स्मार्टफोन कैमरा की नई परिभाषा लिखने आ रही Vivo की नई स्मार्टफोन्स सीरीज.. लॉन्च से पहले देखें फीचर और प्राइस

HIGHLIGHTS

Vivo X300 Ultra में एक दमदार कैमरा सेटअप होगा।

Vivo X300 FE को भी Vivo X300 Ultra के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Vivo X300 Ultra की कीमत और स्पेक्स लॉन्च से पहले ही देखे जा सकते हैं।

स्मार्टफोन कैमरा की नई परिभाषा लिखने आ रही Vivo की नई स्मार्टफोन्स सीरीज.. लॉन्च से पहले देखें फीचर और प्राइस

पिछले कुछ सालों से क्या लंबे समय से यह देखने में आ रहा है कि स्मार्टफोन कंपनी हर साल कुछ ना कुछ नया जोड़कर अपने फोन्स को लॉन्च करती हैं। इसी कड़ी में काफी समय से कैमरा स्मार्टफोन्स में ज्यादा से ज्यादा बेहतर होता जा रहा है। हर कंपनी अपने फोन को एक दमदार कैमरा के साथ लॉन्च करना चाहती है। हालांकि, इस बार यानि 6 मई को Vivo जो फोन लॉन्च करने वाली है, वह कैमरा स्मार्टफोन की परिभाषा ही बदलकर रख देने वाली है। असल में, 6 मई को दोपहर 12 बजे Vivo अपने सबसे दमदार कैमरा फोन यानि, Vivo X300 Ultra को लॉन्च करने जा रही है, इस फोन के साथ कंपनी Vivo X300 FE को भी एंट्री देगी। इन फोन्स के फीचर आदि को देखकर वाकई लगता है कि यह कुछ धमाका करने वाले फोन्स हैं। आइए लॉन्च से पहले ही जानते हैं कि इन फोन्स की कीमत क्या होने वाली है और यह किस प्राइस में लॉन्च हो सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

दमदार कैमरा से लैस होगा Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन

यह वह फीचर है जो इस फोन को सबसे ज्यादा खास बना देने वाला है। इस फोन का कैमरा ही इसकी सबसे बड़ी ताकत भी होगा। इस कैमरा को कंपनी ने Zeiss के साथ मिलकर तैयार किया है। इस कैमरा के साथ आप फोन से प्रोफेशनल फोटोग्राफी कर सकते हैं। आइए कैमरा के बारे में विस्तार से जानते हैं।

  • Vivo के इस फोन में 50MP ultra-wide lens मिलेगा, जो 14mm पर काम करता है
  • 200MP primary camera भी इस फोन में मिलने वाला है, यह 35mm focal length से लैस है
  • 200MP APO telephoto lens भी इस फोन का हिस्सा होने वाला है
  • 3.7x optical zoom और 105x तक digital zoom इसमें मिलेगी
  • External Zeiss telephoto lens भी support करता है जो 200mm और 400mm तक जाता है
  • साथ में Photographer Kit अलग से मिल रहा है, जिसमें grip extra battery और accessories शामिल हैं

Video की बात करें तो 4K 120fps recording Dolby Vision support और 10-bit log video जैसे features content creators के लिए किसी सपने से कम नहीं हैं।

Display और Performance के मामले में भी दमदार होगा फोन

इसमें एक 6.82 inch का 2K LTPO OLED display होने वाला है, जो 144Hz refresh rate के साथ आता है। Performance के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 chipset दिया गया है जो इस वक्त सबसे powerful processor है। Heavy gaming के दौरान phone गर्म न हो इसके लिए बड़ा vapor chamber cooling system भी दिया गया है।

Battery की बात करें तो 6600mAh की battery है जो 100W wired charging और 40W wireless charging support करती है। यानि जल्दी चार्जिंग होने वाली है, इसके बाद पहों लंबे समय तक चलेगा भी। जो बात सबसे काम की है वो यह है कि कंपनी ने 5 साल के OS updates और 7 साल के security updates का वादा किया है। Eclipse Black और Victory Green color options में यह phone आएगा।

Vivo X300 FE भी कम दमदार नहीं है

जो लोग सोच रहे हैं कि FE model कमजोर होगा उन्हें एक बार इसके स्पेक्स पर नजर डाल लेनी चाहिए।

  • फोन में Snapdragon 8 Gen 5 chipset है जो LPDDR5x RAM और UFS 4.1 storage के साथ आता है
  • इसमें 6500mAh की battery है जो 90W fast charging और 40W wireless charging support करती है
  • फोन में Triple camera setup भी मौजूद है, जो Zeiss support के साथ आता है
  • 50MP Sony IMX921 primary sensor है
  • 50MP telephoto camera भी है जो 3x optical और 100x digital zoom support करता है
  • 8MP ultra-wide lens भी इसका हिस्सा है, जो 110 degree field of view देता है
  • Selfie के लिए 50MP front camera भी फोन में मौजूद है
  • Zeiss Portrait Mode Street Photography Mode और Adaptive Zoom Flash जैसे features भी मिलते हैं
  • Lilac Purple Noir Black और Urban Olive color options में आएगा

क्या होने वाली है दोनों Vivo फोन्स की कीमत

अभी तक कंपनी ने आधिकारिक तौर पर प्राइस की घोषणा नहीं की है, लेकिन कुछ leak reports के अनुसार X300 FE की कीमत 60000 रुपये से 80000 रुपये के बीच हो सकती है। इसके अलावा Vivo X300 Ultra की शुरुआती कीमत 1,99,999 रुपये तक का जा सकती है। दोनों models Flipkart पर exclusive रहेंगे।

यह भी पढ़ें: गर्मी का काल हैं ये 5 स्प्लिट AC, देते हैं पहाड़ों वाली बर्फीली ठंडक, Amazon पर Summer Sale से पहले ही हो गए सस्ते

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile