Cooler को AC बनाने वाला ये 2 रुपये का जुगाड़..इंजीनियर भी देखकर हैरान
Cooler को बड़ी आसानी से AC में तब्दील किया जा सकता है!
आपको Cooler से जबरदस्त कूलिंग के लिए 2 रुपये का ये जुगाड़ करना चाहिए।
Cooler के इस जुगाड़ के साथ आप शिमला नहीं कश्मीर वाली कूलिंग ले सकते हैं।
मई और जून की गर्मी में सबसे पहले घर में जिसकी बलि चढ़ती है वो हमारा बेचारा Cooler होता है। यह गर्म हवा दे रहा है, यह बेकार हो गया है, इसे कबाड़ी को दे दो जैसे डायलॉग घर में सुबह उठते ही शुरू हो जाते हैं। लेकिन एक बार रुककर सोचिए कि इसमें कूलर की गलती आखिर क्या है। सच यह है कि कूलर में AC की तरह कोई Cooling Gas नहीं होती जो कमरे को खुद से ठंडा करे। वो तो बस वही हवा आपको देता है जो बाहर से आ रही है। गलती कूलर की नहीं आपके इस्तेमाल करने के तरीके की है। हालांकि, आप अपने तरीके को कुछ बदल दें तो आप Cooler से भी AC वाली हवा ले सकते हैं। इसके लिए आपके मात्र 2 रुपये ही खर्च होने वाले हैं? आइए जानते हैं कि आखिर Cooler वाला ये जुगाड़ क्या है।
SurveyCooler-AC वाले इस जुगाड़ से पहले करें ये दो काम
बहुत से लोग सीधे ट्रिक ढूंढते हैं लेकिन यह दो बुनियादी काम पहले नहीं किए तो कोई भी जुगाड़ बेकार जाएगा। पहला काम यह है कि कूलर को कभी सीधी धूप में मत रखिए। धूप में रखे कूलर का पानी गर्म हो जाता है और फिर चाहे कुछ भी करो ठंडी हवा नहीं मिलेगी। छाया में रखिए या ऊपर शेड लगाइए। बस इतने से फर्क पड़ जाएगा। दूसरा काम यह है कि पुरानी घास अभी बदल दीजिए और Honeycomb Pads लगवाइए। पुरानी घास में पानी ज्यादा देर तक नहीं रुकता लेकिन Honeycomb Pads पानी को लंबे समय तक रोककर रखते हैं जिससे हवा ज्यादा ठंडी और ज्यादा देर तक ठंडी रहती है।
यह भी पढ़ें: कबाड़ा नहीं गर्मी में वरदान हैं ‘पुरानी बोतल’..Cooler को बना देती हैं AC का बाप!
इसके साथ साथ एक बार Fan Motor की जांच कर लीजिए Wiring देख लीजिए पानी उठाने वाली Motor चेक कर लीजिए और अगर Remote वाला कूलर है तो Remote भी देख लीजिए। अगर आपको सब सही लग रहा हैं तो आप आगे बढ़ सकते हैं। अब बारी आती है असली Cooler वाले जुगाड़ की, आइए जानते हैं कि आखिर आपको करना क्या है और आपको चाहिए क्या क्या?
फ्रीज़ की जमी हुई बर्फ का इस्तेमाल
Freezer में बर्फ तो आप जमाते ही हैं। उसी बर्फ को निकालिए और कूलर की टंकी में पानी के साथ डाल दीजिए। पानी ठंडा होगा तो Motor उसी ठंडे पानी को Honeycomb Pads से गुजारेगी और सामने से जो हवा निकलेगी वो एकदम ठंडी होगी। यह जुगाड़ कुछ घंटों तक बढ़िया काम करता है। लेकिन बर्फ पिघल जाती है और फिर पानी गर्म होने लगता है। इसीलिए दूसरा जुगाड़ जरूरी है। आइए इसके बारे में भी जानते हैं।
2 रुपये वाला धमाका Cooler जुगाड़
यह जुगाड़ यूं तो फ्री का ही है, इसके बाद भी आप माँ लीजिए कि आपके रोजाना के 2 रुपये इस जुगाड़ को करने में खर्च करने होंगे। असल में, आपको दूसरे जुगाड़ के तौर पर किचन में रखे नमक को इस्तेमाल करना होगा। यह वैसे तो फ्री में ही आपको मिल जाने वाला क्योंकि घर के राशन में आप इसे लाते ही हैं, इसके बाद भी अगर आप रोज के 2-4 चम्मच इस्तेमाल कर रहे हैं तो मानकर चलिए कि आपके 2 रुपये रोजाना खर्च होने वाले हैं।
आपको इस बर्फ वाले पानी में नमक भी डाल देना है, नमक डालने से होता ये है कि यह पानी के फ्रीजिंग पॉइंट को कम कर देता है, ऐसे में पानी लंबे समय तक ठंडा ही राहत है। अब जब पानी लंबे समय तक ठंडा रहने वाला है तो आपको हवा भी तो ठंडी ही मिलने वाली है।
अगर आपका कूलर लोहे का है तो नमक और बर्फ का इस्तेमाल सीमित मात्रा में कीजिए। ज्यादा नमक से लोहे में जंग लग सकती है और Motor को नुकसान हो सकता है। लेकिन अगर Plastic का Cooler है तो बॉडी पर कोई असर नहीं होगा।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: कूलर में छिड़क दें ये 5 रुपये वाला आइटम.. मिनटों में डबल हो जाएगी कूलिंग
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
