Redmi Note 17 Pro 5G और POCO C95 Pro 4G जल्द हो रहे लॉन्च.. क्या टिकते हैं एक दूसरे के सामने

HIGHLIGHTS

जल्द ही बाजार में एक 4G और एक 5G फोन एंट्री मारने वाले हैं।

POCO अपने C95 4G को लॉन्च करने वाला है।

Redmi की ओर से Redmi Note 17 Pro 5G की एंट्री होगी।

Redmi Note 17 Pro 5G और POCO C95 Pro 4G जल्द हो रहे लॉन्च.. क्या टिकते हैं एक दूसरे के सामने

Xiaomi की ओर से जल्द ही एक नए फोन को ग्लोबल बाजार में एंट्री दी जाने वाली है। इस फोन को कंपनी Redmi Note 17 Pro 5G के तौर पर लॉन्च करने वाली है। दूसरी तरफ POCO भी अपने POCO C95 4G को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर रहा है। दोनों ही फोन्स को ग्लोबल बाजार में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। दोनों ही फोन्स को Thailand की NBTC Certification Site पर देखा जा चुका है, यहीं से जानकारी मिलती है कि दोनों ही फोन्स जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि, इस साइट पर दोनों फोन्स को बाद में देखा गया है, इसके पहले से ही दोनों को लेकर लीक आदि चल रहे थे। अलग अलग लीक आदि में दोनों ही फोन्स के स्पेक्स और फीचर आदि की जानकारी सामने आ चुकी है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हालांकि, अभी तक के लिए Xiaomi की ओर से Redmi Note 17 Pro 5G को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। दूसरी ओर, POCO के फोन को लेकर कुछ जानकारी सामने आ चुकी है। अब सामने आ रहा है कि दोनों ही फोन्स को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, यूं तो दोनों ही फोन्स के बीच कुछ भी समानता या अंतर नहीं देखने को मिल रहा है, लेकिन इसके बाद भी आइए देखते हैं कि इन दोनों ही 4G और 5G फोन्स के बीच क्या अंतर होने वाला है। ये अंतर केवल इसलिए किया जा रहा है, ताकि आपको लॉन्च से पहले ही यह जानकारी मिल सके कि दोनों ही फोन्स एक दूसरे से कितने अलग होने वाले हैं और अलग अलग ऑडियंस को टारगेट करने वाले हैं।

Poco C95 Pro 4G को लेकर क्या सामने आया?

Poco C95 Pro 4G की बात करें तो XpertPick की एक रिपोर्ट ऐसा कहती है कि इस फोन को मॉडल नंबर 2606FPC72Y के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है, इसी मॉडल नंबर के साथ इस फोन को लिस्ट भी किया गया है। POCO के फोन को लेकर ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह Redmi 17 4G का ही रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, इस फोन को भी अलग अलग मॉडल नंबर से अलग अलग कुछ साइट्स पर देखा जा चुका है।

लीक आदि को देखते हैं तो Redmi 17 4G में 6.9 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट लैस होने वाली है, इस फोन में MediaTek Helio G91 Ultra प्रोसेसर को भी देखा जा सकता है, इसके अलावा कंपनी इसमें 6GB तक रैम के साथ 256GB की स्टॉरिज को भी रख सकती है। इस फोन में 7500mAh की बैटरी होने की भी जानकारी सामने आई है। इस बैटरी को जल्दी से चार्ज करने के लिए कंपनी फोन में 45W की फास्ट चार्जिंग क्षमता दे सकती है।

इस फोन के अन्य स्पेक्स भी दमदार होने वाले हैं, जैसे कैमरा को ही ले लीजिए इस फोन में एक 50MP का में कैमरा मिल सकता है, इसके साथ साथ इसके फ्रन्ट पर एक 8MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलने की जानकारी मिल रही है। इस फोन में NFC और Side-Mounted Fingerprint Reader भी होने वाला है।

Redmi Note 17 Pro 5G में क्या मिल सकता है खास?

अब अगर Redmi Note 17 Pro 5G को देखा जाए तो यह एकदम अलग और एक अलग ही ऑडियंस के लिए पेश किया जाने वाला फोन है, इसलिए ही आपको ऊपर भी कहा जा चुका है कि इन दोनों फोन्स की एक दूसरे से कोई टक्कर नहीं है। यह दोनों ही फोन्स अलग अलग सेगमेंट में आते हैं। Redmi के इस फोन को भी देखा जाए तो यह NBTC पर देखा जा चुका है, वहाँ इसका मॉडल नंबर 2607DRA18G था। Tipster Kacper Skrzypek के अनुसार इस फोन को ग्लोबल बाजार में चीन वाले मॉडल के ही हार्डवेयर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि चीन वाले मॉडल की बैटरी को इस फोन से हटाया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि ग्लोबल मॉडल में एक चोटी 8340mAh की बैटरी हो सकती है। जबकि चीन वाले मॉडल में कंपनी ने एक 9000mAh की बैटरी रखी है।

हालांकि, दूसरी ओर ऐसा भी कहा जा रहा है कि ग्लोबल मॉडल को कंपनी एक 8MP का Ultrawide Camera से लैस कर सकती है। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर ऐसा होता भी है या नहीं। आइए अब चीनी मॉडल के स्पेक्स और फीचर आदि पर एक नजर डालते हैं।

Redmi Note 17 Pro 5G के चीनी मॉडल में क्या मिला है?

Redmi Note 17 Pro के चीनी मॉडल को देखा जाए तो इसमें आपको एक 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसके अलावा इसमें Snapdragon 6s Gen 4 Chip दी गई है, जो 67W फास्ट चार्जिंग से लैस है, फोन में एक 50MP का मेन कैमरा भी है, इसके फ्रन्ट पर एक 8MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिल सकता है। जानकारी के अनुसार ग्लोबल मॉडल में आपको स्पेक्स लगभग लगभग चीनी मॉडल के ही मिलने वाले हैं, लेकिन कुछ छोटे मोटे बदलाव आपको जरूर देखने को मिलने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: 20000 रुपये से कम में आने वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन्स, Motorola का लेटेस्ट फोन भी लिस्ट में

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile