अब तक की सबसे कम कीमत पर Samsung Galaxy S25 Ultra, फ्लैगशिप फोन का नया दाम देख दिल हो जाएगा खुश
Amazon Prime Day Sale में Samsung Galaxy S25 Ultra 84,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा.
फोन के साथ 9 महीने का No Cost EMI और 3 महीने का Amazon Music सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.
Galaxy S25 Ultra में Snapdragon 8 Elite चिप, 200MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी दी गई है.
अगर आप Samsung का प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Amazon Prime Day Sale 2026 आपके लिए शानदार मौका हो सकता है. Samsung Galaxy S25 Ultra पर इस सेल के दौरान बड़ा डिस्काउंट मिलने वाला है. कंपनी के मुताबिक यह इस साल की सबसे कम कीमत होगी, जिससे यूजर्स करीब 85 हजार रुपये से कम में इस फ्लैगशिप फोन को खरीद सकेंगे.
SurveyAmazon Prime Day Sale 2026 की शुरुआत 4 जुलाई से होगी और यह 6 जुलाई तक चलेगी. इस दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, ऑडियो प्रोडक्ट्स और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स पर कई ऑफर्स मिलेंगे.
Samsung Galaxy S25 Ultra पर मिलेगा डिस्काउंट
Samsung Galaxy S25 Ultra का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला बेस वैरिएंट फिलहाल Amazon पर 1,29,999 रुपये में लिस्टेड है. Prime Day Sale 2026 के दौरान सभी ऑफर्स मिलाकर इसकी प्रभावी कीमत 84,999 रुपये हो जाएगी. Amazon ने अभी ऑफर का पूरा ब्रेकअप नहीं बताया है, लेकिन कंपनी ने पुष्टि की है कि इसमें 9 महीने तक का No Cost EMI ऑप्शन मिलेगा. इसके अलावा खरीदारों को 3 महीने का Amazon Music सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दिया जाएगा.
Samsung Galaxy S25 Ultra के स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy S25 Ultra Android 15 पर चलता है और इसमें Android 16 आधारित One UI 7 मिलता है. फोन में Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है. फोन में 6.9 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1400×3120 पिक्सल है. इसमें 1Hz से 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है.

कैमरा और बैटरी
Galaxy S25 Ultra में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा OIS और 2x इन-सेंसर जूम के साथ मिलता है. इसके अलावा 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा, 50MP का 5x ऑप्टिकल जूम टेलीफोटो कैमरा और 10MP का 3x ऑप्टिकल जूम टेलीफोटो कैमरा मौजूद है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, UWB, GPS और USB Type-C पोर्ट मिलता है.
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
