Upcoming Samsung Galaxy S20 Plus और S20 Ultra से जुड़ी ये 5 बातें नहीं जानते होंगे आप

HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy S20 Plus और S20 Ultra स्मार्टफोंस का प्री-ऑर्डर करने करने पर आपको नए Galaxy Buds Plus Free में मिल सकते हैं।

Evan Blass की ओर से यह जानकारी सामने आई है

Upcoming Samsung Galaxy S20 Plus और S20 Ultra से जुड़ी ये 5 बातें नहीं जानते होंगे आप

Samsung Galaxy S20 फोंस को लेकर काफी समय से अफवाहों और रुमर्स के अलावा लीक आदि का सिलसिला चल रहा है। हालाँकि अभी तक ऐसा कोई भी लीक सामने नहीं आया है, जैसा इस बार देखने में आ रहा है। आपको बता देते हैं कि नए लीक में S20 Plus और S20 Ultra को लेकर काफी कुछ सामने आ रहा है, लीक इमेज से पता चल रहा है कि इन मोबाइल फोंस में कैसा कैमरा होने वाला है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Galaxy Buds Plus मिल सकता है फ्री में 

आपको बता देते हैं कि यह लीक जाने मानें लीकस्टर Evan Blass की ओर से सामने आ रहा है, हालाँकि इस लीक में मात्र Galaxy S20 Plus या Galaxy S20 Ultra फोंस के बारे में ही जानकारी नहीं मिल रही है, इसके अलावा Galaxy Buds Plus को लेकर भी जानकारी सामने आ रही है। आपको बता देते हैं कि ऐसा माना जा रहा है कि इन दोनों ही S20 फोंस की कीमत ज्यादा होने वाली है, हालाँकि अगर आप इन्हें प्री-ऑर्डर करते हैं तो आपको इनके साथ Free में Galaxy Buds Plus मिल सकता है। 

क्वाड-कैमरा से लैस होंगे दोनों ही फोंस 

Samsung Galaxy S20 Plus और Galaxy S20 Ultra स्मार्टफोंस को लेकर ऐसा भी सामने आ रहा है कि यह दोनों ही फोंस क्वाड-कैमरा सेटअप से लैस होने वाले हैं। हलांकि अगर हम स्पेक्स आदि की बात करें तो Ultra मॉडल के स्पेक्स कुछ ज्यादा अच्छे और नए हो सकते हैं, इसके अलावा ऐसा भी कहा जा रहा है कि जितना ज्यादा महंगा यह डिवाइस होने वाला है, उतना ही आपको इसमें फीचर्स और स्पेक्स का मिश्रण मिलने वाला है, इसके अलावा आपको बता देते है कि इसमें आपको एक 108MP का कैमरा भी मिल सकता है। 

10X ऑप्टिकल ज़ूम और 100X Digital Zoom सपोर्ट  

ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस मोबाइल फोन यानी Galaxy S20 Ultra में आपको 10X Optical Zoom और 100X Digital Zoom भी मिल सकता है, यह आपको इसके रियर कैमरा के साथ मिलने वाला है। यहाँ तस्वीर में जिन कैमरा बंप्स को देख रहे हैं, यह भी इसे खास ही बना देने वाले हैं इसके अलावा कुछ कलर ऑप्शन भी सामने आ चुके हैं। 

11 फरवरी को लॉन्च होने वाले हैं फोन 

कहा जा रहा है कि आधिकारिक तौर पर इन मोबाइल फोंस को 11 फरवरी को लॉन्च किया जाने वाला है। आपको बता देते हैं कि Galaxy S20 Plus और Galaxy S20 Ultra फोंस को आधिकारिक तौर पर 11 फरवरी को लॉन्च किया जाने वाला है। यह फोंस को सैमसंग के Samsung Unpacked Event 2020 में लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि इस इवेंट में अन्य कई सैमसंग डिवाइस भी लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है। एक फोल्डेबल फोन को भी कंपनी की ओर से इसी इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। 

Exynos 990 या Snapdragon 865 प्रोसेसर 

इन सभी तीनों फोंस को यानी Samsung Galaxy S20 Plus और Samsung Galaxy S20 Ultra के अलावा एक अन्य फोल्डेबल फोन को भी यहाँ लॉन्च किया जा सकता है, और अलग अलग रीजन के आधार पर इन फोंस में Exynos 990 या Snapdragon 865 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। हालाँकि इन तीनों ही फोंस के स्क्रीन साइज़ अलग अलग होने वाले हैं। आपको बता देते हैं कि Galaxy S20 को एक 6.2-इंच की स्क्रीन एक साथ लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा Galaxy S20 Plus मोबाइल फोन में आपको एक 6.7-इंच की स्क्रीन मिल सकती है, इतना ही नहीं Galaxy S20 Ultra में आपको एक 6.9-इंच की स्क्रीन मिल सकती है। 

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo