OnePlus N6 भारत में लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ आया N सीरीज का पहला फोन, स्पेक्स, कीमत

OnePlus N6 भारत में लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ आया N सीरीज का पहला फोन, स्पेक्स, कीमत

OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की नई N सीरीज का पहला फोन है, जिसे Nord सीरीज से नीचे के सेगमेंट में पेश किया गया है। स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6000 सीरीज का प्रोसेसर, 8,000mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल और पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन देखने को मिलता है। आइए इसके सभी स्पेक्स, कीमत और अन्य डिटेल्स के बारे में जानते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OnePlus N6 की भारत में कीमत और उपलब्धता

OnePlus N6 के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। वहीं 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 24,999 रुपये है।

कंपनी Prime Day सेल के दौरान इस फोन पर 1,000 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा Axis Bank और SBI के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। ग्राहक इस डिवाइस को छह महीने तक की नो-कॉस्ट EMI के साथ भी खरीद सकेंगे।

OnePlus N6 की सेल भारत में 4 जुलाई से Amazon के जरिए शुरू होगी। यह स्मार्टफोन फ्रेश मिंट और मिडनाइट ग्रीन रंगों में उपलब्ध होगा।

OnePlus N6 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

OnePlus N6 में 6.75 इंच का HD LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस मोड (HBM) में 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिवाइस को IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 5,300 sq.mm. क्षेत्र वाला वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। इसमें Android 16 आधारित OxygenOS 16 दिया गया है। कंपनी का कहना है कि इस फोन को दो बड़े Android OS अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।

OnePlus N6

फोटोग्राफी के लिए OnePlus N6 के रियर पैनल पर f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का सिंगल कैमरा दिया गया है, जो 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह स्मार्टफोन 1080p रिजॉल्यूशन पर 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसके अलावा इसमें डुअल-व्यू मोड मोड भी दिया गया है।

OnePlus N6 में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि 1,600 फुल चार्ज साइकल के बाद भी बैटरी अपनी असली क्षमता का लगभग 80 प्रतिशत बनाए रखेगी। एक बार चार्ज करने पर यह फोन तीन दिन तक का बैटरी बैकअप देने में सक्षम बताया गया है। चार्जिंग के लिए इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 6.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

यह भी पढ़ें: BSNL का सुपर स्टार प्लान: बल्क में हाई-स्पीड डेटा और ढेरों OTT का एक्सेस, इसके आगे Jio-Airtel ने भी ‘टेके घुटने’!

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile