Mi TV पर कैसे इनस्टॉल करें Amazon Prime?

Mi TV पर कैसे इनस्टॉल करें Amazon Prime?
HIGHLIGHTS

आज भारत में Xiaomi एक बड़ा TV ब्रांड बनकर उभरा है

इस समय Mi TV को भी सबसे बेहतर टीवी कहा जा सकता है

क्योंकि इसकी कीमत कम है, फीचर्स की इसमें भरमार है

आज भारत में Xiaomi एक बड़ा TV ब्रांड बनकर उभरा है, इस समय Mi TV को भी सबसे बेहतर टीवी कहा जा सकता है, क्योंकि इसकी कीमत कम है, फीचर्स की इसमें भरमार है। जहां एक ओर Mi YV Pro सीरीज में आप नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम उपलब्ध नहीं है। इसी कारण कहीं न कहीं MI TV कई बार लोगों की नज़रों में सही नहीं बैठता है। हालाँकि आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे Mi TV में अमेज़न प्राइम को इनस्टॉल कर सकते हैं। 

नेटफ्लिक्स चाहता है कि स्मार्ट टीवी कंपनियां टीवी के रिमोट पर नेटफ्लिक्स बटन स्थापित करें। इसका मतलब यह होगा कि आप अपने रिमोट कंट्रोलर से सीधे टीवी स्विच ऑन करते ही नेटफ्लिक्स खोल सकते हैं। हालाँकि, Xiaomi ने अभी तक ऐसा करने के लिए कदम नहीं उठाए हैं। इसके अलावा अमेज़न प्राइम को लेकर भी ऐसा कुछ अभी तक सामने नहीं आया है। 

कैसे अपने Mi TV में इंस्टाल करें Amazon Prime

इसके लिए आपको अपने MI TV में एक थर्ड पार्टी आइप की जरूरत होने वाली है, जैसे हम आपको आप बता रहे हैं कि आपको अपने Mi TV में आपको Aptoide TV को डाउनलोड करना होगा।

  • अब आपको Aptoide TV के सर्च बार में जाकर अमेज़न प्राइम एंड्राइड टीवी को सर्च करना होगा।
  • इसके बाद आपको यहाँ नजर आ रहा दूसरा ऑप्शन चुनना होगा। 
  • इसके बाद प्राइम विडियो को अंपने एंड्राइड टीवी में इनस्टॉल करें।
  • अब आपको सेटिंग में जाना होगा, इसके बाद अल्लो अननोन एप्स ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आपके टीवी में यह ऐप इनस्टॉल हो जाएगा, वैसे ही आपको यह एप्प लिस्ट में नजर आना शुरू हो जाएगा। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo