Digit.in
  • न्यूज
  • टॉप 10
  • विजुअल स्टोरी
  • फीचर्स
  • हाउ टू
  • English
  • Hindi
  • Tamil
  • Kannada
  • Telugu
  • Malayalam
  • Bangla
  • Marathi
Login / Register is disabled Login
  • मोबाइल
    • सर्वश्रेष्ठ
      • तोडू हैं 30 हजार रुपये की कीमत में आने वाले ये फोन, 5G की सुपरफास्ट स्पीड है इनकी ताकत
      • भारत में मिलने वाले सबसे सस्ते मोबाइल फ़ोन की लिस्ट
      • 15 हजार रुपये की कीमत वाले इन फोन्स ने लूट रखी गई महफ़िल, इनके फीचर ही इन्हें बनाते हैं खासम खास
      • भारत में मिलने वाले 6,000 रुपए के बजट में सबसे बेस्ट स्मार्टफोन
      • भारत में 5000 रुपये की कीमत वाले सबसे दमदार स्मार्टफोन्स की लिस्ट यहाँ देखें
    • न्यूज
      • Vivo बहुत जल्द भारत में उतारेगा Vivo V27 का 4G वर्जन, इस खूबसूरत डिजाइन के साथ मरेगा धमाकेदार एंट्री
      • Oppo 10 जुलाई को भारत में लॉन्च करेगा Reno 10 लाइनअप, 27 मिनट में होगा फुल चार्ज
      • Tecno Camon 20 Premier 5G: कल लॉन्च होने जा रहा Tecno का 512GB स्टोरेज और 108MP कैमरा वाला ये धमाका फोन, पहले ही जानें कीमत
      • Oppo Reno 10 series: भारत में आ रहे Oppo के तीन धाकड़ स्मार्टफोंस
  • लैपटॉप
    • सर्वश्रेष्ठ
      • भारत में मिलने वाले 10 बेस्ट लैपटॉप
      • भारत में 50000 रुपये के अंदर आने वाले बेस्ट लैपटॉप
      • भारत में कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए ये हैं बेस्ट लैपटॉप्स
      • भारत में मिलने वाले बेस्ट लैपटॉप वो भी 25000 रुपये के अंदर
      • भारत में मिलने वाले बेस्ट लैपटॉप्स 30000 रुपये के अंदर
    • न्यूज
      • WWDC 2023: लंबे इंतज़ार के बाद Apple ने इन प्रॉडक्ट्स से उठाया पर्दा, देखें अब तक के अपडेट्स
      • एचपी पवेलियन एयरो 13: पावरफुल एएमडी 7000 प्रोसेसर के साथ अल्ट्रा-लाइट लैपटॉप
      • Primebook 4G इस दिन हो रहा लॉन्च, फ्लिपकार्ट सेल में मिलेंगे ये धांसू लॉन्च ऑफर
      • Samsung Galaxy Book3 Series की सेल हुई शुरू, पा सकते हैं 8000 रुपये तक का कैशबैक
Home » Feature Story » General » नेटवर्क गया तो भी टेंशन नहीं, बिना इंटरनेट ऐसे करें ऑनलाइन पेमेंट

नेटवर्क गया तो भी टेंशन नहीं, बिना इंटरनेट ऐसे करें ऑनलाइन पेमेंट

By Ashwani Kumar | Updated on 16-Feb-2026
Add DIGIT as a preferred source
Follow Us on Google News Follow Us
नेटवर्क गया तो भी टेंशन नहीं, बिना इंटरनेट ऐसे करें ऑनलाइन पेमेंट
Ashwani Kumar Ashwani Kumar
16-Feb-2026

आज गांव हो या शहर, ग्रोस्री से लेकर मोबाइल रिचार्ज तक ज्यादातर मामलों में पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से होने लगी है। आसानी शब्दों में कहें तो Google Pay, Paytm और BHIM जैसे ऐप्स ने जिंदगी आसान बना दी है। लेकिन समस्या तब आती है जब नेटवर्क चला जाए। खासकर छोटे कस्बों और गांवों में अगर इंटरनेट चला जाए तो पेमेंट करना मुसीबत बन जाता है। ऐसे समय में अगर जेब में नकद भी न हो, तो क्या किया जाए?

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यहीं काम आती है NPCI की ऑफलाइन UPI सुविधा, जो 2022 से उपलब्ध है और बिना इंटरनेट के भी पेमेंट की सुविधा देती है। अगर आप इसके बारे में किसी भी कारण से अभी तक नहीं जानते हैं, तो आज के बाद ऐसा नहीं होने वाला है। आप इस सेवा को इस्तेमाल करने से लेकर कैसे ऑफलाइन माध्यम से भी पेमेंट की जा सकती है, सभी कुछ जानने वाले हैं। आइए शुरू करते हैं और जानते हैं।

बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट कैसे करें?

यह सुविधा USSD कोड *99# के जरिए काम करती है। आपको सिर्फ अपने मोबाइल से एक नंबर डायल करना होता है। आइए अब स्टेप बाय स्टेप समझते हैं कि आखिर आपको करना क्या होगा।

स्टेप 1

अपने मोबाइल फोन से *99# डायल करें।

स्टेप 2

स्क्रीन पर ‘Welcome to *99# दिखाई देगा। OK पर क्लिक करें।

स्टेप 3

अब कई ऑप्शन आपको दिखाई देने वाले हैं। इनमें से Send Money ऑप्शन का चुनाव करें।

स्टेप 4

Mobile Number वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 5

अब यहाँ आपको जिस किसी भी व्यक्ति को पैसे भेजने हैं, उसका नंबर नंबर यहाँ दर्ज करें।

स्टेप 6

अब ऐसा करने के बाद आपको उसका नाम अपने फोन की स्क्रीन पर नजर आने वाला है, अगर नाम सही है तो कन्फर्म करें।

स्टेप 7

अब जितना पैसा आप भेजना चाहते हैं, उसे यहाँ दर्ज करके अपने UPI PIN को भी डाल दें। ऐसा करते ही आप जो पैसे भेजना चाहते हैं, वह बिना इंटरनेट के भी ट्रांसफर हो जाने वाले हैं।

किन बातों का ध्यान रखें?

अगर आप ऑफलाइन माध्यम से पेमेंट के इस ऑप्शन को चुन रहे हैं तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा। आइए जानते है कि पेमेंट करते समय या इसके पहले ही किन बातों का सुनिश्चित किया जाना चाहिए, अगर सब सही है तो आप पेमेंट कर सकते हैं, अगर नहीं तो आप पेमेंट नहीं कर पाएंगे।

  • आपका मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।
  • बैंक अकाउंट से UPI एक्टिव होना चाहिए।
  • Aadhaar Card का मोबाइल नंबर से लिंक होना भी जरूरी है।

ऐसा नहीं है कि इस सेवा को आप फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं! हालांकि, USSD सेवा कुछ टेलीकॉम नेटवर्क पर मामूली चार्ज के साथ आती है, इसके लिए तैयार रहें।

कम नेटवर्क वाले इलाकों में क्यों जरूरी है यह सुविधा?

कई ग्रामीण क्षेत्रों और कम नेटवर्क वाले इलाकों में यह सुविधा बेहद कारगर साबित हो सकती है। असल में, अगर आप ऐसे किसी इलाके में रहते हैं तो आपको कुछ मामलों में दिक्कत आ सकती है, ऐसे में यह सेवा आपके लिए बेहद और बहुत जरूरी बन जाती है।

  • बिजली बिल जमा करना।
  • दुकानदार को तुरंत पेमेंट करना।
  • आपात स्थिति में पैसे भेजना।

क्या फीचर फोन में भी काम करेगा?

हाँ, ऐसा कह सकते हैं। अगर में अगर आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो यह अच्छी बात है लेकिन अगर नहीं और आप अभी भी एक फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं तो यह सेवा इसपर भी काम करने वाली है। ऐसा नहीं है कि अगर आप फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं तो आप इस सेवा का लाभ नहीं ले सकते हैं। *99# सेवा की खास बात यह है कि यह स्मार्टफोन के साथ-साथ फीचर फोन पर भी काम कर सकती है, क्योंकि इसमें इंटरनेट की जरूरत नहीं होती, सिर्फ नेटवर्क सिग्नल चाहिए।

कितनी सुरक्षित है ये सुविधा?

यह सेवा सीधे बैंकिंग नेटवर्क से जुड़ी होती है और UPI PIN के जरिए ही ट्रांजैक्शन पूरा होता है। यानी सुरक्षा वही रहती है जो सामान्य UPI पेमेंट में होती है। फिर भी, आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने UPI PIN को किसी भी अनजान के साथ शेयर न करें। फोन और मैसेज पर तो इस काम को बिल्कुल भी न करें, किसी भी अनजान नंबर पर पैसे भेजने से पहले उसका नाम जरूर चेक करें।

यह भी पढ़ें: कैसे चुटकियों में Aadhaar Card में बदल सकते हैं ‘Date of Birth’..क्या कहते हैं नए रूल, डॉक्यूमेंट्स से लेकर स्टेप बाय स्टेप्स गाइड देखें

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Latest Article
उमस भरी चिपचिपी गर्मी में कश्मीर जैसी ठंडक देगा ये छोटू डिवाइस, 2000 रुपये से भी कम है कीमत उमस भरी चिपचिपी गर्मी में कश्मीर जैसी ठंडक देगा ये छोटू डिवाइस, 2000 रुपये से भी कम है कीमत
दृश्यम-महाराजा भी लगने लगेंगे फीके, सस्पेंस थ्रिलर का ओवरडोज़ है 2 घंटे 15 मिनट की ये फिल्म, क्लाईमैक्स में लगेगा 440 वोल्ट का झटका दृश्यम-महाराजा भी लगने लगेंगे फीके, सस्पेंस थ्रिलर का ओवरडोज़ है 2 घंटे 15 मिनट की ये फिल्म, क्लाईमैक्स में लगेगा 440 वोल्ट का झटका
Blaupunkt के QLED Smart TV पर 52% की सीधी छूट, 11 हज़ार रुपये से भी कम में ले जाओ घर! Blaupunkt के QLED Smart TV पर 52% की सीधी छूट, 11 हज़ार रुपये से भी कम में ले जाओ घर!
8,000mAh के साथ नया फोन भारत में लॉन्च, बैक पर दिया गया है महंगा वाला डिजाइन, लेकिन कीमत है कम, जानें फीचर्स और दाम 8,000mAh के साथ नया फोन भारत में लॉन्च, बैक पर दिया गया है महंगा वाला डिजाइन, लेकिन कीमत है कम, जानें फीचर्स और दाम
ट्रेन में आप भी मंगवाते हैं खाना? IRCTC का बड़ा एक्शन! इन ऐप और वेबसाइट पर हो गई कार्रवाई ट्रेन में आप भी मंगवाते हैं खाना? IRCTC का बड़ा एक्शन! इन ऐप और वेबसाइट पर हो गई कार्रवाई
Most Searched Mobile Phones
  • Best Phones Under 10000
  • Best Phones Under 20000
  • Best Phones Under 30000
  • Upcoming Phones in 2026
  • Latest Mobile Phones
Latest Phones
  • Motorola Edge 70 Pro+
  • Xiaomi 17T
  • Oppo F33 Pro
  • Oppo Find X9 Ultra
  • Motorola Razr Fold
Mobile Recharge Plans
  • Airtel Recharge Plans
  • BSNL Recharge Plans
  • Reliance JIO Recharge Plans
  • VI Recharge Plans
Hindi Tech Tips
  • 5 Star Rating वाले सबसे सस्ते 1 Ton AC
  • भयंकर गर्मी में कूलर देगा शिमला जैसी हवा! ट्राई करें ये ‘Ice Bottle’ ट्रिक..एक बार आज़माया तो AC भूल जाएंगे
  • दिन-रात चलेगा AC-फ्रिज..फिर भी बहुत कम आएगा बिजली बिल
  • फ्रिज कूलिंग बढ़ाने के 3 सीक्रेट टिप्स
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
SUBSCRIBE Subscribe for the industry's biggest tech news
Enter your email to get notified about our new solutions
By submitting your email, you agree to our
Terms and Privacy Notice.
CONNECT WITH US
  • icon Times Center, FC-6, 1st Floor, Sector 16A, Film City, Noida - 201301
  • icon (+91-120-6776999)
    (1800 121 0005)
  • icon Suggestion: editor@digit.in
    Business: business@digit.in
    Website: sales@digit.in
© 2026 Digit.in, All rights reserved
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
icon
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise with us
  • Regulatory
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2026 Digit.in, All rights reserved
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo