Air Cooler Cooling Tips: सही समय पर चलाएं कूलर, दिनभर ठंडा रहेगा घर, नहीं पड़ेगा तेज़ धूप का असर
कूलर को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह पूरे घर के तापमान को संतुलित रखने में मदद कर सकता है।
कूलर बाहरी हवा को पानी के जरिए ठंडा करके अंदर फैलाता है।
कूलर को सुबह के समय चालू करना सबसे फायदेमंद माना जाता है।
Air Cooler Hacks: गर्मी के मौसम में लोग अक्सर एयर कूलर को सिर्फ एक कमरे तक सीमित रखते हैं, हालांकि अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह पूरे घर के तापमान को संतुलित रखने में मदद कर सकता है। कूलर और AC के काम करने का तरीका बिल्कुल अलग होता है। जहां AC कमरे की गर्म हवा को बाहर निकालकर उसे ठंडा और ड्राई बनाकर वापस भेजता है, वहीं कूलर बाहरी हवा को पानी के जरिए ठंडा करके अंदर फैलाता है। इसी वजह से कूलर की परफॉर्मेंस काफी हद तक बाहर के मौसम पर निर्भर करती है।
Surveyअगर कूलर को ऐसे समय पर चलाया जाए जब बाहर का तापमान कम हो, तो यह घर की दीवारों, फर्श और छत को पहले से ठंडा कर देता है। इससे लगभग दिनभर घर का माहौल ठंडा बना रहता है और AC की जरूरत भी कम पड़ती है, जिससे बिजली की बचत होती है।
कूलर चलाने का सही समय क्या है?
अगर आप चाहते हैं कि आपका कूलर पूरे दिन बेहतर कूलिंग दे, तो इसे सुबह के समय चालू करना सबसे फायदेमंद माना जाता है। सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच का समय सबसे बेहतर होता है क्योंकि उस समय बाहरी हवा ज्यादा गर्म नहीं होती। इस ठंडी हवा को कूलर और ज्यादा ठंडा करके अंदर भेजता है। अगर कूलर को सुबह से लेकर करीब 9 या 10 बजे तक लगातार चलाया जाए, तो घर का तापमान इस तरह सेट हो जाता है कि दिनभर ठंडक बनी रह सके।

कूलर कैसे करता है काम?
कूलर बाहर की हवा को खींचता है और उसे पानी से भिगोए गए पैड्स के जरिए गुजारता है, जिससे हवा ठंडी होकर कमरे में फैलती है। लेकिन अगर बाहर की हवा पहले से बहुत गर्म हो, तो पानी से गुजरने के बाद भी उसमें खास ठंडक नहीं आ पाती। इसी कारण कूलर तब ज्यादा असरदार होता है जब बाहर का तापमान कम हो।
दिनभर ठंडा माहौल कैसे बना रहता है?
सुबह के समय कूलर चलाने से घर की दीवारें, छत और फर्श ठंडक को अपने अंदर सोख लेते हैं। जब दिन में तापमान बढ़ता है, तो ये पहले से ठंडी सतहें गर्मी को जल्दी नहीं पकड़तीं। इसका फायदा यह होता है कि घर का अंदरूनी तापमान संतुलित रहता है और कूलर को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। ऐसे में आप चाहें तो AC का इस्तेमाल सीमित समय के लिए करके बाकी समय कूलर या पंखे से काम चला सकते हैं।

शाम और रात में कूलर चलाना कितना सही है?
कई लोग शाम या रात में कूलर चलाना पसंद करते हैं ताकि नींद में कोई खलल न हो, जो कुछ हद तक ठीक भी है। लेकिन उत्तर भारत जैसे इलाकों में, जहां गर्मी बहुत तेज होती है और तापमान 40 से 45 डिग्री या उससे ज्यादा तक पहुंच जाता है, वहां यह तरीका उतना प्रभावी नहीं रहता। दिनभर धूप में तप चुकी दीवारें और छत शाम तक बहुत गर्म हो जाती हैं, जिन्हें कूलर तुरंत ठंडा नहीं कर पाता.
इसलिए ऐसे क्षेत्रों में बेहतर कूलिंग के लिए कूलर को सुबह से ही चलाना ज्यादा फायदेमंद होता है। हालांकि जिन जगहों पर तापमान इतना ज्यादा नहीं बढ़ता, वहां शाम या रात में कूलर चलाना भी अच्छा विकल्प हो सकता है।
यह भी पढ़ें: 12000 रुपये से कम में आने वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन्स, अप्रैल 2026 में खरीदने के लिए हैं बेस्ट
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile