धाकड़ कैमरा के साथ आते हैं ये 5 फोन..कीमत 30000 रुपये के अंदर
यहाँ आप बेहतरीन कैमरा के साथ आने वाले फोन्स को देख सकते हैं।
इस लिस्ट में सबसे दमदार कैमरा से लैस 5 फोन्स को शामिल किया गया है।
ये मोबाइल फोन्स सबसे दमदार कैमरा के साथ 30000 रुपये के प्राइस में मिलते हैं।
इस समय भारत जैसे बाजार में एक दमदार कैमरा फोन खरीदना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। इस समय आपको 50000 रुपये के अंदर के प्राइस में एक से बढ़कर एक कैमरा फोन मिल जाने वाले हैं। हालांकि, इससे कम प्राइस में भी आप कुछ सबसे बेहतरीन कैमरा फोन्स को खरीद सकते हैं। असल में, 2026 में कैमरा फोन्स की एक बड़ी रेंज को देखा जा सकता है, जो कम प्राइस में आपको बेहतरीन फोटोग्राफी का अनुभव दे सकती है। इस समय आप 30,000 रुपये के अंदर के प्राइस में भी दमदार कैमरा के साथ आने वाले फोन्स को खरीद सकते हैं। यह फोन्स flagship level main shooter ultra-wide और zoom lenses और AI image tools आदि से लैस हैं। इन कैमरा फोन्स के साथ आप दमदार से दमदार portraits क्लिक कर सकते हैं, नाइट शॉट लेने में भी यह कैमरा फोन्स पीछे नहीं हैं। इसके अलावा landscapes capture भी इनके माध्यम से सबसे उम्दा हो जाते हैं। हमने आपके लिए 5 सबसे दमदार और कम प्राइस वाले फोन्स की लिस्ट तैयार की है। इसमें किन फोन्स को शामिल किया गया है, आइए जानते है।
SurveyGoogle Pixel 8a
अगर आपको pure photo quality चाहिए तो इस price range में Google Pixel 8a एक सबसे बेहतरीन चॉइस हो सकता है। Google की computational photography magic यहाँ सबसे ज्यादा shine करती है। इस फोन में:

- 64MP main camera with OIS है
- 13MP ultra-wide lens है
- Night Sight mode है जिसे beat करना मुश्किल है
- Magic Editor और AI tools मिलते हैं
- Skin tones realistic आती हैं और dynamic range जबरदस्त है
- Google Tensor chip है 6.1 inch OLED display है और 7 साल के updates का वादा है
Price: 23,000 रुपये से 27,000 रुपये के बीच
Motorola Edge 60 Pro
इस फोन को आप एक all-rounder फोन कह सकते हैं, यह फोन 30,000 रुपये से कम में सबसे versatile camera system के साथ आता है। इसमें:

- 50MP main camera with OIS है
- 50MP ultra-wide lens है जो इसे अलग बनाता है
- Telephoto zoom support भी है
- Low light में results impressive हैं
- 4K video बहुत steady आती है
- Curved pOLED display है 90W fast charging है और premium look मिलता है
Price: करीब 29,999 रुपये
Redmi Note 15 Pro 5G
सबसे ज्यादा megapixels चाहिए तो Redmi के इस फोन को खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इसमें क्या मिलता है:

- 200MP main camera है जो दिन में जबरदस्त detail देता है
- 8MP ultra-wide sensor है
- AI scene detection है
- 6.83 inch 120Hz display है बड़ी battery और fast charging है
Price: 25,000 रुपये से 29,000 रुपये के बीच
Realme 15 5G
अगर आपको सेल्फ़ी आदि ज्यादा से ज्यादा लेना पसंद है तो आप इस फोन को खरीद सकते हैं। यह social media content बनाने वालों के लिए बेस्ट हो सकता है। इसमें:

- 50MP Sony main sensor है
- 8MP ultra-wide lens है
- 50MP front camera है जो इसे selfie lovers के लिए खास बनाता है
- 4K selfie video recording मिलती है
- Smooth AMOLED screen है bold design है और fast charging है
Price: करीब 28,499 रुपये के आसपास
OnePlus Nord 4
जो लोग अच्छी photography के साथ साथ दमदार परफॉरमेंस वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो यह फोन आपके लिए ही डिजाइन किया गया है। इसमें:

- 50MP Sony main camera with OIS है
- 8MP ultra-wide lens है
- Portrait mode strong है
- Video capture stable है
- Snapdragon processor है इसके अलावा फोन में मीडिया यूनीबॉडी डिजाइन मिलता है, इसमें fast charging है और OxygenOS का clean experience मिलता है।
Price: 29,999 रुपये
कौन सा फोन बेस्ट रहेगा?
अगर आप इस तरह के यूजर्स हैं जिन्हें:
- Pure photo quality चाहिए तो आप Google Pixel 8a को खरीद सकते हैं।
- अगर आपको एक ऑल-राउंडर फोन चाहिए तो आप Motorola Edge 60 Pro के साथ जा सकते हैं।
- Maximum detail और ज्यादा megapixels चाहिए तो आप Redmi Note 15 Pro को खरीद सकते हैं।
- Selfies और social media content बनाने वालों के लिए Realme 15 एक बेस्ट फोन हो सकता है।
- Camera और performance दोनों का balance चाहिए तो OnePlus Nord 4 को खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Rs 10 का खर्च और AC वाली कूलिंग देगा कूलर! क्या आपने देखा इंटरनेट का ये ट्रेंड
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile