कबाड़े में ना बेचें ‘पुराना कूलर’..ये छुटकू सा जुगाड़ कूलिंग कर देगा डबल, AC हो जाएगा फेल

HIGHLIGHTS

कूलर की कूलिंग डबल करने के लिए अभी आजमाएं ये ट्रिक।

कूलर से AC वाली कूलिंग के लिए Pre-Cooling Chamber बनाया जा सकता है।

इस ट्रिक के लिए आपको एक भी रुपया खर्च नहीं करना है।

अगर कूलर के काम को समझा जाए तो यह कुछ ऐसा है कि पंखा चलता है, टैंक में पानी भरा होता है, अब जब हनी-कॉम्ब पैड्स ठंडे होते हैं तो पंखा ठंडी हवा देने लगता है। इसका मतलब है कि कूलर में जो भी कुछ होता है, उसका सही से काम करना जरूरी है, तभी आपको ठंडी हवा मिलने वाली है। आसान शब्दों में देखें तो कूलर बाहर की हवा को खींचकर आपको देता है, यह भी काफी हद तक सही है, लेकिन अगर बाहर गर्म हवा चल रही है तो क्या किया जाए? इसके अलावा अगर हवा को कूलर के पास पहुँचने से पहले ही ठंडा कर दिया तो कैसा होगा? आइए आज हम दोनों ही चीजों के बारे में बात करने वाले हैं। पहले हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर अगर बाहर गर्म हवा चल रही है तो कूलर के अंदर यानि टैंक के पानी को कैसे ठंडा किया जा सकता है। इसके अलावा अगर आप हवा को कूलर के बाहर ही ठंडा कर देना चाहते हैं तो इसके बारे में भी आज आपको जानकारी मिलने वाली है।

टैंक में पानी को कैसे ठंडा किया जाए?

अगर आप कूलर के टैंक में ही पानी को ठंडा करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए, हमारे द्वारा आपको कई बार बताए गए बर्फ वाले जुगाड़ को अपनाना चाहिए। असल में, इसके लिए आप कूलर के पानी में घर में जमी हुई पक्की बर्फ डाल सकते हैं, ऐसा करके टैंक का पानी ठंडा हो जाने वाला है, अब जब पानी ठंडा हो जाएगा तो जाहिर तौर पर हनीकॉम्ब पैड्स से गुजरने वाला पानी ठंडा ही होगा। अब जब कूलर की तीन तरह से कूलर में ठंडा पानी चल रहा होता तो जाहिर तौर पर कूलर इसी हवा को खींचकर आपको दे देने वाला है। ऐसे में आपको ठंडी हवा मिलने वाली है।

हालांकि, अगर आप लंबे समय के लिए कूलिंग चाहते हैं तो आपको ऐसा करना होगा कि आपको इस बर्फ के पानी में कुछ चम्मच नमक के डाल देने होंगे। नमक करता ये है कि यह बर्फ के फ्रीजिंग पॉइंट को कम कर देता है। ऐसे में, आपको लंबे समय की कूलिंग मिलने वाली है। यानि बर्फ और नमक वाला जुगाड़ करके आप कूलर से बढ़िया और ठंडी हवा ले सकते हैं। हालांकि, इसके बाद भी आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे आपको कूलर को खुले स्थान पर रखना चाहिए, कूलर पर शेड करके रखना चाहिए। इसके अलावा समय समय पर इसकी सफाई करते रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें: मई की भीषण गर्मी को 1 मिनट में कर देगा दूर.. अभी ट्राई करें 2 रुपये वाला ये जुगाड़

Pre-Cooling Chamber बना लें?

अब आप सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर आपको करना क्या है? असल में, अगर आप 45 डिग्री की गर्मी में कूलिंग चाहते हैं तो आपको कूलर के साथ तो कोई ना कोई जुगाड़ करना ही होगा, ऐसा करके ही आपको ठंडी हवा मिलने वाली है। क्योंकि कूलर तो कूलर होता है। AC तो होता नहीं है। AC में कूलिंग गैस होती है जो कितनी भी गर्मी में आपको ठंडी हवा देने वाली है, लेकिन कूलर में ऐसा कुछ नहीं होता है। ऐसे में, सही जुगाड़ करके आप इससे बढ़िया कूलिंग ले सकते हैं। आपने कूलर के टैंक में बर्फ और नमक वाली ट्रिक के बारे में जानकारी ले ली है। इससे आपको अच्छी कूलिंग मिल जाने वाली है, लेकिन अगर आप कुछ ज्यादा ही कूलिंग चाहते हैं तो इसके लिए आपको Pre-Cooling Chamber का निर्माण कर लेना चाहिए। ऐसा करके जब भी हवा कूलर के अंदर जाएगी तो वह ठंडी होकर ही जाएगी, ऐसे में आपको ठंडी और बेहद ठंडी हवा ही मिलने वाली है। आइए जानते हैं कि आप इसे कैसे बना सकते हैं।

कूलर के लिए कैसे बनाएं ये Pre-Cooling Chamber?

अगर आप कूलर में एक Pre-Cooling Chamber या ऐसा सोल्यूशन बनाना चाहते हैं जो कूलर में हवा को जाने से पहले ही ठंडा कर दे तो आपको कूलर में जहां से हवा आती है वहाँ एक जाली लगा देनी है। इसका मतलब है कि आपको कूलर के पीछे और साइड में भी इस जाली को फिट कर देना है। अब अगर कूलर प्लास्टिक का है तो आपको इस जाली पर एक गीला कपड़ा भी फिट कर देना है। अब आपको कैसे भी करके इस कपड़े को गीला ही रखना है। आप कूलर के ऊपर कुछ ऐसा इंतज़ाम कर सकते हैं कि कपड़े पर पानी गिरता रहे। आप एक पाइप को ऐसे करके भी फिट कर सकते हैं जो कपड़े को गीला करता रहे।

आप एक छोटी बोतल में छेद करके भी कूलर के ऊपर फिट कर सकते हैं। इससे पानी इस कपड़े पर गिरता रहने वाला है। ऐसा करने के बाद आप देखेंगे कि कूलर में जाने वाली हवा इस कपड़े से गुजरकर ठंडी हो जाने वाली है, और इसके बाद इसे हनी-कॉम्ब पैड्स का सपोर्ट मिल जाने वाला है। ऐसा करके आपको ठंडी ही नहीं, बल्कि बेहद ही ठंडी हवा मिलने वाली है। अगर आपने इस ट्रिक को अपनाकर देखा है और इसने काम किया तो आप कमेन्ट बॉक्स में जाकर हमें बता सकते हैं।

नोट: अगर आप लोहे के कूलर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इस ट्रिक को बिल्कुल भी नहीं आजमाना चाहिए, क्योंकि हो सकता है कि कूलर में करंट या जाए। इस ट्रिक को केवल और केवल प्लास्टिक के कूलर पर ही आजमाकर देखा जा सकता हैं।

जैसा कि आपने देखा कि आप कूलर के साथ एक छोटी सी ट्रिक को करके कूलर से मिलने वाली कूलिंग को डबल कर सकते हैं। ये ट्रिक उन लोगों के लिए बेस्ट है जो पुराने कूलर का इस्तेमाल करते हैं तो बेहद ही कम खर्च में अपने कूलर से ही AC वाली हवा लेना चाहते हैं। अंत में, आपको बताते चलें कि इस ट्रिक के लिए आपको अलग से एक रुपया भी खर्च नहीं करना है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: कबाड़ा समझ न फेंक दें पुरानी बोतल..कूलर के लिए बन सकती है कूलिंग वाला जुगाड़

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :