कैसे चुटकियों में Aadhaar Card में बदल सकते हैं ‘Date of Birth’..क्या कहते हैं नए रूल, डॉक्यूमेंट्स से लेकर स्टेप बाय स्टेप्स गाइड देखें

कैसे चुटकियों में Aadhaar Card में बदल सकते हैं ‘Date of Birth’..क्या कहते हैं नए रूल, डॉक्यूमेंट्स से लेकर स्टेप बाय स्टेप्स गाइड देखें

आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज हर भारतीय की पहचान का सबसे अहम दस्तावेज बन चुका है। बैंक खाता खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, पेंशन और पासपोर्ट तक, हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आपके आधार में जन्मतिथि (Date of Birth) गलत दर्ज है तो आगे चलकर बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। अच्छी बात यह है कि Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने अपडेट प्रक्रिया को आसान और ट्रांसपेरेंट बनाया है, जिससे आप तय नियमों के तहत अपनी DOB ठीक कर सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत

जन्मतिथि को अपडेट करने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) है। इसके अलावा पासपोर्ट, 10वीं या 12वीं की मार्कशीट, फिजिकल PAN कार्ड या कोई अन्य सरकारी पहचान पत्र जिसमें साफ तौर पर जन्मतिथि लिखी हो, स्वीकार किया जा सकता है। ध्यान रखें कि दस्तावेज असली और वैलिड होना चाहिए, क्योंकि वेरीफिकेशन के दौरान ओरिजिनल कॉपी दिखानी अनिवार्य होती है।

एप या वेबसाइट पर अपडेट नहीं होती जन्मतिथि?

फिलहाल आधार में जन्मतिथि ऑनलाइन अपडेट नहीं की जा सकती। इसके लिए आपको नजदीकी Aadhaar Enrolment Centre या Aadhaar Seva Kendra जाना होगा। वहां Aadhaar Enrolment and Update Form भरकर सही जन्मतिथि दर्ज करें और संबंधित अधिकारी को जमा करें। इसके बाद DOB से जुड़ा ओरिजिनल दस्तावेज दिखाना होगा। अधिकारी उसकी कॉपी रखकर ओरिजिनल दस्तावेज लौटा देंगे। प्रक्रिया पूरी करने के लिए 50 रुपये की फीस देनी होगी।

अपडेट के बाद आपको एक Acknowledgement Slip मिलेगी, जिसमें URN (Update Request Number) होगा। इसी नंबर की मदद से आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने अपडेट का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

कितनी बार बदली जा सकती है जन्मतिथि?

नए नियमों के मुताबिक, आधार में जन्मतिथि केवल एक बार ही बदली जा सकती है। जेंडर अपडेट का नियम भी यही है, जबकि नाम दो बार और पता कई बार बदला जा सकता है। इसलिए DOB अपडेट कराने से पहले सभी दस्तावेजों की जांच अच्छी तरह कर लें।

जन्मतिथि का सही होना क्यों जरूरी?

सही जन्मतिथि स्कूल एडमिशन, सरकारी नौकरी, बीमा, पेंशन और पासपोर्ट जैसे कामों में बेहद जरूरी होती है। अगर आपके आधार में DOB गलत है तो देर न करें, अभी नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर समय रहते सुधार कराएं, ताकि भविष्य में किसी भी जरूरी काम में रुकावट न आए।

यह भी पढ़ें: भारत में शुरू हुआ ‘AI का महाकुंभ’..PM Modi करेंगे AI Summit (Impact Expo) का उद्घाटन: देखें टाइमिंग, शेड्यूल और अन्य सम्पूर्ण जानकारी

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo