OnePlus के Foldable Phone का इंतज़ार करने वालों को झटका, यूजर्स निराश, 2025 में नहीं आ रहा OnePlus Open 2
OnePlus Open 2 के लिए अभी यूजर्स को को कुछ समय और इंतज़ार करना होगा।
कंपनी ने जानकारी दी है कि OnePlus Open 2 को 2025 में लॉन्च नहीं किया जाने वाला है।
कंपनी के इस निर्णय से हो सकता है कि आप निराश हुए हों, क्योंकि इस फोन के लॉन्च का इंतज़ार किया जा रहा था।
OnePlus Open 2 के बारे में पिछले कुछ समय से चर्चा चल रही थी, कई लीक के अनुसार माना जा रहा था कि इसका लॉन्च जल्द ही हो सकता है। लेकिन अब कंपनी की ओर से इस बारे में जानकारी प्रदान कर दी गई है। कंपनी ने कह दिया है कि इस फोन को 2025 में लॉन्च नहीं किया जा रहा है। इसे लेकर अगर कुछ सामने आ रहा था, तो वह मात्र अटकलें मात्र ही थी। चीनी स्मार्टफोन निर्माता OnePlus ने पुष्टि की है कि फैंस को अब थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। एक हालिया कम्युनिटी पोस्ट में, OnePlus ने यह जानकारी दी कि उसने इस साल फोल्डेबल फोन के लॉन्च स्किप करने का फैसला किया है। वहीं, कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह फोल्डेबल सेगमेंट को छोड़ नहीं रहा है। इसका मतलब है कि इस सेगमेंट में कंपनी फोन लाती रहने वाली है।
Surveyयह घोषणा OnePlus Open की सफलता के बाद आई है, जिसे 2023 में ब्रांड के पहले फोल्डेबल फोन के रूप में लॉन्च किया गया था। इसके बाद, OnePlus ने 2024 में Open Apex वेरिएंट को भी पेश किया था। कंपनी ने कुछ कारणों का हवाला देते हुए OnePlus Open 2 के लॉन्च को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। इसका मतलब है कि इस फोन के लिए अब यूजर्स को लंबा इंतज़ार करना पड़ सकता है।
OnePlus Open 2 2025 में क्यों नहीं आ रहा है?
OnePlus ने खुलासा किया कि 2025 में फोल्डेबल फोन को लॉन्च न करने का निर्णय उसके पेरेंट कंपनी Oppo द्वारा प्रभावित हुआ है। Oppo 20 फरवरी को अपने नए फोल्डेबल फोन, Oppo Find N5 को लॉन्च करने वाली है। चूंकि Oppo इस साल फोल्डेबल सेगमेंट में अगुवा बन रहा है, OnePlus ने अपनी टाइमलाइन को इसके अनुसार ही बदलने का बड़ा फैसला किया है।
OnePlus Open 2 में क्या मिल सकता है?
हालांकि OnePlus Open 2 के आधिकारिक लॉन्च की कोई टाइमलाइन नहीं दी गई है, लेकिन OnePlus Open 2 में Oppo Find N5 से कुछ फीचर्स होने की संभावना जताई जा रही है। Oppo का आगामी फोल्डेबल Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा इसमें 5,600mAh की बैटरी हो सकती है। इसके अलावा, इसमें टाइटेनियम फ्रेम और 9.2mm का पतला फोल्डेड डिजाइन भी देखने को मिल सकता है।
कुल मिलाकर, OnePlus ने इस बार फोल्डेबल फोन के लॉन्च को टालने का फैसला किया है, लेकिन यह स्पष्ट है कि कंपनी भविष्य में इस सेगमेंट में वापस आएगी और कुछ नए प्रोडक्टस को लॉन्च करने वाली है।
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile