Redmi Note 15 Pro vs Motorola Edge 70 Fusion: 200MP कैमरा या 7000mAh बैटरी… 30 हजार में कौन सा फोन बेस्ट
Redmi Note 15 Pro में 200MP कैमरा से लौस है।
Motorola Edge 70 Fusion में 50MP Sony कैमरा और 7000mAh बैटरी मिलती है।
दोनों फोन्स की कीमत लगभग लगभग एक जैसी है।

अगर आप 30 हजार रुपये के बजट के अंदर एक अच्छे फोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इस बजट में आने वाले फोन्स से बाजार भरा हुआ मिलने वाला है। Motorola ने अपने एक नए फोन को कुछ ज्यादा बजट में Motorola Edge 70 Neo के तौर पर इंडिया के बाजार में लॉन्च कर दिया है। हालांकि, अगर 30000 रुपये के अंदर की प्राइस की बात करें तो मोटोरोला के पास Motorola Edge 70 Fusion है। हालांकि, इसी बजट में Redmi Note 15 Pro को भी लॉन्च किया जा चुका है। इस समय मार्केट में इस स्मार्टफोन जोड़ी से बेहतर मोबाइल आपको इस प्राइस में शायद ही मिले? Redmi का फोन 200MP कैमरे और मजबूत स्क्रीन प्रोटेक्शन के कारण इस बजट के एक दमदार फोन है, वहीं Motorola फोन में एक 7000mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग और 144Hz डिस्प्ले इसे अलग कर देती है। दोनों ही 5G Phones हैं, ऐसे में आपको किस फोन के साथ जाना चाहिए, यह तो आपको ही तय करना होगा। आइए इन दोनों ही फोन्स के डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, परफॉरमेंस और इंडिया प्राइस की तुलना को देखते हैं, इसके बाद आपको यह जानकारी मिल जाने वाली है कि आखिर आपको Redmi या Motorola के इन फोन्स में से किस फोन को खरीदना चाहिए।
डिजाइन और डिस्प्ले की तुलना
Redmi Note 15 Pro में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट से लैस है। इस फोन में आपको डिस्प्ले पर Dolby Vision, HDR10+ और Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा भी मिलती है, डिस्प्ले पर ब्राइटनेस 3200 निट्स है।
वहीं दूसरी ओर, Motorola Edge 70 Fusion में 6.8 इंच का 1.5K क्वाड-कर्व्ड Extreme AMOLED डिस्प्ले मौजूद है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसकी पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स है। इसके अलावा डिस्प्ले पर Gorilla Glass 7i की सुरक्षा मिलती है।
कैमरा सेटअप की तुलना
Redmi Note 15 Pro में OIS सपोर्ट वाला 200MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए Redmi के इस फोन में एक 20MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा Motorola Edge 70 Fusion में 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा मौजूद है, यह भी OIS सपोर्ट से लैस है। इसके साथ 13MP अल्ट्रावाइड और 32MP सेल्फी कैमरा भी फोन में मौजूद है।
परफॉर्मेंस की तुलना
Redmi Note 15 Pro में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर मिलता है, इसके अलावा इसमें 8GB RAM और 128GB या 256GB स्टोरेज ऑप्शन भी आसानी से मिलते हैं। Motorola Edge 70 Fusion में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मौजूद है, इस फोन को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो यह आपको 8GB और 12GB RAM के साथ 256GB तक स्टॉरिज के साथ खरीद सकते हैं।
दोनों ही फोन्स में मौजूद प्रोसेसर 4nm प्रोसेस पर निर्मित है। इसका मतलब है कि अगर आप इन दोनों ही फोन्स को नॉर्मल इस्तेमाल करते हैं तो आप अच्छी सोशल मीडिया कर सकते हैं, वीडियो स्ट्रीमिंग अच्छे से हो सकती है और दोनों ही फोन्स में अच्छी खासी मल्टीटास्किंग भी की जा सकती है।
बैटरी और चार्जिंग क्षमता की तुलना
Motorola Edge 70 Fusion में 7000mAh बैटरी और 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग मिलती है। दूसरी तरफ Redmi Note 15 Pro में 6580mAh बैटरी और 45W चार्जिंग मिलती है। इसका मतलब है कि Motorola में 420mAh ज्यादा बैटरी क्षमता है। हालांकि, Redmi में एक उपयोगी सुविधा मौजूद है। यह 22.5W तक की वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे फोन्स को भी चार्ज किया जा सकता है, इसके अलावा एयर बड्स और अन्य डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।
कीमत की तुलना
Redmi Note 15 Pro भारत में 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। इसके 8GB+256GB मॉडल की कीमत 31,999 रुपये के थी। वहीं, Motorola Edge 70 Fusion की लॉन्च कीमत 8GB+128GB के लिए 26,999 रुपये, 8GB+256GB के लिए 29,999 रुपये और 12GB+256GB मॉडल के लिए 32,999 रुपये के आसपास थी। अभी के लिए इस समय अगर आप ऑनलाइन बाजार में उन फोन्स को देखते हैं तो यह आपको अलग अलग प्लेटफॉर्म पर अलग अलग प्राइस में मिल सकते हैं। इसलिए अच्छी डील के लिए आपको सभी प्लेटफॉर्म पर पहले कीमत के जांच कर लेनी चाहिए।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.
View full profile
