आज दोहपर 12 बजे शुरू होगी Xiaomi Mi TV 4 और Mi TV 4A की सेल

आज दोहपर 12 बजे शुरू होगी Xiaomi Mi TV 4 और Mi TV 4A की सेल
HIGHLIGHTS

आज Flipkart, Amazon और Mi.Com पर दोपहर 12 बजे ये TV फ़्लैश सेल में उपलब्ध होंगे।

Xiaomi ने हाल ही में भारत में Xiaomi Mi TV 4 और Mi TV 4A लॉन्च किए थे। ये टीवी अलग-अलग कीमत और स्क्रीन साइज़ में लॉन्च किए गए थे जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है। आज Flipkart, Amazon और Mi.Com पर दोपहर 12 बजे ये TV फ़्लैश सेल में उपलब्ध होंगे।

Mi TV 4 की कीमत 39,999 रूपये है और इसका स्क्रीन साइज़ 55 इंच है। Xiaomi का कहना है कि ये टेलिविजन 500,000 घंटे से ज्यादा कंटेंट ऑफर करते है,जिसमें करीब 80 फीसदी कंटेंट फ्री होगा, जो Hotstar, Voot, Voot Kids, Sony Liv, Hungama Play, Zee5, Sun NXT, ALT Balaji, Viu, TVF, और Flickstree जैसे पार्टनर्स के जरिये ऑफर की जाएगी, ये कंटेंट 15 भाषाओं मे उपलब्ध होंगे। होम एप्लायंसेज पर मिल रहे हैं ख़ास डिस्काउंट और EMI ऑफर्स

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Mi TV 4 मॉडल 4K रिजॉल्यूशन, HDR और LED डिस्प्ले से लैस है और इसकी मोटाई 4.9mm है। इसका पैनल 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और 8ms रिस्पॉन्स टाइम ऑफर करता है। ये टीवी 64 बिट क्वॉड कोर एम्लॉजिक कॉर्टेक्स A53 SoC द्वारा संचालित है और इसमें Mali-T830 ग्राफिक्स मौजूद है। 

ये 2GB रैम और 8GB स्टोरेज के साथ आता है। ये डॉल्बी+DTS सिनेमा ऑडियो के साथ 2 8W डक्ट इनवर्टेड स्पीकर फीचर से लैस है। इसके अलावा इसमें भारतीय बाजार के लिये शाओमी का AI संचालित पैचवॉल UI भी मौजूद है। 

Xiaomi के Mi LED Smart TV 4A के दोनों मॉडल 32 इंच और 43 इंच सेल के लिए उपलब्ध होंगे जिनकी कीमत क्रमश:Rs. 13,999 और Rs. 22,999 है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस 43 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले का रेज़ोल्यूशन (1920×1080 पिक्सल) है वहीं, 32 इंच के मॉडल मॉडल की डिस्प्ले का रेज़ोल्यूशन 1366×768 पिक्सल है और ये TV फुल एचडी डिस्प्ले से लैस है। दोनों डिस्प्ले पैनल में 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और 60Hz रिफ्रेश रेट मौजूद हैं। दोनों Mi TV 4A मॉडल एमलॉजिक क्वॉड कोर SoC द्वारा संचालित है। साथ ही, ये 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज से लैस हैं।

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo