Samsung Galaxy S23 Ultra BMW M Edition हुआ लॉन्च, असली से इतना अलग है यह फोन

HIGHLIGHTS

केवल कोरिया में उपलब्ध होगा Samsung Galaxy S23 Ultra BMW M Edition

Samsung Galaxy S23 Ultra BMW M Edition की कीमत है KRW 1,727,000 (~$1300)

ब्रांड ने डिवाइस के केवल 1000 यूनिट्स जारी किए हैं

Samsung Galaxy S23 Ultra BMW M Edition हुआ लॉन्च, असली से इतना अलग है यह फोन

Samsung ने हाल ही में Galaxy S23 सीरीज को लॉन्च किया है जिसमें तीन स्मार्टफोंस Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra आते हैं। Samsung Galaxy S23 सीरीज को 17 फरवरी से सेल में लाया जाएगा और अब कंपनी ने Samsung Galaxy S23 Ultra BMW M Edition को पेश कर दिए है जिसे BMW औ SK टेलीकॉम की साझेदारी में बनाया गया है। हालांकि, बताते चलें कि Samsung Galaxy S23 Ultra BMW M Edition को केवल कोरिया में ही उपलब्ध कराया जाएगा। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह भी पढ़ें: Apple iPhone 12 Mini पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, खरीदें 19,900 रुपये में

Samsung Galaxy S23 Ultra BMW M स्पेशल एडिशन को दक्षिण कोरियाई बाजार में KRW 1,727,000 (~$1300) की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। स्टैंडर्ड वेरिएंट की तुलना में कीमत थोड़ी ज्यादा है। डिवाइस का लिमिटेड एडिशन 13 फरवरी, 2023 तक देश में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। ब्रांड ने डिवाइस के केवल 1000 यूनिट्स जारी किए हैं। इसलिए अगर कोई डिवाइस खरीदना चाहता है, तो उसे जल्द से जल्द या स्टॉक खत्म होने से पहले इसे ऑर्डर करना होगा। यह एक और केवल 12GB RAM + 512GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

galaxy s23 BMW M edition

नॉर्मल वेरिएंट और BMW M Edition के बीच अंतर की बात करें तो हार्डवेयर में कोई अंतर नहीं है। ब्रांड ने केवल पैकेजिंग में कुछ बदलाव किए हैं और डिवाइस को अच्छा लुक प्रदान किया है। यह खास एडिशन बीएमडब्ल्यू-ऑरिएन्टेड पैकेजिंग बॉक्स के साथ आता है। यह एक सख्त केस के साथ आता है जिसमें किडनी ग्रिल और G80 का हुड डिज़ाइन है क्योंकि इसे क्लासिक BMW M3 E30 ऑटोमोबाइल जैसा बनाया गया है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo