ना AC, ना Cooler उमस भरी गर्मी के लिए वरदान से कम नहीं ये डिवाइस.. कितने में मिलता है?

ना AC, ना Cooler उमस भरी गर्मी के लिए वरदान से कम नहीं ये डिवाइस.. कितने में मिलता है?

बारिश का मौसम गर्मी से राहत तो देता है लेकिन अपने साथ एक नई तरह की समस्या को भी लेकर आता है। इस दौरान यानि बारिश के मौसम में उमस और नमी इतनी बढ़ जाती है कि घर की दीवारें, कपड़े और फर्नीचर तक प्रभावित होने लगते हैं। अगर आप नदी या समुद्र के किनारे रहते हैं या उत्तर पूर्व के इलाकों में रहते हैं तो समस्या एक अलग लेवल की होती है। इस मौसम में गर्मी लगने के साथ साथ उमस और नमी इतनी बढ़ जाती है कि भीषण और सूखी गर्मी भी भी अच्छी लगने लगती है। इस समस्या से आपको ना तो आपका Cooler बचा सकता है और न ही आपका AC इस तरह की गर्मी की काट है। अब ऐसे में किया तो किया क्या जाए। इसका एक मात्र सोल्यूशन है, Dehumidifier। आइए जानते हैं कि आखिर ये क्या है, कैसे काम करता है और कितने में मिलता है। इसके अलावा यह आपको कैसे इस तरह की गर्मी से निजात दिला सकता है। अगर आप अभी तक नहीं जानते हैं कि इस डिवाइस की ताकत क्या है तो आइए जानते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

मॉनसून में बढ़ती समस्या का यही है सोल्यूशन

बारिश के मौसम में हवा में नमी यानि Moisture बेहद ज्यादा बढ़ जाती है, ऐसे में आपको गर्मी के कारण निरंतर पसीने आते रहते हैं और यह बने रहते हैं। इसी कारण ये गर्मी आपके लिए समस्या ज्यादा पैदा करती है। इस मौसम के कारण जो समस्या आती है, उनमें कुछ सबसे ज्यादा कॉमन हैं, जैसे Mold और Mildew का जमना। दीवारों, छत और अलमारी में रखे कपड़ों पर काले धब्बे पड़ जाना आदि शुरू हो जाता है, इसके अलावा सांस से जुड़ी समस्या भी बनने लगती है। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि हवा की क्वालिटी बेहद ही ज्यादा खराब होने लगती है।

इसके अलावा भी काफी कुछ होने लगता है, जैसे घर में सीलन आना शुरू हो जाती है, ऐसे में घर से और कपड़ों से बदबू भी आना शुरू हो जाती है। फर्नीचर और दीवारों को नुकसान होना शुरू हो जाता है। ज्यादा नमी से लकड़ी का फर्नीचर फूलने और मुड़ने लगता है। दीवारों पर पपड़ी छूटना सीलन के निशान और पानी के दाग दिखने लगते हैं आदि आदि।

दूसरी ओर ये मौसम इतना खतरनाक होता है कि आपको सेहत के लिए भी खतरा बना देता है। ज्यादा नमी Allergy, Asthma और सांस से जुड़े Infections को बढ़ा सकती है। नमी भरे माहौल में Dust Mites पनपते हैं जिससे सांस की समस्या बढ़ जाती है। अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो आपको अपने घर पर इस डिवाइस को ले आना चाहिए।

Dehumidifier कैसे कर सकते हैं मदद?

Dehumidifier हवा से एक्स्ट्रा नमी को हटाकर घर को स्वस्थ और कंफर्टेबल बनाने में मदद करता है। इसकी मदद से आप नमी के लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं, ऐसा करने से Mold और दीवारों में सीलन का खतरा कम हो जाता है। हवा से Allergens कम होते हैं जिससे Allergy या Asthma वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत नहीं आती है। आपको अपने ही घर से बाहर जाने का मन नहीं करता है, क्योंकि यह कमरे और घर के माहौल को खुशनुमा बनाता है।

सही Dehumidifier कैसे चुनें?

Dehumidifier खरीदते वक्त कमरे का साइज़ जरूर चेक कर लें। छोटे कमरे के लिए कम्पैक्ट पोर्टेबल मॉडल भी काम कर जाने वाला है, जबकि बड़े कमरे के लिए ज्यादा क्षमता वाले डिवाइस को खरीदना चाहिए। अगर इसे कई कमरों में इस्तेमाल करना है तो पहिये वाले या हैन्डल वाले पोर्टेबल मॉडल को चुनना चाहिए। Water tank की capacity भी जरूर देखनी चाहिए। लंबे समय तक चलाना है तो Energy Efficient Model को चुनना चाहिए, ताकि बिजली का बिल भी कम आए।

कहाँ से खरीदें

अगर आप Dehumidifier खरीदना चाहते हैं तो आप ऑफलाइन बाजार के अलावा इसे किसी अच्छे ब्रांड से Amazon India के अलावा Flipkart पर भी खरीद सकते हैं। Dehumidifier के प्राइस को देखा जाए तो यह आपको AC के दाम में भी मिल सकता है। इसके अलावा आजकल कुछ AC भी Dehumidifier के साथ आने लगे हैं। यह आपको कूलिंग के साथ साथ नमी और उमस की समस्या से भी बचाने वाला है।

नमी कम करने के कुछ और आसान तरीके

Dehumidifier के साथ साथ कुछ छोटी आदतें भी काफी मदद करती हैं। तेज बारिश के दौरान खिड़कियाँ बंद रखें। किचन और बाथरूम में exhaust fan का इस्तेमाल करें। मॉनसून की नमी से घर को बचाना मुश्किल नहीं है बस सही तरीका अपनाने की जरूरत है। एक अच्छा Dehumidifier घर को सूखा, ताजा और स्वस्थ रखने में बहुत मदद कर सकता है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: घर में फिजूल पड़ी बोतल हैं गर्मी की तगड़ी काट..Cooler को बना देती हैं कूलिंग वाली ‘जादुई मशीन’

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile