Digit.in

Vijay Sales Holi Special Sale: इन 5 फोन्स पर मिल रहे बेस्ट ऑफर्स, ऐसे खरीदें कम से कम दाम पर

Highlights

होली स्पेशल सेल के दौरान विजय सेल में इन फोन्स पर बढ़िया डिस्काउंट पा सकते हैं

यहाँ स्मार्टफोन्स, TVs, स्पीकर्स आदि जैसे प्रॉडक्ट्स पर डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं

इनमें से कई प्रॉडक्ट्स पर आप ₹7500 तक का इन्स्टेन्ट डिस्काउंट पा सकते हैं

Vijay Sales Holi Special Sale: इन 5 फोन्स पर मिल रहे बेस्ट ऑफर्स, ऐसे खरीदें कम से कम दाम पर

विजय सेल्स अपने ऑफलाइन स्टोर्स और वेबसाइट पर होली स्पेशल सेल को आयोजित कर रहा है। यहाँ स्मार्टफोन्स, TVs, स्पीकर्स आदि जैसे प्रॉडक्ट्स पर डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इसके अलावा, यहाँ अलग-अलग बैंकों की ओर से ₹7500 तक का इन्स्टेन्ट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। 

यहाँ हम खासतौर से विजय सेल्स होली सेल में उपलब्ध 5 बेस्ट फोन्स की डिस्काउंट डिटेल्स के साथ उनकी पूरी डील के बारे में जानेंगे। 

स्मार्टफोन्स पर विजय सेल्स होली ऑफर्स

1. Redmi K50i 5G (6GB + 128GB) 

Redmi K50i 5G की असली कीमत ₹31,999 है लेकिन आप इसे विजय सेल्स होली ऑफर के तहत केवल ₹23,999 में खरीद सकते हैं। 

यहाँ आपको प्रतिमाह ₹1,248 की शुरुआती EMI का विकल्प और ₹7500 तक का 7.5% इन्स्टेन्ट बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। 

विजय सेल्स में आप Redmi 10 को भी 33% डिस्काउंट के साथ ₹14,999 के बजाए ₹9,999 में खरीद सकते हैं। 

2. Samsung Galaxy A33 5G (8GB + 128GB) 

Samsung Galaxy A33 5G की असली कीमत ₹34,999 है लेकिन विजय सेल्स होली सेल में आप इसे ₹27,499 में अपना बना सकते हैं। 

यहाँ बैंकों की ओर से ₹7500 तक का 7.5% इन्स्टेन्ट बैंक डिस्काउंट और लो/नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी उपलब्ध हैं। 

3. Vivo Y75 4G (8GB + 128GB) 

Vivo Y75 4G की असली कीमत ₹25,990 है जबकि विजय सेल्स होली सेल में आप इसे ₹18,948 में खरीद सकते हैं। 

इसके अलावा, यहाँ स्टैंडर्ड EMI ऑप्शन भी मिल रहा है जो प्रतिमाह के हिसाब से ₹910 से शुरू होता है। साथ ही अन्य बैंक डिस्काउंट्स और एक्सचेंज ऑफर्स भी उपलब्ध हैं। 

4. Oppo F21s Pro 5G (8GB + 128GB) 

Oppo F21s Pro 5G विजय सेल्स होली सेल में ₹31,999 की असली कीमत से ₹25,599 में उपलब्ध है। EMI ऑप्शन्स ₹1,229/प्रतिमाह से शुरू होते हैं। इसके अतिरिक्त, आपके पास कुछ अन्य बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स भी हैं। 

5. Realme C33 (4GB + 64GB) 

Realme C33 विजय सेल्स होली सेल में 23% की छूट के बाद ₹9,990 में खरीदने के लिए उपलब्ध है। अन्य बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ EMI ऑप्शन्स ₹480/प्रतिमाह से शुरू होते हैं।

विजय सेल्स होली स्पेशल सेल 5 प्रॉडक्ट्स की श्रेणियों पर जबरदस्त डिस्काउंट डील्स लेकर आई है

Vijay Sales Holi Sale

1. पार्टी और पोर्टेबल स्पीकर्स को आप क्रमश: ₹3,999 और ₹999 की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। यहाँ सोनी, फिलिप्स, बोस, जेबीएल, बोट और अन्य बड़े-बड़े ब्रांड्स के स्पीकर्स पर 60% तक का डिस्काउंट भी उपलब्ध है। 

2. जैसा कि पहले ही बता दिया गया है, यहाँ कई स्मार्टफोन्स पर ₹7,499 की शुरुआती कीमत के साथ दिलचस्प ऑफर्स मौजूद हैं। 

3. TVs को 40% तक की छूट पर खरीदा जा सकता है। 

4. वॉशिंग मशीनों को 30% तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। 

5. विजय सेल्स में इस सेल के दौरान पर्सनल ग्रूमिंग प्रॉडक्ट्स की कीमत ₹499 से शुरू होती है। 

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles