Infinix आज भारत में लॉन्च कर सकता है अपना नया स्मार्टफोन, जानिये सब
आज Infinix के माध्यम से उसका नया स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है, आज कंपनी की ओर से होने वाले एक इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाने वाली है।
Infinix ने अभी हाल में ही भारतीय बाजार में Redmi 5 को कड़ी टक्कर देने के लिए भारतीय बाजार में अपने Infinix Smart 2 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इस डिवाइस के लॉन्च के कुछ दिनों के भीतर ही कंपनी की ओर से एक नया डिवाइस भी लॉन्च किया जाने वाला है, हालाँकि इस डिवाइस के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन कंपनी ने अपने इस नए डिवाइस के लॉन्च के लिए मीडिया को न्योता जरुर भेजा है। इस इनवाईट में कंपनी की ओर से इस डिवाइस के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।
Surveyहालाँकि इस इनवाइट में कंपनी की ओर से ऐसा कहा गया है कि यह डिवाइस बियॉन्ड द बेस्ट होने वाला है। इसके लिए कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से एक टीज़र भी जारी किया है। इस ट्विट को देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि कंपनी की ओर से Note सीरीज में किसी डिवाइस को लॉन्च किया जा सकता है।
The much awaited Note arrives in India today. Are you ready to experience #BeyondTheBest? Click on NOTE-FY ME to get updates: https://t.co/1Cc2O2zbcR #InfinixIndia #GameChanged pic.twitter.com/AcinLn6Q8p
— InfinixIndia (@InfinixIndia) August 23, 2018
ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस डिवाइस को फ्लिप्कार्ट के माध्यम से एक्सक्लूसिव तौर पर सेल किया जाने वाला है, और आज एक इवेंट के दौरान इसे पेश किया जाएगा, कंपनी की ओर से इस डिवाइस के लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाने वाली है। आप इस डिवाइस के लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग यहाँ देख सकते हैं।
फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!
Digit Hindi
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile