20000 रुपये से कम में आने वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन्स, Motorola का लेटेस्ट फोन भी लिस्ट में

20000 रुपये से कम में आने वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन्स, Motorola का लेटेस्ट फोन भी लिस्ट में

20000 रुपये से कम का स्मार्टफोन सेगमेंट आज के समय में बेहद प्रतिस्पर्धी हो गया है। अब ग्राहकों को अपनी ज़रूरतों के साथ कोई समझौता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि ब्रांड्स इस प्राइस रेंज में अपने स्मार्टफोन्स के साथ AMOLED डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, OIS कैमरे और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट जैसे जबरदस्त फीचर्स दे रहे हैं। चाहे आप गेमिंग के लिए नया फोन तलाश रहे हों, फोटोग्राफी, मनोरंजन या बस रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए, बाजार में हर किसी के लिए लेटेस्ट ऑप्शंस उपलब्ध हैं। यहां हमने ऐसे ही 5 नए स्मार्टफोन्स को लिस्ट किया है जो 20000 रुपये के अंदर की कैटेगरी में आते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OnePlus N6x (18,999 रुपये)

OnePlus N6x में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 900 निट्स पीक ब्राइटनेस और आई प्रोटेक्शन मोड के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है। इसमें 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा 10x डिजिटल जूम और 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। बैटरी के मामले में OnePlus N6x में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Vivo T5 Lite (19,999 रुपये)

Vivo T5 Lite 5G में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस और IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसे 2 OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे। इसमें 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Realme P4R (18,999 रुपये)

Realme P4R 5G में 6.8 इंच का HD+ LCD पैनल दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। यह भी MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। यह Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। कंपनी दो साल के Android अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। इसमें 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 8MP कैमरा मिलता है। यह 8,000mAh बैटरी के साथ आता है और 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, Bypass Charging और Reverse Wired Charging को सपोर्ट करता है।

iQOO Z11 Lite (19,499 रुपये)

iQOO Z11 Lite में 6.74 इंच का HD LCD पैनल दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,200 निट्स हाई ब्राइटनेस मोड मिलता है। iQOO Z11 Lite में 6nm आधारित MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है। यह फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसमें 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 6,500mAh की बैटरी मिलती है, लेकिन इसके साथ 44W FlashCharge सपोर्ट दिया गया है। यह रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

Moto G37 Power (16,999 रुपये)

Motorola G37 Power का 6.67 इंच का IPS LCD 1050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है और इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है। में MediaTek का Dimensity 6400 प्रोसेसर मिलता है जो अच्छी परफॉरमेंस देता है। यह फोन Android v16 के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है जो HelloUI कस्टम UI के साथ आता है। यह 50MP के एक प्राइमरी कैमरा के साथ आता है जो डुअल LED फ्लैश के साथ आता है। इस फोन का फ्रंट कैमरा 8MP का है। 7000mAh की बैटरी के साथ आने वाले Motorola G37 Power में 30W तक की टर्बो चार्जिंग की सुविधा मिलती है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy F70 Pro vs Realme P4 Power vs Vivo T5 Pro: बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile