बड़े कमाल के हैं ये 5 Air Cooler..बिजली चली जाए तो इंवर्टर से चला लो

HIGHLIGHTS

आपको गर्मियों में कुछ स्मार्ट कूलर ऑप्शन ही चुनने चाहिए।

इस सीजन आपको इंवर्टर से चलने वाले एयर कूलर ही खरीदने चाहिए।

हम आपको यहाँ 5 इंवर्टर एयर कूलर्स की जानकारी देने वाले हैं, जिन्हें आप चुन सकते हैं।

बड़े कमाल के हैं ये 5 Air Cooler..बिजली चली जाए तो इंवर्टर से चला लो

हर कोई गर्मियों में AC जैसी ठंडक चाहता है। सभी एक ऐसा डिवाइस खरीदना चाहते हैं जो निरंतर ठंडक देता रहे। हालांकि, अगर आप ऐसे डिवाइस के साथ जाते हैं तो आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि ऐसा होने से आपका बिजली का बिल भी बढ़ने वाला है। कई बार ऐसा AC खरीदने के बाद होता है, AC निरंतर चलता रहता है और मन्थ एंड में आपको पता चलता है कि आपका बिजली का बिल उतना हो चुका है, जितना आप कभी भी भरना नहीं चलते हैं। यह बिल आपको जेब पर भी ज्यादा से ज्यादा असर डालता है। ऐसे में आपको एक नॉर्मल कूलर के साथ ही जाना चाहिए। आजकल बहुत से कूलर बाजार में ऐसे भी हैं, जो लंबे समय तक चलने के बाद भी आपके बिजली के बिल को नहीं बढ़ाते हैं। इसके अलावा अगर आप इंवर्टर एयर कूलर खरीद लेते हैं तो बिजली अगर चली भी जाए तो भी दिक्कत नहीं होती है। यह बिजली चली जाने के बाद भी चलते रहते हैं। यहाँ हम आपको 5 एयर कूलर्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो इंवर्टर पर भी चलते रहते हैं। आइए इनके बारे में एक एक करके जानते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

5 सबसे दमदार इंवर्टर पर चलने वाले एयर कूलर

  • Bajaj PX97 Torque New 36L Personal Air Cooler
  • Symphony Diet 12T Personal Tower Air Cooler
  • Symphony Ice Cube 27 Personal Air Cooler
  • Crompton Ozone 75 Litres Desert Air Cooler
  • Orient Electric Durachill 40 L Portable Air Cooler

Bajaj PX97 Torque New 36L Personal Air Cooler

यह ऑप्शन आपके लिए बढ़िया इसलिए भी होने वाला है क्योंकि यह बेहद ही कम्पैक्ट ऑप्शन है। इसमें टर्बो फैन दिया गया है, इसके अलावा यह लगभग लगभग 30 फुट तक आपको हवा देने की क्षमता रखता है। इसके अलावा इसमें आपको Anti-Bacterial Hexacool Pads भी मिलने वाले हैं। इसमें 36 लीटर का टैंक भी मिलता है। इसके अलावा इसमें आपको अलग अलग 3 मॉडस भी मिलते हैं। इसे आप Amazon India से या ऑनलाइन बाजार से 5-6 हजार के बीच में खरीद सकते हैं।

Symphony Diet 12T Personal Tower Air Cooler

अगर आप छोटी जगह के लिए एक कूलर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए Symphony का Diet 12T बेस्ट रहने वाला है। यह एक स्लिम डिजाइन वाला कूलर है। इतना ही नहीं, छोटा और लंबा होने की वजह से इसे आप आसानी से घर के किसी भी कोने में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप 7-8 हजार रुपये के प्राइस के आसपास के प्राइस में खरीद सकते हैं। इसमें भी अन्य कूलर्स के जैसे ही कई दमदार फीचर मिलते हैं।

Symphony Ice Cube 27 Personal Air Cooler

अगर आपके घर के मिड-साइज़ रूम के लिए आपको एक कूलर चाहिए तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके लिए एक भरोसेमंद ऑप्शन हो सकता है। इसमें भी आपको हनीकोम्ब पैड्स मिलते हैं, जो अन्य सभी कूलर में भी आजकल देखे जाने लगे हैं। इसके अलावा आपको इसमें i-Pure तकनीकी भी मिलती है, जो हवा को साफ करने में बेहद ज्यादा मददगार है। आप इसे इंवर्टर पर भी चला सकते हैं तो जाहीर है कि बिजली की खपत भी इसके साथ कम होती है। अगर आप इस एयर कूलर को भी खरीदना चाहते हैं तो आप इसे 5-6 हजार के आसपास की कीमत में ऑनलाइन बाजार से खरीद सकते हैं।

Crompton Ozone 75 Litres Desert Air Cooler

इसके नाम से ही आपको पता चल रहा है कि यह बड़े स्पेस के लिए बेस्ट होने वाला है। इसका टैंक बेहद बड़ा है, ऐसा में जाहीर है कि इसकी हवा फेंकने की क्षमता भी बेहद ज्यादा ही होने वाली है। यह कूलिंग को लंबे समय तक आपको देने वाला है। इसमें भी अन्य कूलर के जैसे ही सभी अन्य फीचर मिलते हैं, और इसे अगर आप खरीदना चाहते हैं तो यह आपको 9-10 हजार रुपये के आसपास की कीमत में मिल जाने वाला है।

Orient Electric Durachill 40 L Portable Air Cooler

लिस्ट में इस ऑप्शन को भी छोटे से थोड़े बड़े कमरों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आपके घर के लिए या एक मिड-साइज़ रूम के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको मल्टी-स्टेज एयर प्यूरिफिकेशन सिस्टम मिलता है। इससे हवा लंबे समय तक आपको मिलती रहती है और ठंडी हवा मिलती है। इसके अलावा यह इंवर्टर पर भी आसानी से चल पड़ता है, ऐसे में आपको इससे बिजली से जुड़ी समस्या भी नहीं होने वाली है। आपका बिजली का बिल जाहीर तौर पर इस कूलर के साथ कम आने वाला है। इस कूलर को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो यह आपको 6-7 रुपये के आसपास की कीमत में मिल सकता है।

कौन सा एयर कूलर खरीदना चाहिए?

जाहीर तौर पर ऐसा कहा जा सकता है कि अगर आप 10000 रुपये से नीचे के प्राइस में एक दमदार कूलर खरीदना चाहते हैं तो यहाँ पूरी लिस्ट मौजूद है। आप इन कूलर में से किसी को भी अपने बाजार के अनुसार चुन सकते हैं। यह इंवर्टर पर चलते हैं, इसका मतलब है कि आपको इनसे अपने बिजली के बिल को बढ़ने की दिक्कत भी नहीं आने वाली है। अब अगर आप इंवर्टर पर कूलर चलना चाहते हैं, बिजली के बिल को बेहद काम करना चाहते हैं तो आपको इन सभी कूलर में से अपने बजट के अनुसार किसी एक का चुनाव कर लेना चाहिए।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Air Cooler Cooling Tips: सही समय पर चलाएं कूलर, दिनभर ठंडा रहेगा घर, नहीं पड़ेगा तेज़ धूप का असर

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo