7000mAh की बैटरी वाला OnePlus N6 Lite इंडिया के बाजार में इस दिन मारेगा धमाकेदार एंट्री..नोट कर लो डेट

HIGHLIGHTS

OnePlus N6 Lite स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में 22 सितंबर को लॉन्च किया जाने वाला है।

OnePlus के इस फोन में कंपनी एक 7000mAh की बैटरी देने वाली है।

OnePlus N6 Lite में बहुत से धमाकेदार फीचर होने वाले हैं।

7000mAh की बैटरी वाला OnePlus N6 Lite इंडिया के बाजार में इस दिन मारेगा धमाकेदार एंट्री..नोट कर लो डेट

किफायती स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के इरादे से OnePlus ने अपने बजट-ओरिएंटेड N-Series पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी कर ली है। शुरुआती टीजर्स और लीक आदि के बाद कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि कंपनी का आगामी OnePlus N6 Lite इंडिया के बाजार में कब लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने बताया है कि OnePlus N6 Lite को इंडिया में वह 22 सितंबर को लॉन्च करने वाली है। इस नए हैंडसेट को खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो बिना बार-बार चार्ज किए लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद हाई-रिफ्रेश-रेट वाली डिस्प्ले और रफ-एंड-टफ बिल्ड क्वालिटी वाला फोन ही खरीदना चाहते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

7000mAh की बैटरी के साथ आएगा फोन

वनप्लस N6 लाइट का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी 7,000mAh की जम्बो बैटरी है। कंपनी की ओर से शेयर की गई डिटेल्स और टेस्टिंग डेटा को देखा जाए तो जानकारी मिलती है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज पर सामान्य इस्तेमाल में 3 दिन तक का बैकअप दे सकती है। इसके अलावा, टेस्टिंग में दावा किया गया है कि यह फोन लगातार 26.8 घंटे का वीडियो प्लेबैक, गूगल मैप्स पर 29.9 घंटे तक का नेविगेशन और करीब 49.7 घंटे की वॉयस कॉलिंग देने में सक्षम है।

अगर जरूरत पड़ती है तो फोन यह डिवाइस वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे आप इसे पावरबैंक की तरह इस्तेमाल करके ईयरबड्स या अन्य गैजेट्स को चार्ज कर सकेंगे। बैटरी की उम्र को लेकर कंपनी का कहना है कि यह 1,600 चार्जिंग साइकिल्स (लगभग 6 साल के इस्तेमाल) के बाद भी अपनी 80 प्रतिशत से ज्यादा हेल्थ बनाए रखने के लिए सर्टिफाइड है।

दमदार डिस्प्ले से लैस होगा फोन

डिस्प्ले और डिजाइन की बात करें तो फोन में 6.75-इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz के फास्ट रिफ्रेश रेट के साथ आती है। स्क्रीन पर स्मूद टच रिस्पॉन्स के लिए इसमें वनप्लस की लोकप्रिय Aqua Touch तकनीक इंटीग्रेट की गई है। इस फीचर की मदद से उंगलियों में पसीना होने, पानी की बूंदें पड़ने या स्क्रीन पर हल्का तेल होने के बावजूद टच इनपुट बिना किसी रुकावट के काम करता है। सुरक्षा के लिए फोन में MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन दिया गया है।

परफॉरमेंस के मामले में कैसा होगा फोन

सॉफ्टवेयर और परफॉर्मेंस को देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि यह फोन इस मामले में भी एक दमदार फोन होगा। डिवाइस को 36-महीने (3 साल) का फ्लूएंसी सर्टिफिकेशन मिला है, जिसका मतलब है कि लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद भी फोन की स्पीड में लैग नहीं देखने को मिलेगा। इसके साथ ही इसमें क्रिएटिव फोटो एडिटिंग के लिए AI Eraser और AI Clear Face जैसे आधुनिक एआई फीचर्स मिलेंगे। वहीं प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए गूगल जेमिनी (Google Gemini) का डीप इंटीग्रेशन दिया गया है, जो सर्च, कंटेंट ड्राफ्टिंग और डेली टास्क मैनेजमेंट को आसान बनाएगा।

क्या होगा OnePlus के इस फोन का प्राइस?

आधिकारिक प्राइस को लेकर अभी के लिए कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कीमत और लॉन्च ऑफर्स के अलावा फर्स्ट सेल डिटेल्स भी लॉन्च के दिन ही सामने आने वाली हैं। इसका मतलब है कि अगर अप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको 22 सितंबर को यह सब डिटेल्स मिल जाने वाली हैं। यह फोन वनप्लस के ऑनलाइन स्टोर, वनप्लस स्टोर ऐप, अमेज़न इंडिया और ऑफलाइन पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए आएगा।

यह भी पढ़ें: Moto ने भारत में लॉन्च किया 1370 रुपये वाला फोन..खबियाँ देखकर दंग रह जाएंगे

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile