Rs 10 का खर्च और AC वाली कूलिंग देगा कूलर! क्या आपने देखा इंटरनेट का ये ट्रेंड

HIGHLIGHTS

इस समय इंटरनेट पर कूलर की एक बेहतरीन ट्रिक ट्रेंड कर रही है।

इस ट्रिक के अनुसार केवल 10 रुपये के खर्च में AC वाली कूलिंग प्राप्त की जा सकती है।

क्या अपने इस ट्रेडिंग ट्रिक को देखा है? आइए इसके बारे में जानते हैं।

Rs 10 का खर्च और AC वाली कूलिंग देगा कूलर! क्या आपने देखा इंटरनेट का ये ट्रेंड

गर्मी अपने चरम पर आना शुरू हो चुकी है। देश में जब गर्मी अपने पीक पर होती है तो पारा 45 डिग्री के पार पहुँच जाता है ऐसे में आम कूलर हाथ खड़े कर देता है। ऐसे में अगर आप AC चलाते हैं तो बिजली का बिल आपको नई टेंशन दे देता है। अब किया तो किया जाए। लोग तो अपने अपने स्तर पर बहुत कुछ करते हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बहुत कुछ करने के बाद भी ज्यादा कुछ होता नहीं है। इसी कारण इंटरनेट पर नए नए जुगाड़ ट्रेंड करने लग जाते हैं, ऐसा ही एक जुगाड़ इस समय भी इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है। असल में, इस समय इंटरनेट पर एक ऐसा देसी जुगाड़ ट्रेंड कर रहा है, जो आपके कूलर को लगभग लगभग 10 रुपये के खर्च में ही AC वाली कूलिंग देने लायक कर देता है। आइए इस जुगाड़ के बारे में जानते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

पहला जुगाड़ क्या है? ये एकदम फ्री है

यह सबसे असरदार ट्रिक है। एक प्लास्टिक की बोतल में पानी भरिए उसमें ढेर सारा नमक डालिए और फ्रीजर में जमने के लिए रख दीजिए। जब यह जम जाए तो इसे कूलर की टंकी में डाल दीजिए। नमक का पानी freezing point को बेहद ही ज्यादा कम कर देता है, ऐसा होने से बर्फ साधारण बर्फ के मुकाबले कहीं ज्यादा देर तक जमी रहती है और टंकी के पानी को लंबे समय तक ठंडा बनाए रखती है।

Testing में पाया गया है कि इससे हवा का temperature 3 से 4 degree Celsius तक गिर जाता है। आपको इस ट्रिक को अपने कूलर के साथ ट्राई करके देखना चाहिए।

दूसरा जुगाड़ क्या है? 10 रुपये के खर्च में हो जाता है काम

कई बार कूलर की टंकी में गंदगी और काई जम जाती है जिससे पंप में रुकावट आती है और हवा उमस भरी और बदबूदार लगने लगती है। इसका समाधान यह है कि आपको बाजार में जाना है और 5 रुपये से 10 रुपये के प्राइस में आने वाली फिटकरी का एक टुकड़ा खरीद लाना है। इसके बाद फिटकरी के इस टुकड़े को कूलर के पानी की टंकी में डाल दीजिए। यह पानी की अशुद्धियों को नीचे बैठा देती है जिससे honeycomb pads को साफ पानी मिलता है। साफ pads से airflow बेहतर होता है और हवा में ताजगी आती है।

तीसरा जुगाड़: यह भी फ्री ही मानो

कूलर की हवा में सीलन जैसी बदबू आती है तो 2 से 3 कपूर की गोलियाँ टंकी में डाल दीजिए। कपूर हवा को महकाता है मच्छरों को दूर भगाता है और इसकी ठंडी तासीर की वजह से skin को naturally ठंडा एहसास होता है।

दो और जरूरी बातें जो बहुत कम लोग जानते हैं

पहली बात यह है कि कूलर चलाते वक्त कमरा पूरी तरह बंद मत कीजिए। खिड़की या दरवाजा थोड़ा खुला रखिए। इसे cross ventilation कहते हैं। बाहर की ताजी हवा अंदर आएगी और अंदर की नमी बाहर जाएगी तभी कूलर सही cooling कर पाएगा। बंद कमरे में कूलर सिर्फ उमस पैदा करता है।

दूसरी बात यह है कि कूलर को जमीन पर मत रखिए। कमर की ऊँचाई पर रखिए। ऊँचाई पर रखा कूलर ठंडी हवा सीधे आपके शरीर पर फेंकता है। नीचे रखने से ठंडी हवा फर्श पर ही रह जाती है और आपको उतनी राहत नहीं मिलती।

लगभग लगभग 10 रुपये का खर्च और एसी वाली कूलिंग

नमक का पैकेट और फिटकरी का टुकड़ा मिलाकर 10 रुपये से 15 रुपये के आसपास के खर्च में आ जाना चाहिए। कपूर भी बहुत सस्ता मिलता है। और बदले में आपका पुराना कूलर एक high-tech cooling machine बन जाता है। इन जुगाड़ के साथ आपका बिजली का बिल नहीं बढ़ेगा लेकिन कूलिंग जरूर बढ़ने वाली है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: आ गया ‘AC का बाप’, बिना बिजली के शिमला वाली कूलिंग, गर्मियों के लिए वरदान है ये तकनीकी

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile