AI+ Nova 2 5G Review: 6000mAh की बैटरी और औसत कैमरा के साथ कैसा है ये फोन

AI+ Nova 2 5G Review: 6000mAh की बैटरी और औसत कैमरा के साथ कैसा है ये फोन

भारत के बाजार के अलावा जहां जहां भी बजट स्मार्टफोन्स सेल किए जाते हैं, कुछ ना कुछ कॉम्प्रोमाइज़ देखने को मिलता ही है। कभी यह बड़ा होता है कभी इतना होता है कि इसे नजरंदाज किया जा सकता है। काभी काभी देखा गया है कि कैमरा को लेकर कंपनी सस्ता फोन होने के चलते कुछ कमी छोड़ देती है तो कभी ऐसा ही कुछ बैटरी को लेकर भी देखा जाता है। हालांकि, इसके अलावा सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स के मामले में भी कई बार ऐसा ही देखने को मिलता है। हालांकि, बाजार में एक नए फोन ने दस्तक दी है, इसे लॉन्च हुए वैसे तो काफी समय हो चुका है लेकिन मैं इसका रिव्यू लिखने से पहले इसे अच्छे से जाँचना चाहता था कि आपको इसे खरीदना चाहिए भी नहीं, इसी कारण इसका रिव्यू आने में कुछ समय भी लगा है। इस फोन को Madhav Seth के स्टार्टअप AI+ की ओर से पेश किया गया है। इसे AI+ Nova 2 5G के तौर पर बाजार में एंट्री मिली है, यह सस्ते में इस समय बाजार में एक अच्छा ऑप्शन माना जा सकता है कि नहीं? इसकी ही हम जांच करने वाले हैं। मैंने इस फोन को लंबे समय के लिए अपने सेकन्डेरी फोन के तौर पर इस्तेमाल में लिया है। आइए जानते हैं कि इसके साथ मेरा अनुभव कैसा रहा है और आपको इस फोन को खरीदना चाहिए कि नहीं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

डिजाइन और बनावट: सस्ते में प्रीमियम सी फ़ील देता है फोन

मेरे पास जो फोन मौजूद है, वह ब्लैक कलर में आता है। यह फोन सस्ता होने के बाद भी हाथ में आपको प्रीमियम सी फ़ील पहली नजर में देता है। ऐसा कह सकते हैं कि आप इसे हाथ में लेते ही एक महंगे फोन की झलक पाते हैं। फोन को कंपनी ने ग्लॉसी प्लास्टिक पर पेश किया है, इसके अलावा इसमें आपको बैक पैनल पर ग्लिट्री फिनिश मिलती है, इसे आप आसमान में चमकते तारों के तौर पर भी देख सकते हैं। फोन का डिजाइन पहली नजर में इस सेगमेंट से ज्यादा महंगा महसूस होता है। अगर पावर बटन को देखा जाए तो यह रेड कलर में आपको एक अलग ही फ़ील दे रहा है। आइए कुछ अन्य पॉइंट्स को भी बारीकी से देखते हैं।

  • Phone का वजन केवल और केवल 205 ग्राम के आसपास है और यह 8.7mm का है।
  • अगर आप इस फोन को एक हाथ से इस्तेमाल करना चाहते हैं तो यह ज्यादा अच्छे से नहीं किया जा सकता है। ऐसा करने पर फोन हाथ से गिर सकता है। यह कुछ भारी और कुछ बड़ा जरूर है।
  • अगर बैक पैनल को अब बारीकी से परखा जाए तो इसे इस्तेमाल करते हुए इसपर फिंगरप्रिन्ट और स्मज बड़ी ही आसानी से आ जाते हैं।
  • हालांकि, कंपनी ने फोन में IP64 रेटिंग को रखा है, ऐसे में यह पानी और धूल से कुछ मामले में सुरक्षित रह सकता है।

डिस्प्ले: क्या आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी?

इस फोन में कंपनी की ओर से 6.74-इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसके अलावा यह 1600 x 720 pixels रेजोल्यूशन के साथ दमदार भी मानी जा सकती है, लेकिन इसे उतना अच्छा नहीं कहा जा सकता है, हालांकि अगर बजट को देखा जाए तो यह एक औसत डिस्प्ले कही जा सकती है। अगर आप इसे बाहर तेज धूप में इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं तो आपको अच्छा अनुभव नहीं मिलने वाला है, यह तय है। हालांकि, डिस्प्ले को अच्छा और औसत माना जा सकता है, लेकिन अगर कुछ चीजें और अच्छी होती तो मैं आपको इसे डिस्प्ले के मामले में अच्छा फोन मान सकता था।

  • डिस्प्ले पर जो बेजल्स आपको इसमें मिल रहे हैं, वह काफी मोटे हैं। इसका मतलब है कि यह फोन इस मामले में कुछ पीछे रह जाता है। आपको पूरी डिस्प्ले को इस्तेमाल करने के मौका नहीं मिलता है।
  • अगर डिफ़ॉल्ट डिस्प्ले टयूनिंग को देखा जाए तो यह कुछ कुछ ब्लूइश नजर आती है, हालांकि, आप इसे मैनुअली सही कर सकते हैं।
  • जैसे कि मैंने आपसे ऊपर भी कहा है कि अगर आप इस फोन की डिस्प्ले को डायरेक्ट सनलाइट में इस्तेमाल कर रहे हैं तो विजिबिलिटी बड़े पैमाने पर कम हो जाती है। इसका मतलब है कि अगर आप काफी ब्राइट दिन में इस पहों का बाहर इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको मुश्किल हो सकती है।
  • इसमें मैक्सिमम ब्राइटनेस 600 निट्स की है, जो अगर आप फोन को आउटडोर में इस्तेमाल कर रहे हैं तो काफी कम है।

परफॉरमेंस और बेंचमार्क क्या कहते हैं?

अगर परफॉरमेंस को देखा जाए तो सबसे पहले इस फोन के प्रोसेसर को देखना बनता है। इसमें Unisoc T8200 प्रोसेसर मिलता है, जो अगर परफॉरमेंस के मामले में देखा जाए तो लगभग लगभग Dimensity 6300 जैसी परफॉरमेंस दे सकता है। अगर इस सेगमेंट को देखा जाए तो यह प्रोसेसर आपको Vivo Y11 5G और Oppo A6 Pro 5G जैसे फोन्स में मिलता है। इसका मतलब है कि अगर परफॉरमेंस को देखा जाए तो फोन कुछ फोन्स को टक्कर तो दे रहा ही है। आपको इस फोन के साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल में ज्यादा दिक्कत नहीं आने वाली है, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपका नया फोन गेमिंग आदि के मामले में परफेक्ट हो तो आपको इस बात को अपने मन से निकाल देना चाहिए। हालांकि, आइए इसके बेंचमार्क स्कोर आदि पर एक नजर डालते हैं जो इसके बारे में कुछ जानकारी तो दे सकते ही हैं।

  • AnTuTu Score: करीब 5,14,725 के आसपास
  • Geekbench Single Core: लगभग 693
  • Geekbench Multi Core: लगभग 1709

इसके इस्तेमाल के दौरान मैंने पाया है कि WhatsApp Instagram scrolling के अलावा News browsing और calls आदि इसमें बड़े अच्छे से चले हैं, अगर सही शब्द जोड़ा जाए तो स्मूद रहे हैं भी कहा जा सकता है। हालांकि, अगर आप इसमें ज्यादा ऐप्स के साथ मल्टीटास्किंग करना चाहते हैं तो आपको इसमें दिक्कत आ सकती है, लेकिन अगर आप कुछ ऐप्स को ही चला रहे हैं तो आपको इसमें कोई दिक्कत महसूस नहीं होगी। जैसे कि मैंने आपसे ऊपर भी कहा है कि गेमिंग के लिए इस फोन को अच्छा ऑप्शन नहीं माना जा सकता है, क्योंकि हेवी गेमिंग के दौरान फोन अपने आप ही गर्म होना शुरू हो जाता है, इसका मतलब है कि इसपर गेमिंग का असर हो रहा है, ऐसे में आपको इसपर हल्की-फुलकी गेमिंग कर लेनी चाहिए, लेकिन अगर आप प्रो गेमिंग करना चाहते हैं तो भूल जाइए।

कैसा है इस नए फोन का कैमरा

फोन में कंपनी ने एक 50MP का मेन कैमरा दिया है, जो 1.8 aperture के साथ आता है और यह 4K@30fps video भी रिकॉर्ड कर सकता है। इस प्राइस रेंज में आपको ये फीचर मिल सकता है, लेकिन आपको काफी फोन्स के स्पेक्स को देखना पड़ेगा। हालांकि, अगर इस फीचर को इस फोन तक ही सीमित रखा जाए तो मन से वहम दूर ही रहता है। ऐसा करके आप इस फोन के कैमरा को इस्तेमाल करते हुए इसपर ज्यादा शक नहीं करने वाले हैं। आइए जानते हैं कि आखिर इस फोन से फोटो कैसी आती हैं। मैं यहाँ फोटो सैम्पल आपको नहीं दे रहा हूँ क्योंकि एडिट करके अपलोड करने में फोटो की क्वालिटी ज्यादा ही गिर जा रही थी।

  • अगर इस फोन को आप दिन में इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह शार्प फोटो लेने वाला है।
  • हालांकि, फोटो लेकर अगर आप गौर करते हैं तो आपको पता चल जाता है कि कलर कुछ फेड हैं, हालांकि, अगर आप एडिटिंग जानते हैं तो इन्हें सही किया जा सकता है।
  • अगर ब्राइट हाइलाइट आदि को देखा जाए तो यह कभी कभी ब्लो आउट हो सकते हैं।
  • अगर आप रात में फोन के कैमरा को इस्तेमाल कर रहे हैं तो डिटेल्स जाहिर तौर पर कम हो जाती हैं, और नॉइज़ बढ़ जाती है।
  • मैंने नाइट मोड को भी इस्तेमाल करके देखा है लेकिन मुझे ज्यादा फर्क नजर नहीं आया है।
  • फोन में एक MP सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है, इसके लिए मैं इतना ही कहूँगा कि यह ठीकठाक है लेकिन अगर आप इससे भी ज्यादा उम्मीद कर रहे हैं तो यह आपके लिए सही नहीं है।

सॉफ्टवेयर के कारण फोन फोन बाजार में टिकेगा!

AI+ की ओर से फोन को एंड्रॉयड 16 पर पेश किया गया है। इसमें NxtQuantum OS का अनुभव मिलता है, जो इस सेगमेंट में आपको क्लीन अनुभव देने वाला है। इसमें ब्लोटवेयर नहीं है, आपको केवल और केवल जरूरी ऐप्स ही नजर आने वाले हैं। आपको इसमें Google Apps के अलावा ब्रांड के कुछ ऐप्स नजर आ जाएंगे। इसके अलावा NxtPrivacy Dashboard एक वाकई यूजफुल फीचर माना जा सकता है, यह आपको रियलटाइम में यह दिखाता है कि कौन सा एप डेटा एक्सेस कर रहा है। App Lock Game Mode और Private Space जैसे फीचर्स भी आपके काम आ सकते हैं, कंपनी ने पहों में 1 साल का एंड्रॉयड अपडेट और 3 साल का सिक्युरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जो इस सस्ते फोन के लिए एक प्लस पॉइंट है।

बैटरी है इस फोन की सबसे बड़ी ताकत

इस फोन में एक 6000mAh की बैटरी मिलती है, जो फोन की सबसे बड़ी ताकत भी है। हमारे बैटरी टेस्ट में यह 8 घंटे से ज्यादा समय के लिए काम में ली जा सकती है। इसका मतलब है कि आपका फोन इस बैटरी के साथ एक बार चार्ज करने पर लगभग लगभग 8-10 घंटे के लिए आपका साथ देने वाला है, इसके अलावा अगर आप इसे नॉर्मल यूज कर रहे हैं तो आप फोन को लंबे समय के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप Instagram Facebook YouTube और calls आदि के लिए ही फोन को इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह एक दिन आराम से चल सकता है। हालांकि, इसकी चार्जिंग क्षमता से आपको कुछ कॉम्प्रोमाइज़ करना ही पड़ेगा। असल में, बॉक्स में आपको 10W का अडैप्टर ही मिलते हैं, और 18W की चार्जिंग क्षमता ज्यादा तेजी होती नहीं है। ऐसे में अगर आप फोन को चार्जिंग पर लगा रहे हैं तो आपको यह मानकर चलना चाहिए कि यह 2 घंटे से ज्यादा का समय लेने वाला है।

क्या आपको खरीदना चाहिए ये फोन?

इस फोन का प्राइस 9,999 रुपये है, इस प्राइस में आपको 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, 4K कैमरा, और Android 16 के अलावा IP64 रेटिंग मिलती है। अब ऐसे में यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि इस प्राइस रेंज में क्या इस फोन को खरीदना चाहिए कि नहीं। यहाँ आपको अपनी जरूरत को ध्यान में लाना चाहिए। अगर आप अपने लिए इस फोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप अपने सेकन्डेरी फोन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप अपने माँ-बाप के लिए खरीद रहे हैं तो यह फोन अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके अलावा अगर आप अपने बच्चे के लिए ही इस फोन को खरीद रहे हैं तो आप इस 5G फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं। इस प्राइस में इस समय आप इस फोन को खरीद सकते हैं।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन कैमरा की नई परिभाषा लिखने आ रही Vivo की नई स्मार्टफोन्स सीरीज.. लॉन्च से पहले देखें फीचर और प्राइस

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile