भारत में Redmi K20 सीरीज के तौर पर ही लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन, जल्द आयेंगे भारतीय बाजार

भारत में Redmi K20 सीरीज के तौर पर ही लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन, जल्द आयेंगे भारतीय बाजार

अभी हाल ही में खबरें आ रही थी कि Redmi K20 सीरीज को यूरोप के बाजारों में Mi 9T के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि अगर हम Pro वैरिएंट की चर्चा करें तो यह आपको Mi 9T Pro के तौर पर मिलने वाला है। हालाँकि ऐसा भी सामने आ रहा था कि इन दोनों ही मोबाइल फोंस को भारत में POCO F2 और POCO F2 Pro नाम से लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि अब भारतीय बाजार के लिए सामने आ रहा है कि इन दोनों ही फोंस के नाम यहाँ वही होने वाले हैं, जो नाम चीन में थे। इसका मतलब है कि भारत में यह फोंस Redmi K20 और Redmi K20 Pro के तौर पर ही लॉन्च किये जाने वाले हैं। भारतीय बाजार Xiaomi के लिए दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Xiaomi Redmi K20 Pro और Xiaomi Redmi K20 फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

स्पेक्स की बात करें तो कंपनी ने Redmi K20 Pro को 7वीं जनरेशन के in-display fingerprint scanner के साथ पेश किया है।  Redmi K20 और K20 Pro स्मार्टफोन NFC सपोर्ट के साथ आता है। Redmi K20 Pro स्मार्टफोन में 6.39 इंच की full HD+ रेज्यूलेशन वाली AMOLED डिस्प्ले दी गई है।इस स्मार्टफोन में नॉच डिस्प्ले नहीं दी गई है इसमें फ्रंट कैमरे के लिए पॉप-अप मैकेनिज्म दिया गया है।

इस स्मार्टफोन का आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91 परसेंट है। कंपनी का दावा है कि Redmi K20 Pro की डिस्प्ले HDR content को सपोर्ट करती है। Pro वैरिएंट AI स्मार्ट ऑप्टिमाइजेशन के साथ आता है जो इसकी बैटरी की परफॉर्मेंस को बढ़ता है। इसके साथ ही ये स्मार्टफोन 3.5 एमएम जैक के साथ आता है।कंपनी Redmi K20 Pro स्मार्टफोन को Snapdragon 855 चिपसेट के साथ लॉन्च कर रही है।

वहीँ Redmi K20 सीरीज के दोनों ही फ़ोन में रियर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। दोनों ही फोन्स में आपको 48MP ट्रिपल रियर कैमरा भी दिया गया है जिसमें Sony IMX 586 sensor है। इसके साथ ही एक 8MP telephoto lens और एक 13MP wide-angle lens भी दिया गया है। फ्रंट कैमरे की बात की जाए तो ये 20 मेगापिक्सल का है जो कि पॉप-अप मैकेनिज्म के साथ आता है। कंपनी ने इस बात का Redmi का दावा किया है कि उसका पॉप-अप कैमरा 0.8 सेकेंड में निकलता है।इसके साथ ही इसमें 4000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 27 वॉट फास्ट चार्जिंग दिया है।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo