Mi Band 5 से उठा पर्दा, स्पेक्स और फीचर्स हैं ये…

Mi Band 5 से उठा पर्दा, स्पेक्स और फीचर्स हैं ये…
HIGHLIGHTS

चीन में लॉन्च हुआ Mi Band 5

कई नए फीचर्स के साथ आया है Mi Band 5

बिना NFC मॉडल की कीमत 189 Yuan (Rs 2030 लगभग)

Xiaomi Mi Band 5 को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इससे पहले भी सीरीज़ में आए वियरेबल्स को लोगों ने काफी पसंद किया गया है। Mi Band 5 में 1.2 इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है लेकिन इसमें खास यह है कि यह इस सीरीज़ का पहला डिवाइस है जो मेग्नेटिक चार्जिंग डॉक के साथ आया है और बैंड की सबसे परेशान करने वाली बात से छुटकारा दिलाती है। आपको इसे चार्ज करने के लिए बार-बार स्ट्रैप से अलग करने की आवश्यकता नहीं है। स्क्रीन छोटे बेज़ेल्स और बड़ी डिस्प्ले ऑफर करती है जिससे यूज़र को बेहतर लुक मिल सके।

Xiaomi Mi Band 5 फीचर्स

Xiaomi Mi Band 5 SpO2 ब्लड-ऑक्सिजन सेचुरेशन सेन्सर के साथ आता है जो ब्रीथ और स्ट्रेस को ट्रैक करने में आपकी मदद करता है। वियरेबल रिमोट कैमरा शटर जैसा काम भी करेगा और Mi Band 5 कोंटेक्ट लेंसलेस पेमेंट के लिए NFC सपोर्ट करता है। अभी भारत में डिवाइस लॉन्च नहीं हुआ है, इसलिए कहा नहीं जा सकता है कि डिवाइस भारत में भी इस फीचर को सपोर्ट करेगा या नहीं।

हेल्थ इंडिकेटर के लिए Mi Band 5 में एक्टिविटी ट्रैकर्स, नेमली, आउटडोर रनिंग, ट्रेडमिल, साइकलिंग, वॉकिंग, फ्रीस्टाइल, पूल स्विमिंग, एलिप्टिकल (नया), रोविंग मशीन (नया), जंप रोप (नया), इंडोर साइकलिंग (नया) और योगा (नया) फीचर्स दिए गए हैं।

Mi Band 5 स्ट्रेस और ब्रीथिंग मैनेजमेंट फीचर्स के साथ आया है जो आपको सांस लेने और छोड़ने के लिए अनुदेश देता है। इसके अलावा, कुछ नए वॉच फेस भी शामिल किए गए हैं। Mi Band 5 आठ रंगों में आया है जिसमें ब्लैक, यैलो, रेड, डीप ब्लू, ग्रे, पर्पल, पिंक और ग्रीन शामिल है।

Mi Band 5 कीमत और उपलब्धता

डिवाइस को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। Xiaomi Mi Band 5 के बिना NFC वेरिएंट की कीमत 189 Yuan (Rs 2030 लगभग) रखी गई है जबकि NFC सपोर्ट करने वाले मॉडल का दाम 229 yuan (Rs 2455 लगभग) रखा गया है। दोनों वेरिएंट्स की सेल चीन में 18 तारीख से शुरू होगी।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo