Digit.in
  • न्यूज
  • टॉप 10
  • विजुअल स्टोरी
  • फीचर्स
  • हाउ टू
  • English
  • Hindi
  • Tamil
  • Kannada
  • Telugu
  • Malayalam
  • Bangla
  • Marathi
Login / Register is disabled Login
  • मोबाइल
    • सर्वश्रेष्ठ
      • तोडू हैं 30 हजार रुपये की कीमत में आने वाले ये फोन, 5G की सुपरफास्ट स्पीड है इनकी ताकत
      • भारत में मिलने वाले सबसे सस्ते मोबाइल फ़ोन की लिस्ट
      • 15 हजार रुपये की कीमत वाले इन फोन्स ने लूट रखी गई महफ़िल, इनके फीचर ही इन्हें बनाते हैं खासम खास
      • भारत में मिलने वाले 6,000 रुपए के बजट में सबसे बेस्ट स्मार्टफोन
      • भारत में 5000 रुपये की कीमत वाले सबसे दमदार स्मार्टफोन्स की लिस्ट यहाँ देखें
    • न्यूज
      • Vivo बहुत जल्द भारत में उतारेगा Vivo V27 का 4G वर्जन, इस खूबसूरत डिजाइन के साथ मरेगा धमाकेदार एंट्री
      • Oppo 10 जुलाई को भारत में लॉन्च करेगा Reno 10 लाइनअप, 27 मिनट में होगा फुल चार्ज
      • Tecno Camon 20 Premier 5G: कल लॉन्च होने जा रहा Tecno का 512GB स्टोरेज और 108MP कैमरा वाला ये धमाका फोन, पहले ही जानें कीमत
      • Oppo Reno 10 series: भारत में आ रहे Oppo के तीन धाकड़ स्मार्टफोंस
  • लैपटॉप
    • सर्वश्रेष्ठ
      • भारत में मिलने वाले 10 बेस्ट लैपटॉप
      • भारत में 50000 रुपये के अंदर आने वाले बेस्ट लैपटॉप
      • भारत में कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए ये हैं बेस्ट लैपटॉप्स
      • भारत में मिलने वाले बेस्ट लैपटॉप वो भी 25000 रुपये के अंदर
      • भारत में मिलने वाले बेस्ट लैपटॉप्स 30000 रुपये के अंदर
    • न्यूज
      • WWDC 2023: लंबे इंतज़ार के बाद Apple ने इन प्रॉडक्ट्स से उठाया पर्दा, देखें अब तक के अपडेट्स
      • एचपी पवेलियन एयरो 13: पावरफुल एएमडी 7000 प्रोसेसर के साथ अल्ट्रा-लाइट लैपटॉप
      • Primebook 4G इस दिन हो रहा लॉन्च, फ्लिपकार्ट सेल में मिलेंगे ये धांसू लॉन्च ऑफर
      • Samsung Galaxy Book3 Series की सेल हुई शुरू, पा सकते हैं 8000 रुपये तक का कैशबैक
Home » Feature Story » Apps » Telegram बनाम WhatsApp: एक दूसरे से कितने अलग.. कौन सा ऑप्शन है बेस्ट

Telegram बनाम WhatsApp: एक दूसरे से कितने अलग.. कौन सा ऑप्शन है बेस्ट

By Ashwani Kumar | Updated on 19-Jun-2026
Add DIGIT as a preferred source
Follow Us on Google News Follow Us
HIGHLIGHTS

Telegram को इंडिया में 22 जून तक के लिए बैन कर दिया गया है।

हालांकि, अभी तक WhatsApp इंडिया में एक पसंदीदा मैसेजिंग एप है।

Telegram और WhatsApp के बीच अंतर क्या है।

Telegram बनाम WhatsApp: एक दूसरे से कितने अलग.. कौन सा ऑप्शन है बेस्ट
Ashwani Kumar Ashwani Kumar
19-Jun-2026

हमारे देश में जितने लोग WhatsApp का इस्तेमाल कर रहे हैं, शायद उतने ही Telegram को भी चलाते हैं। हालांकि, दोनों को इस्तेमाल करने के बाद भी कम ही लोगों को इन दोनों ही मैसेजिंग ऐप्स के बीच का फर्क पता है। असल में, दोनों ही Messaging Apps हैं, दोनों में Photos, Files और Call आदि की सुविधा के साथ साथ अन्य बहुत कुछ मिलता है। हालांकि, दोनों के काम करने का तरीका एकदम अलग है। आइए 6 पॉइंट्स में समझते हैं कि आखिर दोनों के बीच अंतर असल में है क्या।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Cloud Storage का अंतर

इस मामले में Telegram कुछ आगे है। असल में, इसमें आपके सारे मैसेज और फोटो आदि के अलावा डॉक्युमेंट्स ऐप्स के ही सर्वर पर सेव होते रहते हैं। इसका मतलब है कि आप इस ऐप को कहीं पर भी इस्तेमाल करो आपको सबकुछ ऐसा ही मिलने वाला है। आप इसे चाहे फोन पर इस्तेमाल करो, लैपटॉप पर इस्तेमाल करो या आप इसे टैबलेट आदि पर इस्तेमाल करो आपको एक जैसा ही फ़ील मिलने वाला है। इसमें आपको किसी भी तरह के बैकअप आदि की टेंशन नहीं होती है। दूसरी ओर, WhatsApp पर ऐसा नहीं होता है। यहाँ चैट डिवाइस पर स्टोर होती हैं, अगर आप बैकअप नहीं लेते हैं तो एक फोन से दूसरे फोन पर जाने पर आपको चैट बैकअप नहीं मिलता है। ऐसे में पुराना सब कुछ उड़ जाता है। इसी कारण आपको या तो गूगल ड्राइव पर या iCloud पर चैट्स का बैकअप लेते रहना होता है।

Privacy और Security के बीच का अंतर

WhatsApp में हर प्राइवेट चैट और कॉल के लिए end-to-end encryption मिलता है, इसका मतलब है कि आप जो भी चैट या कॉल कर रहे हैं, वह केवल आपके और जिसके साथ आप बातें कर रहे हैं, उसके बीच ही यह वार्तालाप रहती है। हालांकि, Telegram में standard chats encrypted तो हैं लेकिन उनके खुद के क्लाउड पर यह स्टोर होती हैं, ऐसे में, अगर आपको प्राइवेसी चाहिए तो आपको Secret Chat शुरू करनी होंगी, जिसमें मैसेज फॉरवर्डिंग ब्लॉक रहती है, ऐसे में आपको फुल सुरक्षा मिल सकती है।

Files शेयर करने के बीच अंतर

अगर आप बड़ी बड़ी फाइल्स या वीडियो आदि को किसी सामने वाले को भेजना चाहते हैं तो इसके लिए टेलीग्राम को बेस्ट माना जा सकता है क्योंकि WhatsApp पर 2GB तक की फाइल्स ही सेन्ड की जा सकती हैं। Telegram पर भी 2GB फ्री एक्सेस मिलता है, इसके बाद आप अगर Telegram Premium लेते हैं तो आपको 4GB तक की फाइल्स भेजने की आजादी मिलती है। लंबे वीडियो सॉफ्टवेयर और प्रेसेंटेशन आदि भेजने वालों के लिए टेलीग्राम एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

Groups और Communities के बीच अंतर

WhatsApp में अब Group आदि में लगभग लगभग 1024 के आसपास लोग जोड़े जा सकते हैं। लेकिन Telegram के Supergroup में 2 लाख मेम्बर ऐड किये जा सकते हैं। इसके साथ ऐड्मिन्स को Spam Filter Message History और Moderation के बेहतर टूल्स भी मिलते हैं। ऐसे में, बड़ी क Community या Organisation के लिए Telegram बेहतरीन ऑप्शन के तौर पर देखा जा सकता है।

Channels के बीच अंतर

अगर बड़े ऑडिएन्स तक मैसेज पहुंचाने के लिए आपको कुछ चाहिए तो Telegram के पास इसका हल है। असल में, टेलीग्राम पर Telegram Channels करके बेहतरीन ऑप्शन मिल जाता है। इसमें Subscribers की कोई लिमिट नहीं होती है। Creators, Brands और Educators इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा करते हैं। WhatsApp में ऐसी कोई अनलिमिटेड रीच वाली सुविधा नहीं है, हालांकि, चैनल्स आपको यहाँ भी मिल जाने वाले हैं।

Username और Bots वाला अंतर

Telegram में @username सेट किया जा सकता है जिससे लोग बिना Phone Number जाने आपसे बात कर सकते हैं। WhatsApp में सब कुछ Phone Number से जुड़ा है जो प्राइवेसी के लिहाज से सही नहीं। Telegram में Bots और Mini Apps का पूरा एकोसिस्टम है। दूसरी ओर ऐसा सुनने में आ रहा है कि WhatsApp ने भी ऐसा फीचर आ सकता है?

कौन सा एप ज्यादा बेहतर?

अगर आपको अपनी चैट्स को प्राइवेट रखना है और आप डेली के डेली चैटिंग को जारी रखना चाहते हैं तो आप WhatsApp का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन अगर आपको इससे ज्यादा कुछ चाहिए तो आप जानते हैं कि आपको किस एप को इस्तेमाल करना है आप जानते हैं लेकिन टेलीग्राम के साथ इस समय एक दिक्कत ये है कि NEET की आगामी परीक्षा और पेपर लीक की समस्या के कारण सरकार ने 22 जून तक टेलीग्राम को देश में बैन कर दिया है। अब देखना होगा कि आखिर इस ऐप से यह बैन हटता है, या कुछ समय के लिए और रहता है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: ना है AC और ना है Cooler! फिर क्या है ये डिवाइस और कैसे है गर्मी का दुश्मन

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Latest Article
Reliance की बड़ी घोषणा: Jio Call Agent पेश, TeleFrame का भी ऐलान! सारे काम होंगे आसान Reliance की बड़ी घोषणा: Jio Call Agent पेश, TeleFrame का भी ऐलान! सारे काम होंगे आसान
International Yoga Day 2026: Apple Watch यूजर्स के लिए खुशखबरी, ये 10 मिनट का चैलेंज पूरा करने पर मिलेगा स्पेशल रिवॉर्ड International Yoga Day 2026: Apple Watch यूजर्स के लिए खुशखबरी, ये 10 मिनट का चैलेंज पूरा करने पर मिलेगा स्पेशल रिवॉर्ड
इस साल नहीं लॉन्च होंगे CMF फोन, इस वजह से कंपनी ने लिया ये फैसला, फैन्स को लगा तगड़ा झटका! इस साल नहीं लॉन्च होंगे CMF फोन, इस वजह से कंपनी ने लिया ये फैसला, फैन्स को लगा तगड़ा झटका!
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत धड़ाम! 200MP वाला कैमरा फोन अब बस इतने रुपये में उपलब्ध, हाथ से जाने न दें मौका Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत धड़ाम! 200MP वाला कैमरा फोन अब बस इतने रुपये में उपलब्ध, हाथ से जाने न दें मौका
Factory Reset करने के बाद भी चोरी हो रहा पर्सनल डेटा! सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली खबर Factory Reset करने के बाद भी चोरी हो रहा पर्सनल डेटा! सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली खबर
Most Searched Mobile Phones
  • Best Phones Under 10000
  • Best Phones Under 20000
  • Best Phones Under 30000
  • Upcoming Phones in 2026
  • Latest Mobile Phones
Latest Phones
  • Motorola Edge 70 Pro+
  • Xiaomi 17T
  • Oppo F33 Pro
  • Oppo Find X9 Ultra
  • Motorola Razr Fold
Mobile Recharge Plans
  • Airtel Recharge Plans
  • BSNL Recharge Plans
  • Reliance JIO Recharge Plans
  • VI Recharge Plans
Hindi Tech Tips
  • 5 Star Rating वाले सबसे सस्ते 1 Ton AC
  • भयंकर गर्मी में कूलर देगा शिमला जैसी हवा! ट्राई करें ये ‘Ice Bottle’ ट्रिक..एक बार आज़माया तो AC भूल जाएंगे
  • दिन-रात चलेगा AC-फ्रिज..फिर भी बहुत कम आएगा बिजली बिल
  • फ्रिज कूलिंग बढ़ाने के 3 सीक्रेट टिप्स
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
SUBSCRIBE Subscribe for the industry's biggest tech news
Enter your email to get notified about our new solutions
By submitting your email, you agree to our
Terms and Privacy Notice.
CONNECT WITH US
  • icon Times Center, FC-6, 1st Floor, Sector 16A, Film City, Noida - 201301
  • icon (+91-120-6776999)
    (1800 121 0005)
  • icon Suggestion: editor@digit.in
    Business: business@digit.in
    Website: sales@digit.in
© 2026 Digit.in, All rights reserved
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
icon
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise with us
  • Regulatory
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2026 Digit.in, All rights reserved
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo