कूलर में छिड़क दें ये 5 रुपये वाला आइटम.. मिनटों में डबल हो जाएगी कूलिंग
क्या आप अपने पुराने कूलर को भंगार में बेचने के जा रहे हैं?
आपको एक चोटी से नुस्खे को आजमाकर देखना चाहिए।
इस कूलर वाले जुगाड़ से आपके कूलर की कूलिंग डबल हो जाने वाली है।
गर्मियों के मौसम में जो लोग AC अफोर्ड नहीं कर सकते हैं, उनके लिए कूलर सबसे बड़ा सहारा होता है। हालांकि, कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि कूलर चल तो पूरी स्पीड में रहा होता है, लेकिन कमरे में सभी जुगाड़ करने के बाद भी कूलिंग नहीं होती है, कमरे में उमस और गर्म हवा ही बनी रहती है। ऐसे में लोगों का यह समझना भी जाहिर है कि कूलर खराब हो गया है और इसे भंगार में भेज देना चाहिए, लेकिन इसके पहले अगर आप एक चोटी सी ट्रिक को करके देख लें जिसमें आपके मात्र 5 रुपये के आसपास ही खर्च होने वाले हैं। ऐसा करके आप अपने कूलर से डबल कूलिंग ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर आपको करना क्या होगा और यह ट्रिक कूलर पर कैसे काम करने वाली है।
Surveyक्यों अचानक कूलर कूलिंग करना बंद कर देता है?
आइए पहले इसके पीछे का सीधा विज्ञान समझते हैं। भारत के अधिकांश हिस्सों में सप्लाई या बोरवेल का पानी काफी खारा (Hard Water) होता है। जब यह पानी लगातार कूलर के हनीकॉम्ब पैड या नॉर्मल घास पर गिरता है, तो पानी तो उड़ जाता है लेकिन उसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम (नमक) वहीं उसी पैड पर जमे रह जाते हैं।
धीरे-धीरे यह नमक इतनी सख्त सफ़ेद पपड़ी का रूप ले लेती है कि पैड्स के सारे पॉइंट्स को बंद कर देती है, इसका नतीजा यही होता है जो आप ऊपर पढ़ चुके हैं, यानि आपका कूलर कूलिंग करना बंद कर देता है। इसके अलावा बाहर की ठंडी हवा कूलर के अंदर आ ही नहीं पाती और पानी को सोखने की पैड्स की क्षमता खत्म हो जाती है। जब हवा ही नहीं गुज़रेगी, तो कूलर सिर्फ बिजली खाएगा, हवा नहीं देगा। अब आप समझ गए होंगे कि आपका कूलर फुल स्पीड में चलने के बाद भी आखरिकार कूलिंग क्यों नहीं कर रहा है।
यह भी पढ़ें: सभी के लिए बेस्ट हैं ये ‘चलने फिरने वाला AC’..कम कीमत में पूरे घर को बना देगा कश्मीर!
5 रुपये का जादुई क्लीनर डबल कर देगा कूलर की कूलिंग
बाज़ार में इस पपड़ी को साफ़ करने के लिए महंगे केमिकल्स आसानी से मिलते हैं, हालांकि, इनके इस्तेमाल से पैड्स गलकर खराब हो सकते हैं, ऐसा करने से आपको नए हनीकॉम्ब पैड्स खरीदने होंगे। हालांकि, आप बेहद ही सस्ते में इन्हें क्लीन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आपको करना क्या होगा।
कूलर की कूलिंग वाली इस ट्रिक के लिए क्या चाहिए?
अगर आप कूलर वाली इस ट्रिक (जुगाड़) अपनाना चाहते हैं तो आपको कुछ चीजों की जरूरत होने वाली है, आइए जानते हैं कि आपको कूलर की कूलिंग को बढ़ाने के लिए किन चीजों की जरूरत होने वाली है।
- सफ़ेद सिरका (White Vinegar): आधा कप (यह नमक को तुरंत पिघला देता है)
- बेकिंग सोडा (खाने वाला सोडा): 2 से 3 चम्मच
इन चीजों के साथ कैसे साफ करें कूलर के पैड्स?
पैड्स को बाहर निकालें: सबसे पहले कूलर के स्विच को प्लग से निकाल दें। अब कूलर की जालियों या हनीकॉम्ब पैड्स को बाहर निकाल लें।
जादुई मिक्चर बनाएं: एक स्प्रे बोतल या छोटे मग में गुनगुना पानी लें। इसमें आधा कप सिरका और 3 चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें। जैसे ही आप इन्हें मिलाएंगे, इसमें झाग उठेगा, यही झाग उस जिद्दी नमक का दुश्मन है।
कैसे इस्तेमाल करें: इस मिश्रण को कूलर के पैड्स पर जहाँ-जहाँ सफ़ेद पपड़ी जमी है, वहाँ अच्छे से छिड़क दें या डाल दें। इसे 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। सिरके का एसिड उस सख्त नमक को बिल्कुल ढीला और नरम कर देगा।
हल्के हाथ से साफ़ करें: 20 मिनट बाद एक पुराना टूथब्रश या कपड़े धोने वाला सॉफ्ट ब्रश लें और हल्के हाथों से रगड़ें। आप देखेंगे कि वह सख्त पपड़ी पपड़ी बनकर अपने आप झड़ जाएगी।
साफ पानी से धोएं: अब पाइप से तेज़ धार वाले पानी से पैड्स को धो लें। पूरा नमक बह जाएगा और आपका हनीकॉम्ब पैड बिल्कुल वैसा ही दिखने लगेगा, जैसा आप इसे खरीदकर लाए थे।
असल में, नमक (कैल्शियम कार्बोनेट) एक क्षारीय (Alkaline) तत्व है। सिरके में मौजूद एसिटिक एसिड जब इस नमक के संपर्क में आता है, तो एक केमिकल रिएक्शन होता है जिससे नमक के बॉन्ड्स टूट जाते हैं। बेकिंग सोडा इस प्रोसेस को बेहद फास्ट कर देता है और पैड्स में जमी बदबू को भी पूरी तरह खत्म कर देता है।
अब जैसे ही ये पैड्स पूरी तरह साफ़ हो जाते हैं, तो इनके छेद खुल जाते हैं। अब जब पानी इनपर फिर से गिरना शुरू होता है तो जो पानी लंबे समय से कुछ काम नहीं आ रहा था, उसे पैड्स फिर से रोकना शुरू कर देते हैं, और इसी कूलर से जिसे आप भंगार में बेचने की प्लानिंग कर रहा थे, कूलर की कूलिंग को डबल कर देने वाला है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: कबाड़ा नहीं गर्मी में वरदान हैं ‘पुरानी बोतल’..Cooler को बना देती हैं AC का बाप!
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
