Mirzapur Season 4: कब आएगा नया सीजन? कहानी, कास्ट,स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के अलावा सीजन से जुड़े सवालों के जवाब

Mirzapur Season 4: कब आएगा नया सीजन? कहानी, कास्ट,स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के अलावा सीजन से जुड़े सवालों के जवाब

UP के अपराध, राजनीति और बदले की कहानी को बड़े स्तर पर दिखाने वाली वेब सीरीज Mirzapur अब अपने तीसरे सीजन से आगे बढ़कर अपने चौथे सीजन के साथ लौटने की तैयारी कर रही है, हालांकि, ऐसा मना जा रहा है कि इसके पहले ही Mirzapur The Movie को रिलीज किया जाने वाला है, Mirzapur Web Series को एक नया ही आयाम देने के लिए फिल्म को इसी साल सितंबर में रिलीज किया जा सकता है। अभी इसके बारे में चर्चा न करके आइए चौथे सीजन को लेकर ही चर्चा को आगे बढ़ाते हैं। तीसरे सीजन के खून-खराबे भरे क्लाइमैक्स के बाद दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मिर्जापुर का सीजन 4 आएगा और अगर आएगा तो कब?

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

फिलहाल मेकर्स या Amazon Prime Video की तरफ से आधिकारिक रिलीज डेट को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है, हालांकि फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। कुछ इंडस्ट्री रिपोर्ट्स की मानें तो मिर्जापुर सीजन 4 का रिलीज 2026 में हो सकता है। अब इसी साल फिल्म भी आ रही है, ऐसे में मुझे लगता है कि वेब सीरीज का रिलीज और लेट हो सकता है। ऐसे में ऐसा भी हो सकता है कि यह 2027 तक चला जाएँ, हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

मिर्जापुर का सीजन 4 कब आएगा?

कई रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स 2026 के की शुरुआत में या 2026 के बीच में ही कभी मिर्जापुर सीजन 4 को रिलीज कर सकते हैं, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि 2026 में Mirzapur The Movie को रिलीज किया जा सकता है और उसके बाद 2027 में वेब शृंखला को रिलीज किया जा सकता है? हालांकि, मैंने आपसे ऊपर भी कहा है कि इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी मौजूद नहीं है, लेकिन फिल्म अगर इस साल आ रही तो मुश्किल ही है कि वेब सीरीज को भी इसी साल रिलीज किया जाए।

किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकता है

मिर्जापुर सीरीज के पिछले तीनों सीजन की तरह चौथा सीजन भी एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon Prime Video पर ही स्ट्रीम होगा। Mirzapur इस प्लेटफॉर्म की सबसे लोकप्रिय भारतीय सीरीज में गिनी जाती है, इसलिए इसके अगले सीजन का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है।

मिर्जापुर सीजन 4 की कहानी में क्या होगा?

सीजन 3 के एंड में सत्ता का संतुलन पूरी तरह बदल गया था। गुड्डू पंडित और गोलू गुप्ता ने कुछ समय के लिए मिर्जापुर की सत्ता पर पकड़ बना ली थी। लेकिन कालीन भैया की वापसी ने खेल को फिर से उलझा दिया। अब कहानी में तीन बड़ी ताकतें आमने-सामने दिखाई दे सकती हैं:

  • गुड्डू पंडित की सत्ता की लड़ाई
  • कालीन भैया की वापसी
  • राजनीतिक दबाव, खासकर माधुरी यादव की भूमिका

इसके अलावा त्यागी परिवार की ताकत भी बढ़ती दिखाई दे सकती है। माना जा रहा है कि चौथा सीजन पहले से ज्यादा राजनीतिक और खतरनाक हो सकता है।

Mirzapur Season 4 की संभावित कास्ट

सीजन 4 में ज्यादातर पुराने चेहरे वापस आने की उम्मीद है। इस वेब सीरीज के अगले सीजन की कास्ट में Ali Fazal/गुड्डू पंडित, Pankaj Tripathi/कालीन भैया, Shweta Tripathi Sharma/गोलू गुप्ता, Rasika Dugal/बीना त्रिपाठी, Vijay Varma/शत्रुघ्न त्यागी, Isha Talwar/माधुरी यादव के तौर पर नजर आने वाली हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक कास्ट लिस्ट जारी नहीं की गई है।

मिर्जापुर के कितने सीजन हैं?

अब तक इस सीरीज के तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं। इसके अलावा ऐसा माना जा रहा है कि चौथा सीजन इसी साल यानि 2026 में रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, मुझे ऐसा लगता है कि इस साल मिर्जापुर पर बनी फिल्म इस साल अगर रिलीज हो रही है तो मिर्जापुर सीजन 4 को 2027 में रिलीज किया जा सकता है। अभी तक के लिए रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आइए जानते है कि मिर्जापुर का कौन सा सीजन किस साल में रिलीज किया गया था।

  • Season 1 को 2018 में रिलीज किया गया था।
  • Season 2 को मेकर्स ने 2020 में यानि लगभग लगभग 2 साल बाद रिलीज किया था।
  • Season 3 को 2024 में रिलीज किया गया था, यानि लगभग लगभग 4 साल के समय के बाद, इसका मतलब है कि अगर आने वाले सीजन में कंपनी इस पैटर्न को फॉलो न करके नए पैटर्न को लाती है तो 3 साल बाद नए सीजन को 2027 में रिलीज किया जा सकता है?

इन तीनों सीजन ने OTT पर काफी लोकप्रियता हासिल की और Mirzapur को भारत की सबसे चर्चित क्राइम सीरीज में शामिल कर दिया।

क्या मिर्जापुर रियल स्टोरी है?

यह सवाल भी अक्सर पूछा जाता है कि क्या मिर्जापुर रियल स्टोरी है? असल में यह सीरीज किसी एक सच्ची घटना पर आधारित नहीं है। लेकिन इसकी कहानी उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल इलाके की राजनीति, अपराध और सत्ता संघर्ष से प्रेरित मानी जाती है। यही वजह है कि इसमें दिखाई गई दुनिया कई बार वास्तविक लगती है।

सीजन 4 से क्यों हैं इतनी ज्यादा उम्मीदें?

Mirzapur को भारत की स्ट्रीमिंग कल्चर का अहम हिस्सा माना जाता है। कई लोग इसके प्रभाव की तुलना Sacred Games जैसी सीरीज से भी करते हैं। मेकर्स ने हिंट दिया है कि आने वाले सीजन में कहानी का दायरा और बड़ा होगा, जहां मिर्जापुर की हिंसा सिर्फ एक शहर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि राज्य की राजनीति तक फैल सकती है।

आखिरी सवाल कौन होने वाला है मिर्जापुर का असली किंग?

Mirzapur की कहानी हमेशा एक सवाल के इर्द-गिर्द घूमती रही है, कौन बनेगा मिर्जापुर का असली किंग? सीजन 4 शायद इस सवाल का सबसे निर्णायक जवाब दे सकता है।

यह भी पढ़ें: Panchayat-Mirzapur के नए सीजन के चक्कर में भूल न जाना ये जबड़ वेब सीरीज, Season 3 को लेकर बड़ी जानकारी..डिटेल्स देखें

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo