BSNL का सुपर स्टार प्लान: बल्क में हाई-स्पीड डेटा और ढेरों OTT का एक्सेस, इसके आगे Jio-Airtel ने भी ‘टेके घुटने’!

BSNL का सुपर स्टार प्लान: बल्क में हाई-स्पीड डेटा और ढेरों OTT का एक्सेस, इसके आगे Jio-Airtel ने भी ‘टेके घुटने’!

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए Super Star नाम का प्लान उपलब्ध करा रही है। यह प्लान देशभर के यूजर्स के लिए पेश किया गया है और इसमें हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ कई प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी मिलता है। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से मुकाबला करने के लिए BSNL अपने ब्रॉडबैंड पोर्टफोलियो को लगातार मजबूत कर रही है और यह प्लान उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

BSNL Super Star प्लान में क्या मिलता है?

BSNL का सुपर प्लान ब्रॉडबैंड प्लान 200Mbps तक की इंटरनेट स्पीड के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को हर महीने कुल 5000GB डेटा दिया जाता है, जो सामान्य घरेलू उपयोग के लिए काफी ज्यादा माना जा सकता है।

डेटा के अलावा इस प्लान में कई प्रीमियम OTT सेवाओं का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। इनमें ZEE5, Hungama Play, ShemarooMe, EpicON, JioHotstar और SonyLIV Premium जैसे प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं।

bsnl

Airtel और Jio से ज्यादा डेटा

डेटा लिमिट के मामले में BSNL का यह प्लान प्राइवेट कंपनियों से आगे नजर आता है। जहां Airtel और Jio अपने फाइबर प्लान्स में 3.3TB तक यानी 3300GB तक डेटा उपलब्ध कराते हैं, वहीं BSNL इस प्लान में 5000GB डेटा देता है।

अगर कोई ग्राहक मासिक डेटा लिमिट पूरी तरह इस्तेमाल कर लेता है, तब भी इंटरनेट सेवा बंद नहीं होती। इसके बाद यूजर्स को 10Mbps डाउनलोड और 10Mbps अपलोड स्पीड के साथ इंटरनेट मिलता रहता है।

कितनी है कीमत और कैसे लें कनेक्शन?

BSNL Super Star ब्रॉडबैंड प्लान की मासिक कीमत 999 रुपये है।

अगर आप इस प्लान का लाभ लेना चाहते हैं, तो BSNL की आधिकारिक वेबसाइट या Self Care मोबाइल ऐप के जरिए नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन बुक कर सकते हैं। मौजूदा ग्राहक चाहें तो इसी प्लेटफॉर्म से अपने वर्तमान प्लान को बदलकर Super Star प्लान भी चुन सकते हैं। इसके अलावा BSNL कस्टमर केयर से संपर्क करके या कंपनी की नजदीकी ब्रांच में जाकर भी नया कनेक्शन या यह प्लान लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M47 vs Moto G67 Power: डिज़ाइन कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile