी। खासकर कैमरा और AI फीचर्स इस बार कंपनी का फोकस लग रहे हैं। अगर लीक सही साबित होते हैं, तो Galaxy S26 Ultra फोन 2026 का सबसे दमदार एंड्रॉइड फ्लैगशिप बन सकता है।

यह भी पढ़ें: Euphoria OTT Release Update: ‘धुरंधर’ वाली ‘यलीना’ की सोशल क्राइम ड्रामा फिल्म कब देख सकेंगे ऑनलाइन?

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo