OnePlus Nord 6 बनाम OnePlus 13s: देखें दोनों OnePlus Phones में कौन विजेता

HIGHLIGHTS

OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन को हाल ही में लॉन्च किया गया था।

OnePlus Nord 6 की तुलना OnePlus 13s से की जा रही है।

OnePlus Nord 6 में OnePlus 13s के मुकाबले क्या ज्यादा और क्या है कम?

OnePlus Nord 6 बनाम OnePlus 13s: देखें दोनों OnePlus Phones में कौन विजेता

OnePlus ने अभी हाल ही में अपने OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में 38,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया था। फोन को Amazon India पर सेल के लिए लाया जाने वाला है। फोन के स्पेक्स को अगर देखा जाए तो लोग गूगल पर OnePlus Nord 6 को OnePlus 13s से तुलना करके देख रहे हैं। इसी कारण हमने सोचा कि क्यों न आपको हम भी इन दोनों ही फोन्स के बारे में जानकारी दे दें। ऐसे में हमने सोचा कि आइए आपको OnePlus Nord 6 बनाम OnePlus 13s की तुलना करके देखते हैं कि कौन सा फोन आपके लिए बेस्ट हो सकता है। एक फोन कंपनी का कम्पैक्ट फोन है, जो कहीं न कहीं दमदार डिजाइन और दमदार स्पेक्स के साथ एक प्राइस रेंज में लॉन्च हुआ है। इसके अलावा एक फोन अभी हाल ही में लॉन्च हुआ एक मिड-रेंज फोन है, जिसके कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी और परफॉरमेंस के बारे में अभी स्पेक्स के माध्यम से चर्चा की जाने वाली है। आइए OnePlus के इन दोनों ही फोन्स के प्राइस के अलावा इन दोनों ही फोन्स के स्पेक्स और फीचर आदि पर एक नजर डालते हैं। ध्यान रहे कि यह तुलना दोनों ही फोन्स के प्राइस और स्पेक्स पर आधारित है। आइए शुरू करते हैं और जानते हैं कि OnePlus Nord 6 या OnePlus 13s आपके लिए किस बजट में कौन सा फोन बेस्ट हो सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OnePlus Nord 6 बनाम OnePlus 13s: डिस्प्ले की तुलना

OnePlus Nord 6 को अगर देखा जाए तो इस फोन में एक 6.78-इंच की डिस्प्ले मिलती है, यह एक AMOLED पैनल है जो 3600 निट्स की ब्राइटनेस से लैस है। इसमें आपको OnePlus का Crystal Guard भी मिलता है। इतना ही नहीं, डिस्प्ले पर आपको Ultra HDR Image Support भी दिया जा रहा है। डिस्प्ले की सबसे बड़ी खासियत इसका 165Hz रिफ्रेश रेट से लैस होना है, यही इसे बेहद ज्यादा स्मूद भी बनाती है। वहीं, अगर OnePlus 13s को देखा जाए तो इस फोन में एक 6.32-इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली Crystal Shield Glass से लैस डिस्प्ले मिलती है। इसके अलावा इसमें 1600 निट्स की HBM भी है। डिस्प्ले पर Dolby Vision के अलावा HDR10+ और HDR Vivid मोड भी मिलता है। इसे देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि कहीं न कहीं OnePlus Nord 6 की डिस्प्ले ब्राइटनेस में बाजी मार ले रही है।

OnePlus Nord 6 बनाम OnePlus 13s: परफॉरमेंस की तुलना

दोनों ही फोन्स की परफॉरमेंस को देखा जाए तो यहाँ प्राइस के आधार पर भी और परफॉरमेंस के आधार पर OnePlus 13s कहीं न कहीं बाजी मार ले रहा है। असल में, OnePlus 13s को कंपनी ने Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर लॉन्च किया है, जो 3nm प्रोसेस पर निर्मित है। इसके अल्वा फोन में Adreno 830 GPU भी दिया जा रहा है। फोन को कंपनी ने एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया था, लेकिन इसे इस समय एंड्रॉयड 16 पर अपग्रेड किया जा सकता है, इसके अलावा इसमें इस समय OxygenOS 16 का भी सपोर्ट मिल रहा है। वहीं अगर, OnePlus Nord 6 को देखते हैं तो कंपनी ने इस फोन को क्वलकॉम के ही स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर पर लॉन्च किया है, यह 4nm प्रोसेस पर निर्मित है। इसके अलावा Adreno 825 GPU का सपोर्ट फोन को ग्राफिक के मामले में दमदार बना दे रहा है। वहीं इस फोन को कंपनी ने एंड्रॉयड 16 पर ही लॉन्च किया है। इसमें OxygenOS 16 का सपोर्ट भी मिलता है। दोनों ही फोन्स में जैसा कि मैं पहले भी आपको कह चुका हूँ कि परफॉरमेंस के मामले में OnePlus Nord 6 कुछ पीछे नजर आ रहा है लेकिन अगर इसकी कीमत को देखा जाए तो वह भी OnePlus 13s के मुकाबले कुछ कम है, ऐसे में इसे ज्यादा बड़ा ड्रॉबैक नहीं कहा जा सकता है।

OnePlus Nord 6 बनाम OnePlus 13s: रैम और स्टॉरिज की तुलना

OnePlus Nord 6 को कंपनी ने की रैम और स्टॉरिज मॉडल पर लॉन्च किया है, फोन को कंपनी ने 8GB रैम के साथ 256GB स्टॉरिज, 12GB रैम के साथ 256GB स्टॉरिज और 12GB रैम के साथ 512GB स्टॉरिज मॉडल पर लॉन्च किया है। इसके अलावा फोन में यह स्टॉरिज UFS 4.1 है। वहीं, दूसरी ओर, OnePlus 13s को अगर देखा जाए तो इस फोन को कंपनी ने 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टॉरिज पर लॉन्च किया है। यह स्टॉरिज UFS 4.0 है। दोनों ही फोन्स में आपने देखा है कि आपको OnePlus Nord 6 में कीयड ऑप्शन मिलते हैं, ऐसे में जाहीर है कि आपको ज्यादा वैल्यू फॉर मनी भी मिल रहा है।

OnePlus Nord 6 बनाम OnePlus 13s: कैमरा की तुलना

OnePlus 13s को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि इस फोन में दो कैमरा मिलते हैं, दोनों ही कैमरा 50MP का हैं, हालांकि एक 24mm का वाइड लेंस है और एक f/2.0 अपरचर पर आने वाला टेलीफोटो लेंस है। मुख्य कैमरा पर कंपनी OIS का सपोर्ट दे रही है। इसके अलावा दूसरे कैमरा में आपको PDAF का सपोर्ट मिल रहा है। दोनों ही कैमरा के साथ आपको LED फ्लैश और HDR के अलावा Panorama का सपोर्ट भी मिलता है। दोनों ही कैमरा पर कंपनी आपको 4K 30 और 60fps पर दे रही है। सेल्फ़ी के लिए फोन में एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है, यह एक 21mm का वाइड लेंस है। इसमें AF के अलावा HDR और Panorama का सपोर्ट भी मिलता है।

वहीं अगर, OnePlus Nord 6 के कैमरा को देखा जाए तो इस फोन में एक 50MP का मुख्य कैमरा 26mm का एक वाइड लेंस है। इसमें आपको PDAF के अलाव OIS कस सपोर्ट भी मिलता है। इस फोन में आपको एक 8MP का अन्य कैमरा भी मिलता है, यह एक अल्ट्रावाइड लेंस है। कैमरा पर आपको LED Flash के अलावा Ultra HDR और EIS का सपोर्ट भी मिलता है। फोन में एक 32Mp का वाइड लेंस सेल्फ़ी के लिए मिलता है, जो 21mm का है। इसमें PDAF सपोर्ट मिलता है।

OnePlus Nord 6 बनाम OnePlus 13s: बैटरी की तुलना

OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन में इंडिया के बाजार में एक 9000mAh की बैटरी दी गई है। इस बैटरी पर कंपनी 80W की चार्जिंग क्षमता दे रही है। इसमें 6.5W की रीवर्स चार्जिंग क्षमता भी मिलती है। हालांकि, इंडिया के मॉडल के लिए यह 27W की क्षमता से लैस है। इसमें बायपास चार्जिंग क्षमता भी मिलती है। OnePlus 13s को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि इस फोन में एक 5850mAh की बैटरी है। यह बैटरी 80W की चार्जिंग क्षमता से लैस है। इसमें 5W की रीवर्स चार्जिंग के अलावा बायपास चार्जिंग क्षमता भी मिलती है। बैटरी को लेकर देखा जाए तो जाहीर तौर पर OnePlus Nord 6 यहाँ विजेता नजर आता है।

OnePlus Nord 6 बनाम OnePlus 13s: प्राइस की तुलना

जैसा कि हम आपको ऊपर भी बता चुके हैं कि OnePlus Nord 6 को कंपनी ने 38,999 रुपये के बेस मॉडल प्राइस में लॉन्च किया था, इस फोन को Amazon India पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा अगर OnePlus 13s को देखते हैं तो इस फोन को कंपनी ने OnePlus के इस फोन को इंडिया के बाजार में 54,999 रुपये के शुरुआती प्राइस में लॉन्च किया था। इसी कारण इन दोनों ही फोन्स में इतना अंतर नजर आ रहा है। असल में, अगर आपको बड़ी बैटरी वाले फोन को कम कीमत में खरीदने का मन है तो आप OnePlus Nord 6 को अभी खरीद सकते हैं यह Amazon India पर सेल होने वाला है। हालांकि, अगर आप ज्यादा बेहतर परफॉरमेंस और दमदार कैमरा वाले फोन को खरीदना चाहते हैं जो कुछ कुछ iPhone जैसा फ़ील देता हो तो आप कुछ ज्यादा प्राइस देकर OnePlus 13s को Flipkart और Amazon India से खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें: गर्मी के लिए वरदान है ये छोटू AC..1500 रुपये के प्राइस में मिलती है 15 साल की वारंटी

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo