Jio True 5G के साथ जुड़े 11 और शहर, क्या आपका शहर भी है लिस्ट में शामिल?

Jio True 5G के साथ जुड़े 11 और शहर, क्या आपका शहर भी है लिस्ट में शामिल?
HIGHLIGHTS

कंपनी देश के अलग अलग हिस्सों में 5जी नेटवर्क रोलआउट कर रही है।

जियो 5जी सेवा हाल ही में 11 अन्य शहरों में रोलआउट की गई है।

कंपनी का दावा है कि दिसंबर 2023 तक 5जी नेटवर्क देश के हर एक हिस्से तक पहुंचाई जाएगी।

रिलायंस जियो ने कुछ महीनों पहले भारत में ट्रू 5जी सेवा लॉन्च की थी। जबसे यह सेवा नई दिल्ली में शुरू हुई है, कंपनी देश के कई अलग अलग हिस्सों में जियो 5जी रोलआउट कर रही है। आइए देखते हैं कि कौन कौन से शहरों में जियो 5जी नेटवर्क उपलब्ध हो चुका है। 

रिलायंस जियो ने हाल ही में 11 अन्य शहरों में 5जी सेवा रोलआउट की है जिनकी लिस्ट यहाँ दी गई है:  

  1. चंडीगढ़
  2. तिरुवनंतपुरम 
  3. मैसूर 
  4. लखनऊ
  5. नासिक
  6. औरंगाबाद
  7. मोहाली
  8. पंचकुला
  9. जीरकपुर
  10. खरड़
  11. डेराबस्सी

आंध्र प्रदेश में जियो ट्रू 5जी 

यह सेवा रिलायंस जियो और आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा मिलकर एक इवेंट के दौरान लॉन्च की गई थी जो कि चार शहरों में उपलब्ध होगी जिनमें तिरुमाला, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और गुंटूर शामिल होंगे। आने वाले कुछ हफ्तों या महीनों में 5जी सेवा इस राज्य के अन्य हिस्सों में भी रोलआउट कर दी जाएगी। 

यह इवेंट विजयवाड़ा में आयोजित किया गया था, जहां उद्योग, वाणिज्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश और सूचना प्रोद्योगिकी के मंत्री, AP की सरकार, श्री गुड़ीवाड़ा अमरनाथ और मुख्य सचिव, श्री जवाहर रेड्डी और IAS मौजूद थे। इवेंट के दौरान जियो ने घोषणा की कि, आंध्र प्रदेश में 5जी नेटवर्क रोलआउट करने के लिए कंपनी Rs 6,500 करोड़ का निवेश कर रही है और 2023 के आखिर तक आंध्र प्रदेश के हर एक जिले में 5जी नेटवर्क पहुँच जाएगा।    

जियो के एक स्पोक्सपर्सन ने कहा कि, "आंध्र प्रदेश में जियो ट्रू 5जी शुरू करने के लिए हम बहुत उत्सुक हैं। कुछ ही समय में जियो ट्रू 5जी पूरे राज्य में पूरी तरह से रोलआउट कर दिया जाएगा।" जियो ने यह भी कहा कि, "हर एक भारतीय तक ट्रू 5जी बेनिफिट पहुँचाने के लिए इंजीनियर्स लगातार काम कर रहे  हैं।"

जियो 5जी सेवा के साथ अन्य शहर 

Jio India 5G

जियो 5जी सेवा भारत के अन्य कई शहरों और जिलों में भी उपलब्ध है:

  1. दिल्ली 
  2. मुंबई
  3. कोलकाता
  4. वाराणसी
  5. बैंगलूरू 
  6. हैदराबाद
  7. चेन्नई
  8. नाथद्वारा
  9. पुणे 
  10. गुरुग्राम
  11. नोएडा
  12. गाजियाबाद
  13. फरीदाबाद
  14. गुजरात के सभी जिला मुख्यालय

जब जियो 5जी लॉन्च किया गया था, तब जियो ने कहा था कि साल 2023 के दिसंबर तक देश के सभी हिस्सों में 5जी सेवा उपलब्ध हो जाएगी।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo