Jurassic World: Rebirth की आ गई ऑफिशियल रिलीज डेट, जानिए इंडिया में कब से देख पाएंगे डायनासोर वाली एक्शन-थ्रिलर
फिल्म में हॉलीवुड के दो बड़े नाम पहली बार साथ नज़र आएंगे।
दिखेगी ‘Jurassic World: Dominion’ की घटनाओं के 5 साल बाद की कहानी।
दुनियाभर में 2 जुलाई को रिलीज़ होने वाली फिल्म भारत में दो दिन बाद देगी दस्तक।
हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Jurassic World: Rebirth’ अगले महीने दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। इस फिल्म में मशहूर हॉलीवुड एक्टर Scarlett Johansson और Jonathan Bailey मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। Gareth Edwards द्वारा निर्देशित यह फिल्म मशहूर डायनासोर फ्रेंचाइज़ी ‘Jurassic Park’ का नया पार्ट है, जिसे 2 जुलाई 2025 को वर्ल्डवाइड रिलीज़ किया जाएगा। हालांकि भारतीय दर्शकों को इस थ्रिलर फिल्म के लिए दो दिन और इंतज़ार करना होगा।
Surveyभारत में कब रिलीज़ होगी ‘Jurassic World: Rebirth’?
फिल्म में स्कारलेट जोहानसन और जोनाथन बेली के अलावा रूपर्ट फ्रेंड, महरशला अली, मैनुएल गार्सिया-रुल्फो, एड स्क्रेन, लूना ब्लैज़, नीव फिनले, डेविड इआकोनो, ऑड्रीना मिरांडा, बेचिर सिलवेन और एडम लॉक्सले जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। BookMyShow के अनुसार, भारत में ‘Jurassic World: Rebirth’ 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।
कहानी में क्या है खास?
फिल्म की कहानी ‘Jurassic World: Dominion’ की घटनाओं के पांच साल बाद की है। यह एक मिशन पर निकली टीम की कहानी है जो मेडिकल रिसर्च के लिए डायनासोर का डीएनए इकट्ठा करना चाहती है। लेकिन जंगल की भयावह परिस्थितियों में मिशन खतरनाक मोड़ ले लेता है। इस फिल्म को फ्रैंक मार्शल और पैट्रिक क्रॉली ने प्रोड्यूस किया है और यूनिवर्सल पिक्चर्स द्वारा डिस्ट्रीब्यूट किया जा रहा है।
हाल ही में फिल्म का प्रीमियर लंदन में हुआ, जिसमें स्कारलेट जोहानसन, जोनाथन बेली, महरशला अली, लूना ब्लैज़ समेत अन्य कलाकार भी शामिल हुए।
ट्रेलर रिलीज़
फिल्म का आखिरी ट्रेलर 20 मई 2025 को रिलीज़ किया गया था। ट्रेलर के कैप्शन में लिखा था, “The worst of the worst dinosaurs were left here. Watch the final trailer for Jurassic World Rebirth and get tickets now.”
कलाकारों के वर्क फ्रंट
स्कारलेट जोहानसन को पिछली बार फिल्म ‘Fly Me to the Moon’ में चानिंग टैटम, वुडी हैरेलसन और रे रोमानो के साथ देखा गया था। अब वह निर्देशक जेम्स ग्रे की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘Paper Tiger’ में माइल्स टेलर और एडम ड्राइवर के साथ नज़र आएंगी। वहीं, Bridgerton फेम जोनाथन बेली हाल ही में फिल्म ‘Wicked’ में दिखाई दिए थे और अब वह ‘Wicked: For Good’ में एरियाना ग्रांडे और सिंथिया एरिवो के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगे।
यह फिल्म डायनासोर देखने के शौकीनों और एक्शन-थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए एक बड़ी सौगात साबित हो सकती है। तो तैयार हो जाइए 4 जुलाई को भारत में ‘Jurassic World: Rebirth’ के धमाकेदार प्रीमियर के लिए!
यह भी पढ़ें: Super AMOLED डिस्प्ले वाले तगड़े Samsung फोन पर बंपर छूट, यहां मिल रहा सबसे सस्ता
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile