कबाड़ा Cooler में घुसने से पहले ही ठंडी कर दो हवा! फिर मिलेगी शिमला वाली कूलिंग

HIGHLIGHTS

AC को भी फेल कर सकती है Cooler वाली ये ट्रिक?

Cooler के साथ इस ट्रिक को ट्राई किया जा सकता है।

Internet पर कम ही लोग इस नए Cooler Jugad के बारे में जानते हैं।

कबाड़ा Cooler में घुसने से पहले ही ठंडी कर दो हवा! फिर मिलेगी शिमला वाली कूलिंग

इस समय इतनी भयंकर गर्मी पड़ रही है कि कूलिंग डिवाइस भी दम तोड़ रहे हैं। 45 डिग्री की लू में कूलर चलाओ तो भी राहत नहीं मिल रही। हालांकि, गर्मी ही इतनी ज्यादा है कि इसमें कूलर की गलती नहीं है। कूलर तो बस बाहर की हवा खींचकर आपको देता है। अगर बाहर गर्म हवा है तो वही अंदर आएगी। AC में Cooling Gas होती है इसीलिए वो कितनी भी गर्मी में ठंडक दे सकता है लेकिन कूलर में ऐसा कुछ नहीं होता। तो क्या कूलर से कभी अच्छी ठंडक मिल ही नहीं सकती? मिल सकती है और वो भी बिना एक रुपया खर्च किए। बस दो जुगाड़ आपको एक साथ करने होंगे। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Cooler के टैंक वाले पानी को ठंडा करें

कूलर की ठंडक सीधे टंकी के पानी पर निर्भर करती है। पानी जितना ठंडा उतनी ज्यादा ठंडी हवा आपको मिलने वाली है। इसके लिए घर के freezer में जमी पक्की बर्फ निकालिए और टंकी में डाल दीजिए। पानी ठंडा होगा तो Motor उसी ठंडे पानी को Honeycomb Pads से गुजारेगी और सामने से ठंडी हवा निकलेगी। लेकिन बर्फ कुछ घंटों में पिघल जाती है। इसीलिए बर्फ डालने के बाद 3 से 4 चम्मच नमक भी मिलाइए। नमक बर्फ का Freezing Point कम कर देता है यानि बर्फ बहुत देर तक नहीं पिघलती और पानी घंटों तक ठंडा बना रहता है। यह जुगाड़ बिल्कुल मुफ्त है क्योंकि बर्फ फ्रीजर से है और नमक रसोई से इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Cooler को AC बनाने वाला ये 2 रुपये का जुगाड़..इंजीनियर भी देखकर हैरान

Cooler के बाहर ही हवा को ठंडा कर दें

यह वो जुगाड़ है जो बहुत कम लोगों को पता है। पहले जुगाड़ में टंकी का पानी ठंडा किया गया। हालांकि, इस जुगाड़ में कूलर में घुसने वाली हवा को पहले से ठंडा किया जाएगा। यानि Double Cooling का Effect मिलेगा। कूलर के पीछे और साइड में जहाँ से हवा अंदर आती है वहाँ एक जाली लगाइए। उस जाली पर एक मोटा गीला कपड़ा फिट कर दीजिए। अब इस कपड़े को लगातार गीला रखने का इंतजाम भी आपको ही करना होगा। एक पुरानी प्लास्टिक बोतल में छोटा सा छेद करिए और उसे कूलर के ऊपर टाँग दीजिए। पानी बूँद बूँद करके कपड़े पर गिरता रहेगा और कपड़ा गीला बना रहेगा।

इसके बाद क्या होगा?

आइए जानते हैं कि आखिर इस जुगाड़ को करने के बाद यह काम कैसे करने वाला है। आखिर कैसे ये हवा को कूलर के बाहर ही ठंडा करने वाला है। अगर आप इस जुगाड़ को समझ जाएंगे तो आपको यह भी पता चलेगा कि इस Cooler Jugad से आपको Double Cooling मिलने वाली है। देखें अब ये काम कैसे करेगा।

बाहर की गर्म हवा सबसे पहले इस गीले कपड़े से गुजरेगी और पहली बार ठंडी होगी। यह पहले से ठंडी हवा Honeycomb Pads से गुजरेगी और दूसरी बार और ठंडी होगी। इसका मतलब है कि जो हवा पहले 45 डिग्री पर थी वो अब 25 से 27 डिग्री पर कमरे में आएगी।

दोनों कूलर जुगाड़ एक साथ डबल कूलिंग देंगे

अगर बर्फ और नमक वाला जुगाड़ और Pre-Cooling Chamber दोनों एक साथ करेंगे तो कमरे में जो ठंडक मिलेगी वो सच में AC को टक्कर देगी। टंकी का पानी ठंडा रहेगा और कूलर में घुसने वाली हवा भी पहले से ठंडी होगी। इन दोनों का मिला जुला असर कूलर की कूलिंग को दोगुना कर देगा।

इन दोनों जुगाड़ों में एक रुपया भी खर्च नहीं होता। बर्फ घर के freezer से है नमक रसोई से है और बोतल भी घर में पड़ी है। बस थोड़ी सी मेहनत और थोड़ा सा दिमाग लगाइए और इस गर्मी में पुराने कूलर से ही AC जैसी ठंडक पाइए।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: कबाड़ा नहीं गर्मी में वरदान हैं ‘पुरानी बोतल’..Cooler को बना देती हैं AC का बाप!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile