1000 रुपए से कम में AC वाली कूलिंग! ये 5 पोर्टेबल फैन देते हैं गर्मी में सर्दी के मज़े, जेब में भी हो जाएंगे फिट

1000 रुपए से कम में AC वाली कूलिंग! ये 5 पोर्टेबल फैन देते हैं गर्मी में सर्दी के मज़े, जेब में भी हो जाएंगे फिट

भारत के उत्तरी हिस्से में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है, जिसके कारण बाहर आना-जाना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, हर जगह एक एयर-कंडीशन कैब में जाना तो संभव नहीं है, लेकिन एक बैटरी से चलने वाला मिनिएचर फैन हर जगह साथ लेकर चलना जरूर आसान है जो लगातार गर्मी को मात देने में आपकी मदद करेगा। तो अगर आप सफर के दौरान खुद को गर्मी से बचाने और ठंडा रखने के लिए कोई आसान तरीका ढूंढ रहे हैं, तो ये रहे 5 पोर्टेबल मिनी फैन जिन्हें आप भारत में 1000 रुपए के अंदर खरीद सकते हैं:

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

UN1QUE Mini Portable Hand Fan

यह हाथ में पकड़ने वाला पंखा केवल 799 रुपए में उपलब्ध है और यह पिंक, ग्रीन और ब्लैक कलर वैरिएंट्स में आता है। इसमें चार इंच की बिना ब्रश वाली मोटर है जो तेज और लगातार एयरफ़्लो देती है। यूजर्स इसके लो, मीडियम और हाई स्पीड ऑप्शंस में से चुन सकते हैं। यह एक रिचार्ज करने योग्य 1800mAh लिथियम बैटरी के साथ आता है जो पहली स्पीड सेटिंग पर 5 घंटों तक का रनटाइम देती है और दूसरी स्पीड सेटिंग पर 3 घंटों का रनटाइम देती है।

यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले CMF Phone 2 Pro का इंडिया प्राइस लीक, फुल लुक भी आया सामने, इस दिन लेगा एंट्री

One94Store Mini Portable Hand Fan

यह हैंडहेल्ड फैन अभी 749 रुपए में मिल रहा है और यह पिंक, येलो, व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। इसमें भी एक बिना ब्रश वाली मोटर है जो लगातार एयरफ़्लो देती है। यह तीन फैन सेटिंग्स — लो, मीडियम और हाई ऑफर करता है। यह एक 2000mAh बैटरी के साथ आता है जिसे रिचार्ज किया जा सकता है।

Gaiatop Mini Portable Fan

यह पोर्टेबल फैन केवल 799 रुपए में उपलब्ध है और यह पिंक, येलो, व्हाइट, ऑलिव ड्रैब और ब्लैक कलर वैरिएंट्स में आता है। इसमें एक कॉपर की बिना ब्रश वाली मोटर है। यह भी तीन फैन सेटिंग्स: लो, मीडियम और हाई मिलती हैं। इसमें एक रिचार्ज करने वाली बैटरी है जिसे USB पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है।

DERIKE Portable Rechargeable Neck Fan

यह पोर्टेबल नेक फैन केवल 599 रुपए में उपलब्ध है। इसमें बिना ब्लेड वाला डिजाइन है और 360 डिग्री एयरफ़्लो के अनुभव के लिए 62 एयरफ्लो आउटलेट हैं। यह फुल चार्ज होने पर 10-20 घंटों तक चल सकता है। इसे एक टाइप-सी पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है।

Gaiatop Mini Handheld Fan

यह पोर्टेबल नेक फैन केवल 629 रुपए में आता है। यह 24 घंटों तक का रनटाइम ऑफर करता है और इसे USB पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। इसे फोल्ड करके आसानी से जेब में भी रखा जा सकता है।

Note: Amazon Prime Member होने पर ऊपर बताए गए प्रोडक्ट्स आपको फास्ट डिलीवरी में मिल जाएंगे। इतना ही नहीं, Amazon Prime Membership के कई अन्य बेनेफिट भी हैं। यहां क्लिक करके आप Amazon Prime Membership आसानी से ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: एक रिचार्ज में पूरी फैमिली की मौज, बेनेफिट इतने कि गिनते-गिनते थक जाओगे, इस कंपनी के पास है सबसे ताबड़तोड़ प्लान

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo